नवंबर में मनाया जाएगा तमिलनाडु का थिमिथि फेस्टिवल, अंगारों पर चलते हैं यहां लोग: Tamil Nadu's Thimithi Festival
इस साल यह फेस्टिवल 5 नवंबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर नाटक के माध्यम से पांडवों और कौरवों के युद्ध के दृश्य भी दर्शाए जाते हैं।
Thimithi Festival: तमिलनाडु में थिमिथि परंपरा बड़ी अनोखी है। यह वास्तव में अंगारों पर चलने की रस्म है। इस रस्म में लोग अंगारों पर चलते हैं। यह त्योहार दीपावली के एक सप्ताह पहले मनाया जाता है। इसे एपासी महीना कहते हैं। इस साल यह फेस्टिवल 5 नवंबर को मनाया जाएगा।
मान्यता है कि द्रौपदी ने कुरुक्षेत्र की लड़ाई के बाद अग्नि की शय्या पर चलकर अपनी बेगुनाही साबित की थी। अब भक्त जलते अंगारे पर चलकर उनके सम्मान में यह परंपरा निभाते हैं। यही नहीं इस मौके पर नाटक के माध्यम से पांडवों और कौरवों के युद्ध के दृश्य भी दर्शाए जाते हैं। अंगारे पर चलने के लिए चंदन की लकड़ियों का इस्तेमाल होता है। भक्त के साथ पर हल्दी और नीम की पत्तियां बांधी जाती है।
