Kodaikanal City: हम हमेशा बाहर के देशों और उनकी सुंदरता को देखकर ज्यादा मोहित होते है। लेकिन हर किसी के लिए विदेश में जाकर छुट्टियां बिताना मुमकिन नहीं है, क्योंकि विदेश जाना काफी महंगा होता है। बात जब विदेशों की खूबसूरत जगहों की जाए तो स्विट्जरलैंड का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन क्या आप जानते है कि भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो स्विट्जरलैंड की खूबसूरती का एहसास दिलाते हैं। तमिलनाडु का कोडाइकनाल शहर बेहद ही खूबसूरत है। यहां के नजारे आपको स्विट्जरलैंड जैसे नजर आते हैं। इस जगह पर देश के ही नहीं विदेश से भी लोग घूमने आते हैं। आईए यहां हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
Also read: 20+ तमिलनाडु के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
कहां है कोडईकनाल

कोडईनाल तमिलनाडु की नीलगिरी की पहाड़ियों के बीच बसा शहर है। यहां की प्रकृति के नजारें आपको मोहित कर लेते हैं। इस बहुत ही खुबसूरत जगह को भारत का स्विटजरलैंड कहा जाता है। साथ ही यहां इतनी अधिक शान्ति है कि आपको बहुत अच्छा महसूस होता है। कोडईकनाल 22 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र तक फैला हुआ है। भीषण गर्मी में भी आप यहां चले जाओ तो यहां का वातावरण आपको सुकून देता है। यह हिल स्टेशन समुद्र तल से 2,133 मीटर की उंचाई पर स्थित है। यहां घूमने के लिए बहुत सी ऐसी जगह हैं जहां आप जा सकते हैं।
बेरिजम झील
कोडईकनाल में ये झील काफी सुंदर है। इसकी खुबसूरती देखते हुए बनती है। साथ ही ये पिकनिक के लिए काफी लोकप्रिय है। यहां चारों ओर जब आप नजर दौड़ाते हैं तो प्रकृति की बिखरी हुई सुंदरता नजर आती है। जहां आकर आपका वापस जाने का मन नहीं करता है। यदि इस झील के इतिहास के बारे में आप जानना चाहत है तो 1864 में ब्रिटिश आर्मी ने इस झील की खोज की थी।
ब्रायंट पार्क

ये पार्क कोडईकनाल में काफी लोकप्रिय है। 20 एकड़ में फैला फैले हुए इस क्षेत्र में विभिन्न किस्म के फूल और पेड़ पौधे देखने को मिल जाएंगे। जो लोग प्रकृति प्रेमी है और जिन्हे पेड़ पौधों से काफी लगाव है उन्हे ये जगह काफी पसंद आती है। यहां एक बेहद खूबसूरत ग्लासहाउस है जिसमें भी विभिन्न तरह के फूल देखने को मिल जाएंगे। साथ ही इसकी एक और विशेषता है कि यहां पर मई के महीने में उधान मेले का आयोजन होता है।
कोअकेर्स वॉक
लेफ्टिनेंट कोकर के नाम पर इस स्थान का नाम कोकर्स वॉक रखा गया। कोकर ने कोडई का मानचित्र तैयार किया था। यह स्थान बेरिजम झील से काफी दूर नहीं है बल्कि एक किलोमीटर पर ही है। यहां आप खुले मैदानों का मजा ले सकते है। साथ ही बेहद तीव्र ढलान है जो देखते हुए बनती है।
कोडईकनाल झील

ये झील मानव निर्मित है। इसकी विषेशता यह है कि ये 60 एकड़ में बनी बेहद विशाल और सुंदर झील है। इसके चारों ओर हरियाली है जो पर्यटकों को काफी भाती है। ये झील बहुत ही खूबसूरत है। यहां आपको महसूस होता है कि आप प्रकृति कितनी सुंदर जगह पर आ गए है। साथ ही यहां क्लब के द्वारा रोमांचक रेसिंग ट्रिप का आयोजन भी होता है।
कुरिन्जी अंदावर मंदिर
भगवान मुरूगन को समर्पित यह मंदिर बहुत प्राचीन है। कोडईकनाल झील से 3 किलोमीटर की दूर यह मंदिर स्थित है। तमिल साहित्य में कुरिन्जी का अर्थ पहाड़ी भू-भाग होता है। और अंदावर का अर्थ होता है ईश्वर। भगवान मुरूगन को पहाड़ों का देवता माना जाता है। इस मंदिर के उत्तर में पलानी की पहाड़ियों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।
