पालक से लेकर मूली के पत्तों की मदद से बनाएं ये चटनियां, विंटर में बढ़ जाएगा खाने का स्वाद: Chutney Recipes
हरा धनिया और पुदीना की चटनी आपने अक्सर खाई होंगी। आज हम आपको पालक और मूली के पत्तों से बनने वाली स्वादिष्ट चटनी की रेसिपी बताएंगे, जिसको खाकर आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे।
Winter Special Chutney: अमूमन हर भारतीय घरों में चटनी खाई जाती है। ऐसा लगता है की चटनी के बिना खाना ही अधूरा है। अचार हो या चटनी भारतीय लोगों दोनों ही चीजों को बेहद पसंद करते है। ऐसे तो चटनी बारहों महीने खाई जाती है। लेकिन ठंड में परांठा, पूरी और पकौड़े ज्यादा बनते है और ये सभी चीजें चटनी के बिना अधूरी सी लगती है। ऐसे में सर्दियों में ज्यादा चटनी खाई जाती है। इस मौसम में हरा धनिया भी काफी सस्ता हो जाता है, तो लोग बार- बार धनिया – पुदीना की चटनी बनाकर खाते है। लेकिन क्या आपको पता है जिस पालक और मूली के पत्तों से हम साग बनाते है। उससे बेहद ही स्वादिष्ट चटनी भी बनती है, क्योंकि इस मौसम में साग, पालक और मूली बाजार में काफी आसानी से मिल जाते है।
इसलिए आपको ज्यादा ढूढ़ने की भी जरूरत नहीं पड़ेंगी और आपका काम भी हो जाएगा। अगर आप भी धनिया और पुदीना की चटनी खाकर बोर हो गए है, तो इस बार आप पालक और मूली के पत्तों को चटनी जरूर ट्राई करें। ये चटनी आपके घर में सभी को पसंद आने वाली है। तो चलिए आपको पालक और मूली के पत्तों की चटनी की रेसिपी के बारे में बताते है।
Also read : इन 4 तरीकों से घर पर बनाएं टमाटर की चटनी: Tomato Chutney Recipe
पालक के पत्तों से बनाएं चटनी

सामग्री
- 2 कप कटे हुए पालक के पत्ते
- 5 चम्मच सफेद तिल
- 4-5 हरी मिर्च
- 4-5 लहसुन की कलियां
- 1 चम्मच मेथी के बीज
- 1 चम्मच गुड़ का पाउडर
- 1 चम्मच जीरा
- 2 चम्मच इमली का पेस्ट
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- आधा चम्मच सरसों का दाना
- 4 चम्मच तेल
- 2 सूखी लाल मिर्च
- चुटकीभर हींग
- नमक स्वादानुसार
विधि
- पालक की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले पालक को धोकर काट लें।
- अब गैस पर पैन गर्म करें और इसमें तिल को सूखा भूनकर निकाल लें।
- फिर इस पैन में जीरा और मेथी दाना को भी सूखा भूनकर निकाल लें।
- इसके बाद इसी पैन में थोड़ा तेल गर्म करके हरी मिर्च को हल्का फ्राई करके निकाल लें।
- फिर इसी में पालक को तब तक भूनें जब तक की पालक पानी ना छोड़ दें।
- अब एक मिक्सर जार में भूना हुआ पालक और हरी मिर्च डालें।
- फिर इसमें भूना हुआ तिल, भूना हुआ जीरा और मेथी दाना डाल दें।
- इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लहसुन की कलियां, गुड़ का पाउडर और नमक डालकर पीस लें।
- अब इस पेस्ट को भिगी हुई इमली के पानी में अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें। फिर इसमें तिल, जीरा, हींग, सरसों का दाना और सूखी लाल मिर्च डालकर तड़का लगा लें।
- अब एक सर्विग बाउल लें। फिर इसमें पालक की चटनी को निकालें और तैयार किया हुआ तड़का इसमें लगाएं।
- तैयार है आपकी स्वादिष्ट पालक की चटनी। आप इसे परांठा पूड़ी और पकौड़ों के साथ सर्व कर सकते है।
मूली के पत्तों की चटनी

सामग्री
- 2 कप मूली के पत्ते
- 3- 4 हरी मिर्च
- एक इंच अदरक का टुकड़ा
- 4-5 लहसुन की कलियां
- 1 कप हरी धनिया की पत्ती
- आधा नींबू का रस
- 2 चम्मच सरसों का तेल
- 1 चम्मच काला नमक
- नमक स्वादानुसार
विधि
- सबसे पहले मूली से पत्तों को अलग करके धो लें और काटकर रख लें।
- अब एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें। इसमें सबसे पहले हरी मिर्च, अदरक और लहसुन की कलीयों को डालकर भून लें।
- इसके बाद कटे हुए मूले पत्तों को डालकर भूनें। ध्यान रहें पत्तों को कड़वापन जाने तक भूनना है। नहीं तो आपकी चटनी कड़वी हो जाएंगी।
- अब एक मिक्सर जार में इस मिश्रण को डाल दें और इसमें स्वादनुसार नमक और काला नमक मिलाकर अच्छे से पीस लें।
- फिर इस चटनी को एक सर्विग बाउल में निकालें और ऊपर से नींबू का रस मिला लें।
- तैयार है आपकी मूली की चटनी। आप इसे गरमागरम परांठा और पकौड़ों के साथ मेहमानों को सर्व कर सकते है।
