Turkish Kebab Recipe: अगर हम खानों की बात करें तो फैशन की तरह इसमें भी एक ट्रेंड चलता है। इसी ट्रेंड में आजकल नॉनवेज लवर की लिस्ट में टर्किश कबाब का नाम शामिल हो चुका है। कबाब हमेशा से ही हमारे जायके का हिस्सा रहे हैं। पुलाव के साथ शामी कबाब का कॉम्बिनेशन अक्सर लोगों को पसंद आता है। वहीं चपली कबाब और कच्चे कीमे के कबाब के फैंस भी कम नहीं है। इसी कड़ी में अब टर्किश कबाब का नाम भी शामिल हो चुका है। इसे बनाने का तरीका थोड़ा अलग लेकिन आसान है। तो चलिए जानते हैं इसकी आसान सी रेसिपी।
Also read : खाएं और खिलाएं हेल्दी कबाब…ट्राई करें ओट्स मूंगदाल सीक कबाब रेसिपी
टर्किश कबाब

सामग्री
- कीमा-1/2 किलो
- कटा हुआ प्याज-2
- कटी हुई मिर्च-2
- अदरक लहसुन का पेस्ट-1 चम्मच
- कटा हुआ लहसुन-1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- सेंकने के लिए
- कटा हुआ टमाटर-1
- गरम मसाला-1 चम्मच
- मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- मक्खन- 2 बड़े चम्मच
- धनिए के पत्ते- सजावट के लिए
ऐसे बनाएं
- सबसे पहले आप एक मिक्सिंग बाउल लें। उसमें कीमा, कटा हुआ प्याज, कटी हुई मिर्च, कटा हुआ लहसुन और अदरक लहसुन का पेस्ट मिलाएं।
- इसके बाद इसमें नमक, तेल, कटे हुए टमाटर, गरम मसाला, मिर्च पाउडर और मक्खन डालें।
- इसे अच्छी तरह से मिक्स करें ताकि सभी चीजें आपस में एक दूसरे के साथ सही से मिक्स हों।
- नॉनवेज की खास बात है कि अगर आप टेस्ट इंहास करना चाहते हैं तो आपको उसे मैरिनटे करना होता है। इसे भी आप 3 से 4 घंटे के लिए मैरिनेट करें।
- मैरिनेट करने के बाद ऊपर से बारीक कटी हुई धनिया पत्ती मिलाएं।
- अगर आपको पास सीखे हैं तो मिश्रण को सीखों पर लगाएं और अगर सीखें नहीं है तो उन्हें हाथ से कबाब का आकार दें।
- कबाब को तब तक ग्रिल करें या पकाएं जब तक कि वे पूरी तरह से पक न जाएं।
- सर्व करने से पहले थोड़ी धनिया पत्ती से प्लेट को सजाएं और इसे खाएं।
- तुर्की कबाब पुलाव के साथ बेहतरीन लगते हैं। इसे आप एक स्नैक के तौर पर भी खा सकते हैं।
नोट: आप मटन या चिकन जो भी आपको पसंद हो उसका कीमा ले लें। बस यह ध्यान रखें कि यह बारीक और अच्छे से धुला हुआ हो।
