आपको मेकअप करना बहुत अच्छा लगता है। एक से एक ब्रांड और प्रोडक्ट आपके पास हैं। आपकी वेनिटी देख कर अक्सर सहेलियां जलती भी हैं लेकिन आपकी पसंद और चुनाव ऐसे हैं कि क्या कहें। आप लगातार खरीदती हैं और इस्तेमाल भी करती हैं। ऐसी ढेरों लड़कियां हैं, जिन्हें उनके मेकअप फ्रीक होने की वजह से पहचाना जाता है। उनके पास तरह-तरह के प्रोडक्ट इकट्ठा हो चुके होते हैं मगर इतने प्रोडक्ट हर बार हर जगह ले जाना पाना आसान तो नहीं होता है। आप कितने भी मेकअप को स्टोर करके रखती हों लेकिन कहीं जाते समय आप सीमित चीजें हीं साथ ले जाना चाहती हैं। इस पर भी अगर कहीं कुछ खास प्रोडक्ट ही लेकर चले गए और फिर तैयार पूरी तरह से होना हो तो…तो क्या करेंगी। फिर से प्रोडक्ट खरीदेंगी? नहीं मौजूद चीजों के ही मल्टीपल इस्तेमाल करके आपको परेशानी से निजात मिल जाएगी। मतलब लिपस्टिक को सिर्फ होठों पर नहीं गालों पर भी ऐसे लगाएंगी कि कम चीजों में भी आपका मेकअप पर्फेक्ट लगेगा। ऐसे ढेरों टिप्स हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप कम से कम चीजों में बेस्ट दिख सकती हैं। मेकअप एक्सपर्ट भारती तनेजा के बताए ऐसे ही टिप्स हम ले आए हैं-

लिपस्टिक या ब्लशर

लिपस्टिक को आमतौर पर सिर्फ होठों पर ही लगाया जाता है लेकिन इसका इस्तेमाल मेकअप के दूसरे प्रोडक्ट के तौर पर भी होता है। इसे सबसे पहले तो ब्लशर के तौर पर लगाया जा सकता है। इसके साथ लिपस्टिक को हाथ में लेकर थोड़ा मर्ज कर लें और फिर आईशैडो की तरह लगा लें। अब यहां एक दिक्कत और आती है कि लिपस्टिक डार्क है और आईशैडो लाइट चाहिए तो क्या करें? तो आप मिनरल पाउडर का इस्तेमाल करें, इसे लिपस्टिक में मिला लें। ये मेट आईशैडो का काम भी करेगा। 

 

भारती तनेजा
भारती तनेजा

बिंदी भूल गईं क्या

ऐसा तो कई बार होता है कि वेनिटी में बिंदी रखना ही भूल जाते हैं। लेकिन इस वक्त सिंदूर काफी काम आता है। सिंदूर से बिंदी लगाना कठिन नहीं है लेकिन ये रुका रहे इसके लिए जरूरी है कि बिंदी से पहले क्रीम लगाई जाए। इसके लिए पहले बिंदी के आकार का कोई सामान ढूंढिए। ये मस्कारा की बोतल का ढक्कन भी हो सकता है। ढक्कन की गोलाई में क्रीम लगा कर पहले माथे पर लगा लें। अब उसी गोलाई में सिंदूर लगाएं और माथे पर क्रीम के ऊपर लगा लें। 

 

आईलाइनर सिर्फ आंखों के लिए नहीं

आईलाइनर एक ऐसा कॉस्मेटिक है, जो अकेला ही आंखों का लुक बदल देता है। इसको लगाकर बिना किसी मेकअप के ही काम चल जाता है। इस मेकअप प्रोडक्ट के कई मल्टी यूस भी हैं। इसे आप काजल की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बस इसे पेपर से थोड़ा स्मज कर लें। इसके साथ आईलाइनर से बिंदी भी लगाई जा सकती है। अपनी कलाकारी भी दिखाई जा सकती है, जैसे स्टार बना लीजिए, लहर भी बनाया जा सकता है। अगर लाइनर काले के अलावा किसी कलर का है तो और भी अच्छा। आप इसे कपड़ों के हिसाब से इस्तेमाल कर पाएंगी। इससे नेल आर्ट भी की जा सकती है। किसी रंग की नेलपॉलिश के ऊपर आप डिजाइन बना सकती हैं। 

 

मस्कारा से काले करें बाल

कई बार बालों पर कलर करने के बाद जड़ों से बाल सफ़ेद दिखने लगते हैं। बस इसमें मस्कारा का ब्रश काम आता है। पहले बस ब्रश को थोड़ा साफ कर लें। फिर इसे बालों पर लगा लें। इस ब्रश को आईब्रो पर भी लगाया जा सकता है। 

 

पूरी जानकारी के लिए देखिए ये विडियो

YouTube video

ये भी पढ़ें-

पापा बनें बेस्ट जब मां की मिले मदद