Tamil Nadu Tourism: यदि आप घूमने जा रहे हैं और आपने इस बार तमिलनाडु को चुना है तो जाने से पहले उसके बारे में और वहां की जगहों की जानकारी जरूर लें। वैसे तो पूरा तमिलनाडु प्राकृतिक सौन्दर्य का हैब है लेकिन कुछ जगहें घूमने के लिहाज से बेहद खूबसूरत हैं। जहां आकर आपको बेहद सुकून महसूस होगा। यहां का वातावरण बेहद शांत और आकर्षित है। इस राज्य में पहाड़ों और जंगलों की खुबसूरती देखते हुए बनती है। यहां पर देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। आईए जानिए इस राज्य की खूबसूरत और अलौकिक जगहों के बारे में-
Also read : इन मंदिरों में मिलता है अनोखा प्रसाद, क्यों न आप भी कर आएं दर्शन: Temples Unique Prasad
Tamil Nadu Tourism: अलियार डैम

ये जगह तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में स्थित हे। ये एक ऐसा पर्यटन स्थल है जिसके नजारे देखते ही बनते है। यहां का माहौल काफी शांत है। अलियार डैम 1962 में बनाया गया था जो नीलगिरी पर्वत की श्रृंखला के बीच स्थित है। यहां चारों तरफ नदियां और झीलें है जो बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। यहां आप बोटिंग और राफ्टिंग का मजा ले सकते है। तथा यहां आप तरह-तरह के पक्षियों और जानवरों को देख सकते है।
नल्लामुदी
तमिलनाडु में पर्यटकों को ये जगह काफी भाती है। यहां के नजारे भी देखते हुए बनते है। ये जगह तमिलनाडु के एक प्रमुख पर्वत शिखर पर स्थित है। यदि आप प्रकृति प्रेमी है तो आप यहां के जंगलों का मजा ले सकते हैं। साथ ही ऊंची पहाड़ियां और आसमान में उड़ते हुए पक्षियों का झुंड आपका मन मोह लेगा। यहां पर फोटोग्राफी करने का भी अपना एक मजा है।
शोलायर बांध

ये बांध दक्षिण भारत मे सबसे ऊंचा बांध माना जाता है। साथ ही ये तमिलनाडु राज्य के पलक्काड़ जिले में स्थित है। इस जगह की भी यही खासियत है कि यहां के दृश्य बेहद ही खूबसूरत है। पर्यटकों के लिए यह स्थल बेहद ही देखने योग्य जगह है। साथ ही यहां बहुत ट्रेकिंग की जाती है। साथ ही यहां बोटिंग और फिशिंग बेहद ही लोकप्रिय है।
लोम का दर्शनीय स्थल
वालपराई जिले में स्थित लोम दर्शनीय स्थल तमिलनाडु के सबसे ऊंचे शिखर में से है। यहां जब आप जाते हैं तो आपको एक सुकून सा महसूस होता है। क्योंकि यहां पर झीले, वन और पहाड़ों को देखने का अपना ही एक मजा है। यहां के सौंदर्य से भरपूर नजारों को देखकर आपको सुकून के साथ ताजगी महसूस होती है।
कोलांगल नदी

ये नदी तमिलनाडु के वालपारई जिले में बहती है। इस नदी की खासियत है कि ये तमिलनाडु में बहने वाली सबसे बड़ी नदी है। और पर्यटकों की पसंदीदा जगह। कोलांगल नदी के किनारे प्राकृतिक दृश्य है जो देखते हुए बनते है। ये नजारों आपके मन बेहद सुकून महसूस करवाते है। इसलिए यदि आप तमिलनाडु जाएं तो कोलांगल नदी के किनारे जरूर जाएं।
ग्रास हिल्स
इस जगह के नाम से ही आप जान जाएंगे कि ये जिन लोगों को प्रकृति से लगाव है ये जगह उन्हें कितनी पसंद आएगी। ये जगह वालपराई जिले में स्थित एक पर्यटक स्थल है। यहां हर भरे घास के मैदान लोगों को काफी पसंद आते है। साथ ही यहां हवा बेहद साफ-सुथरी है जहां आपको बेहद ताजगी भरा महसूस होता है। यहां का शांत माहौल आपके मन को सुकून देता है।
अनामलाई टाइगर रिजर्व

ये जगह तमिलनाडृ की पहाड़ियों और जंगलों का घर है। यहां प्रकृति ने अपनी छटा चारों ओर बिखेर रखी है। यहां आप तरह-तरह जानवरों को देख सकते है। जैसे हाथी, बाघ, हिरण और लंगूर इत्यादि। जिन लोगों को जानवरों को देखना पसंद है वे इस जगह जरूर आते हैं।
टी एस्टेट गार्डन
तमिलनाडु में बागानों का अपना महत्व है। यहां आपने चाय बागानों को नहीं देखा तो क्या देखा, तो यदि आप वालपराई जा रहे है तो यहां टी एस्टेट गार्डन को देखना न भूलें। यह वालपराई में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां पर्यटकों को समय बिताना बेहद पसंद होता है। यहां आकर आपको बेहद शांति महसूस होती है।
हॉर्नबिल व्यू प्वाइंट

पर्यटकों को ये जगह बेहद ही पसंद है। यहां के जंगल में लोकप्रिय पक्षी हॉर्नबिल काफी आकर्षित करता है। यहां जाकर आपको बेहद अच्छा महसूस होता है। यहां आपको जानवर भी देखने को मिल सकते हैं। साथ ही यहां आप ट्रेकिंग भी कर सकते है।
बंदर झरने
वालपराई से 37 किलोमीटर दूरी पर स्थित इस जगह का नाम मंकी वॉटरफॉल्स है जो बेहद ही खूबसूरत है। और प्रकृति प्रेमियों के लिए देखने वाली जगह है। यहां पर पानी 60 फीट ऊपर से गिरता है जो काफी आकर्षित लगता है। फॉल के पास जाना और यहां का लुत्फ उठाना है। बेहद उत्सुकता भर देता है।
बिड़ला झरना
ये भी झरना आपके मन में उत्सुकता भर देता है। क्योंकि जंगलों के बीच बहता हुआ ये झरना बेहद ही खुबसूरत नजर आता है। यहां झरने आपके मन को शांत महसूस करवाते है। चाय के विशाल बागानों के बीच वालपराई में घूमने के लिए यह सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। चाय के बागान तो आपका मन मोह ही लेंगे लेकिन साथ में झरने आपके अंदर वहां की जगहों को देखने के लिए और भी उत्सुकता महसूस करवाएंगे। तमिलनाडु में ऐसी और भी बहुत सी देखने योग्य जगह है जिन्हें आपको एक बार वहां जाकर जरूर देखनी चाहिए।
