Best Places To Visit In August : भारत एक अतुल्य देश है, जहां हर राज्य में कई ऐसे टूरिज्म स्पॉट हैं जिनको हर कोई एक्सप्लोर करना चाहता है। अगर आप जिंदगी भर भारत की खूबसूरती को एक्सप्लोर करने में लगाएं तो आपकी जिंदगी निकल जाएगी लेकिन ये खास स्पॉट्स खत्म नहीं होंगे। नॉर्थ से लेकर साउथ तक, पूरे भारत में कहीं खूबसूरत वादियां हैं तो कहीं खूबसूरत बीज। कहीं मंदिर हैं तो कहीं महल। इन शानदार जगहों की खूबसूरती में आप आसानी से खो सकते हैं। नॉर्थ से लेकर साउथ तक बहुत कुछ घूमने का है। एक बार को आपने नॉर्थ की कई जगह तो एक्सप्लोर की होंगी लेकिन साउथ इंडिया के तमिलनाडु में ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें हैं जहां ट्रैवल कर आप अपनी जिंदगी को और भी ज्यादा हसीन बना सकते हैं। आइए इन्ही खास जगहों के बारे में जानते हैं।
Also Read : एक ऐसा अनोखा मंदिर जहां शिकायतें लेकर आते हैं भक्त, मुरादें नहीं: Golu Devta Mandir
अगस्त में बनाएं तमिल नाडु की इन जगहों पर घूमने का प्लान : Best Places To Visit In August
कोडाइकनाल के अद्भुत नजारे

अगस्त के महीने में अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना ही रहे हैं तो इसमें तमिलनाडु को जरूर शामिल करें। दरअसल तमिल नाडु वैसे तो पूरा ही खूबसूरत राज्य है लेकिन यहां सबसे हसीन जगहों में कोडाईकनाल शामिल है। समुद्र तल से करीब 7 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित ये जगह दक्षिण भारत की एक बेहतरीन जगह है, जहां शादी के बाद कपल्स हनीमून के लिए जाना पसंद करते हैं।यहां स्थित कोडईकनाल झील, ब्रायंट पार्क, सिल्वर कैस्केड फॉल्स और कोकर्स वॉक की खूबसूरती एक बड़ी संख्या में सैलानियों को अपनी ओर खींचती है। आप भी अपने पार्टनर के साथ अपने अगस्त को खास बनाने के लिए कोडाईकनाल का एक ट्रिप प्लान कर सकते हैं। ये आपके लिए बेहद यादगार साबित होगा।
येलगिरी की हसीन डेस्टिनेशन
बेंगलुरु से लगभग लगभग 3 घंटे की दूरी पर तमिल नाडु की एक ऐसी खूबसूरत जगह है जिसको देखने को हर कोई बेताब रहता है। येलागिरी के नाम से जाना जाने वाला ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट समुद्र तल से करीब 11 हजार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। यहां नेचर लवर्स एक बड़ी संख्या में आते हैं। वैसे तो यहां का हर नजारा खास है लेकिन सनसेट और सनराइज के समय यहां की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। यहां आप जलगमपराई वॉटर फॉल का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा पुंगनूर लेक पार्क और स्वामीमलाई हिल्स जैसी शानदार जगह भी यहां मौजूद हैं। इस जगह जाने का प्लान बनाने से आपका पार्टनर आप पर बेहद खुश हो जाएगा। रोमांटिक होने के कारण ये जगह भी कपल्स के बीच काफी फेमस है।
वेल्लोर भी जाने का बनाए प्लान

अगस्त के महीने में तमिलनाडु का वेल्लोर सभी की पहली पसंद बन जाता है। दरअसल दक्षिण भारत की खूबसूरत जगहों में सबसे ज्यादा खूबसूरत जगहों में से एक है वेल्लोर। पलार नदी के बैंक पर बसे इस शहर पर चोल राजाओं, विजयनगर के सम्राट, राष्ट्रकूट के रहा और ब्रिटिश शासकों का राज रहा है, इसलिए यह एक कल्चरली रिच जगह है। वेल्लोर शहर में कई प्राचीन मंदिर भी हैं, जहां घूमकर आपको मन की शांति मिलती है। आप इस खास जगह को घूमने का प्लान बनाकर अपने पार्टनर का भी दिलखुश कर सकते हैं।
ये भी हैं खास
वेल्लोर, येलगिरि और कोडाईकनाल के अलावा और भी कई जगह हैं जहां आप घूमने का प्लान बना सकते हैं। तमिलनाडु में आप कुन्नूर, सलेम, अनामलाई टाइगर रिजर्व, चिदंबरम, और धनुषकोडी जैसी खास और खूबसूरत जगह एक्सप्लोर कर सकते हैं। इन शानदार जगहों पर जाकर आपको एक बेहद खास अनुभव होगा।
