Yeh Rishta Kya Kehlata Hai completes 5000 episodes
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai completes 5000 episodes

Summary: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने रचा इतिहास! 5000 एपिसोड पूरे—अक्षरा से अभिरा तक का इमोशनल सफर

स्टार प्लस के आइकॉनिक शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने 5000 एपिसोड पूरे करते हुए एक ऐतिहासिक माइलस्टोन हासिल किया है। अक्षरा-नैतिक से लेकर अब अभिरा-अरमान तक, इस शो ने हर पीढ़ी के रिश्तों और इमोशन्स को खूबसूरती से जोड़कर दर्शकों का दिल जीता है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का आइकनिक शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने 5000 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यही कारण है कि इस उपलब्धि पर रिलीज किया गया खास प्रोमो सोशल मीडिया पर छा गया। यह प्रोमो सिर्फ एक सेलिब्रेशन नहीं, बल्कि एक इमोशनल जर्नी है, एक ऐसा सफर जिसमें दर्शकों ने कई पीढ़ियों के प्यार, संघर्ष और रिश्तों को देखा है। इस खास मौके पर सीरियल की लीड एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला ने इसका श्रेय ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की पूरी टीम को दिया है। 

5000 एपिसोड पूरे करना सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि इस बात का प्रूफ है कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ अब सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि लोगों के जुड़ाव का कारण भी है। हर पीढ़ी ने इस शो में अपना एक हिस्सा देखा है, किसी ने अक्षरा जैसी बहू को अपनाया, किसी ने नायरा जैसा साहस देखा, किसी ने कार्तिक की जिम्मेदारी सीखी और अब अभिरा-अरमान की चुनौतियों को देखा जा रहा है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि को खास बनाने के लिए मेकर्स ने एक खास प्रोमो जारी किया है, जो YRKKH की आत्मा को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत करता है। शो के सफर की शुरुआत अक्षरा और नैतिक की मासूम प्रेम कहानी से हुई थी। हिना खान और करण मेहरा द्वारा निभाए गए इन किरदारों ने लोगों को यह अहसास कराया कि शादी केवल दो लोगों का बंधन नहीं, बल्कि दो परिवारों को जोड़ने वाला रिश्ता है। उनकी कहानी ने दर्शकों को रिश्तों में धैर्य, समझ और सम्मान का महत्व समझाया।

इसके बाद शो में आए नायरा और कार्तिक। शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की केमिस्ट्री स्क्रीन पर फ्रेशनेस लेकर आई। उनकी प्रेम कहानी में सिर्फ रोमांस नहीं बल्कि दोस्ती, सपने और कई तरह की चुनौतियां भी थीं। कहानी के तीसरे चैप्टर में अक्षरा और डॉ. अभिमन्यु आए। प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा की जोड़ी ने शो में इमोशन और जुनून की लेयर जोड़ दीं। 

आज शो को आगे बढ़ा रही है नई पीढ़ी, जिसमें अभीरा और अरमान की जोड़ी दिखाई दे रही है। इनका किरदार समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित निभा रहे हैं। इनकी कहानी आधुनिक रिश्तों की बारीकियों को दिखाती है, जिसमें लोग परिस्थितियों से लड़ते हुए भी अपने संबंधों को बचाए रखते हैं। इस समय शो की कहानी में अभिरा और अरमान रिश्तों की उलझनों और पारिवारिक दबावों के बावजूद एक-दूसरे के साथ खड़े हैं। 

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभीरा का किरदार निभाने वाली समृद्धि शुक्ला का कहना है कि 5,000 एपिसोड पूरे होना सिर्फ टीम के लिए ही नहीं, बल्कि उन दर्शकों के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है, जो सालों से इस शो से जुड़कर इसे आगे बढ़ाते आ रहे हैं। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...