सामग्री:-

कोफ्तो के लिए

  • 250 ग्रा. चिकन कीमा
  • 1/2 कप प्याज बारीक कटा
  • 2 हरी मिर्चें बारीक कटी
  • 1 छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस
  • एक चुटकी पिसा जायफल नमक स्वादानुसार
  • 1 अडे की जर्दी
  • 2 बड़े चम्मच सूखी ब्रेड का चूरा
  • 1 बड़ा चम्मच कार्नफ्लोर
  • 1/4 छोटा चम्मच पिसी लाल मिर्च एक चुटकी बेकिंग सोडा
  • डीप -फ्राई के लिए तेल करी के लिए
  • 2-3 बड़े चम्मच तेल/घी
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटा चम्मच बिरयानी मसाला
  • 1 कप भुना पिसा प्याज
  • 1 कप टमाटर पेस्ट
  • 2 बड़े चम्मच टमाटर प्यूरी
  • 1/2 कप दही
  • 4 कप पानी
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1/4 छोटा चम्मच पिसी हल्दी
  • 1/2 छोटा चम्मच चिकन मसाला
  • लाल मिर्च व नमक स्वादानुसारl

सजावट के लिए:-

  1. ताजी कटी अजमेद
  2. किससे परोसें
  3. मिक्स वैज पुलाव या पुदीना परांठा
  4. पनीर व सलादl

विधि:-
1. कोफ्तों के लिए:-

  1.  सारी सामग्री एक डोंगे में डाल कर मिश्रण तैयार करें।
  2. अखरोट के आकार के या अंडाकार कोफ्ते बनाएं।
  3. पहले से गर्म तेल में डीप-फ्राई करें।
  4. किचन पेपर पर फालतू तेल सोख कर एक ओर रखें।
  5. करी के लिए एक कड़ाही या साॅस पैन में तेल गर्म करें।
  6. जीरा व भुना पिसा प्याज डालकर दो मिनट तक लगातार चलाने के बाद टमाटर का पेस्ट व प्यूरी मिलाएं।
  7. फिर 2 मिनट तक पकाने के बाद दही, पानी व बाकी मसाले मिला दें।
  8. अच्छी तरह हिलाकर उबाल आने दें, ढक्कन लगा कर धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं।
  9. फिर ढक्कन हटा कर कोफ्ते डालें व 5 मिनट तक, करी गाढ़ी होन तक पकाएं आंच से उतारकर सर्व करें।

ये भी पढ़े:-

थाई चिकन ग्रीन करी

पाइनएप्पल फिश

सूजी हरियाली कबाब

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो 

कर सकती हैं।