20+ तमिलनाडु के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Places To Visit in Tamil Nadu

20+ तमिलनाडु के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल

Famous Places in Tamilnadu: तमिलनाडु दक्षिण भारत का एक प्रमुख राज्य है। यहां पर बहुत से हिंदू मंदिर है। इसके अलावा समुंंद्र तट, किले और झरनें भी है। अगर आप कही घूमने का प्लान बना रहे हैं तो तमिलनाडु आपके लिए बढ़िया विकल्प है। इस मौसम में यहां घूमना काफी अच्छा भी माना जाता है। ज्यादा गर्मी में घूमने में बहुत सी परेशानी होती है। चलिए आपको तमिलनाडु के 20 पर्यटक स्थलों के बारे में बताते हैं।

Tamil Nadu Me Ghumne ki Best Jagah: तमिलनाडु अपनी संस्कृति के लिए देश ही नहीं दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां बहुत से हिंदू मंदिर है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसी राज्य में भगवान राम द्वारा स्थापित किया गया रामेश्वरम मंदिर है। धर्म और संस्कृति की यहां झलक देखने को मिलती है। यहां प्राकृतिक सुंदरता का मनोरम दृश्य देखने को मिलता है, जिसके चलते बहुत से पर्यटक इस राज्य का रुख करते हैं। यहां पर कई समुद्रतट है। साथ ही हिल स्टेशन भी इस राज्य में पर्यटकों को लुभांवित करता है। अगर खान-पान की बात की जाएं तो यहांं का खाना देश-दुनिया में भी फेमस है। यहां का इडली, डोसा और सांभर को बहुत पसंद किया जाता है। इसी कारण ये देश के कई कोनों में देखने को मिलता है। तमिलनाडु का इतिहास लगभग दो हजार साल पुराना है। यहां के कांचीपुरम में हिंदुओं के चार प्रमुख मठो में से एक मठ स्थित है। चलिए आपको तमिलनाडु के 20 ऐसे पर्यटक स्थल बताते हैं जहां आप अपनी छुट्टी का आनंद ले सकते हैं।

जगह शहर से दूरीकिलोमीटर
अन्नानगर टॉवर पार्क (Anna Nagar Tower Park)8.2 किमी
अमीर महल (Amir Mahal)4.8 किमी
अरिनगर अन्ना चिड़ियाघर (Arinagar Anna Zoological Park)40.6 किमी
कपालेश्वर मंदिर (Kapaleeshwarar Temple)7.5 किमी
गुइंडी राष्ट्रीय उद्यान (Guindy National Park)13.4 किमी
एन्नोर बंदरगाह (Ennore Port Chennai)29 किमी
पार्थसारथी मंदिर (Parthasarathy Temple)4.3 किमी
मरीना बीच (Marina Beach)4.8 किमी
सेंट थॉमस कैथेड्रल बेसिलिका (St. Thomas Cathedral Basilica)6.6 किमी
अशोक स्तंभ (Pillars of Ashoka)12 किमी
वेल्लोर दुर्ग (Vellore Fort)137 किमी
स्वर्ण मंदिर (Sri Lakshmi Narayani Golden Temple)145 किमी
एकम्बरेश्वर या एकम्बरनाथ मंदिर (Ekambareswarar Temple)70 किमी
वरदराज पेरुमल मंदिर (Varadaraja Perumal Temple)75 किमी
वरदराज पेरुमल मंदिर (Varadaraja Perumal Temple)6.1 किमी
इल्लियोट (Elliot Beach)14 किमी
कोवलम (Kovalam)40 किमी
महाबलीपुरम (Mahabalipuram)58.3 किमी
कन्याकुमारी (Kanyakumari)700 किमी
रामेश्वरम (Rameswaram)560 किमी
कैलाशनाथ मंदिर (Kailasanathar temple)75 किमी
20+ तमिलनाडु के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल

तमिलनाडु राज्य की राजधानी चेन्नई घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। इसे पहले मद्रास नाम से जाना जाता था। चेन्नई में अन्नानगर टॉवर पार्क एक शहरी पार्क है, जोकि शहर का सबसे ऊंचा पार्क टावर है। इसे आधिकारिक तौर पर डॉ. विश्वेश्वरैया टॉवर पार्क के नाम से जाना जाता है।अन्ना नगर टॉवर पार्क, अन्ना नगर के व्यस्त उपनगर में एक हरा-भरा आश्रय स्थल है। यहां पेड़ों और झाड़ियों, फव्वारों, लॉन और रास्तें हैं जो कि लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

Tamil Nadu Me Ghumne ki Best Jagah
Anna Nagar Tower Park

यहां पर कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता है। यह सुबह 5.30 से 10.30 तक और शाम 4 बजे से 7 बजे तक खुलता है। यह चेन्नई सेंट्रल से 8.2 किमी की दूरी पर है। यहाँ जाने के लिए बस एवं कैब की सुविधा उपलब्ध है।

अमीर महल चेन्नई का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह महल लगभग 14 एकड़ में फैला हुआ है। यह महल ट्रिपलिकेन में स्थित है।

Amir Mahal
Amir Mahal

यहां पर प्रवेश लेने के लिए पहले अनुमति लेनी पड़ती है। यह सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुलता है। यह चेन्नई सेंट्रल से 4.8 किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ पहुँचने के लिए बस एवं कैब की सुविधा उपलब्ध है।

चेन्नई के कांचीपुरम में स्थित अरीगनर अन्ना जूलॉजिकल पार्क को भारत का सबसे बड़ा चिडिय़ाघर कहा जाता है। यह 1855 में खोला गया था। अरिनगर अन्ना चिड़ियाघर 1300 एकड़ में फैला है। इसमें पशु-पक्षियों की 1500 अलग-अलग प्रजातियां हैं। यहां 2500 से भी ज्यादा पेड़-पौधों की प्रजातियां मौजूद हैं।

Arignar Anna Zoological Park
Arignar Anna Zoological Park

यहां पर बड़ों के लिए 30 रुपए शुल्क है। वहीं बच्चों के लिए 10 रुपए शुल्क लिया जाता है। अगर कैमरा और मोबाइल लेकर जाना है तो उसके लिए 25 रुपए लगते हैं। यह चेन्नई सेंट्रल से 40.6 किमी की दूरी पर बना हुआ है। यहाँ पहुँचने के लिए बस एवं कैब की सुविधा उपलब्ध है।

तमिलनाडु के शहर चेन्नई में स्थित है कपालेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। कपालेश्वर मंदिर का नाम दो शब्दों से मिलकर बना है कपा (सिर) और अलेश्वर (शिव का उपनाम)। इस मंदिर का निर्माण 7वीं शताब्दी में हुआ था। यह चेन्नई के मेलापोर क्षेत्र के स्थानीय टैंक मार्किट के केन्द्र में स्थित है।

Kapaleeshwarar Temple
Kapaleeshwarar Temple

इस मंदिर में जाने के लिए शुल्क नहीं लगता है। यह मंदिर सुबह 5.30 से दोपहर 12 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक खुलता है। यह मंदिर सोमवार में बंद रहता है। यह चेन्नई सेंट्रल से 7.5 किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ पहुँचने के लिए बस एवं कैब की सुविधा उपलब्ध है।

Guindy National Park
Guindy National Park

तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित गुइंडी राष्ट्रीय उद्यान एक संरक्षित क्षेत्र है। यह भारत का 8 वां सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान है। यह उद्यान 2.7 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यहां काले हिरन, चित्तीदार हिरण, सियार, तरह-तरह के सांप, जेकॉस और कछुए के अतिरिक्त पक्षियों की 100 से अधिक प्रजातियां है। तितलियों और मकड़ियों की 60 प्रजातियां मौजूद हैं। पौधों की 350 से अधिक प्रजातियां है।

यहां जाने के लिए व्यस्कों के लिए 20 रुपए और बच्चोंं के लिए 10 रुपए का प्रवेश शुल्क लगता है। कैमरे के लिए 20 रुपए और वीडियो कैमरे के लिए 100 रुपए लगते हैं। यह सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुलता है। यह चेन्नई सेंट्रल से 13.4 किमी की दूरी पर है। यहाँ पहुंचने के लिए बस एवं कैब का सहारा लिया जा सकता है।

Ennore Port Chennai
Ennore Port Chennai

एन्नोर बंदरगाह जिसे कामराजार बंदरगाह भी कहा जाता है, भारत का 12वां प्रमुख बंदरगाह है। यह भारत का पहला बंदरगाह है जो एक सार्वजनिक कंपनी है। मुंबई बंदरगाह के बाद यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा बंदरगाह है।

यह चेन्नई सेंट्रल से 29 किमी की दूरी पर है। यहाँ पहुँचने के लिए बस एवं कैब की सुविधा उपलब्ध है।

पार्थसारथी मंदिर तमिलनाडु के चेन्नई के तिरुवल्लिकेनी में स्थित है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। पार्थसारथी मंदिर का निर्माण 8वीं शताब्दी में हुआ था। इसे पल्लवों द्वारा शुरू किया गया था। बाद में विजय नगर शासकों द्वारा पुनर्निर्मित किया गया था।

Parthasarathy Temple
Parthasarathy Temple

यहां पर कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता है। यह सुबह 5.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलता है और शाम 4 बजे से 9 बजे तक खुलता है। यह चेन्नई सेंट्रल से 4.3 किमी की दूरी पर स्थित है।

बंगाल की खाड़ी के किनारे चेन्नई में मरीना समुद्र तट भारत का सबसे लंबा और दुनिया का दूसरा सबसे लंबा समुद्र तट है। यह समुद्र तट 13 किलोमीटर की दूरी तक फैला हुआ है। यह भारत में सबसे अधिक भीड़भाड़ वाला समुद्र तट भी है, जहां प्रतिदिन लगभग 30,000 पर्यटक आते हैं।

Marina Beach
Marina Beach

यहां जाने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता है। यहां किसी भी समय जाया जा सकता है। यह चेन्नई सेंट्रल से 4.8 किमी की दूरी पर है।

सेंट थॉमस कैथेड्रल बेसिलिका को सैंथोम चर्च या सेंट थॉमस के राष्ट्रीय तीर्थ के रूप में भी जाना जाता है। इस चर्च का निर्माण 16वीं शताब्दी के दौरान पुर्तगाली खोजकर्ताओं द्वारा किया गया था। वर्ष 1893 में अंग्रेजों ने इस चर्च को कैथेड्रल का दर्जा देते हुए इसका पुनर्निर्माण कराया। यह एक रोमन कैथोलिक माइनर बेसिलिका है। यह चर्च सेंट थॉमस और यीशु के बारह प्रेरितों में से एक की कब्र पर बनाया गया था।

St. Thomas Cathedral Basilica
St. Thomas Cathedral Basilica

इस चर्च में जाने के लिए प्रवेश शुल्क नहीं लगता है। यह सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक खुलता है। यह चेन्नई सेंट्रल से 6.6 किमी की दूरी पर है। यहाँ पहुचने के लिए बस एवं कैब की सुविधा उपलब्ध है।

अशोक नगर भारत के तमिलनाडु राज्य के चेन्नई के दक्षिणी भाग में स्थित एक आवासीय इलाका है। इसकी स्थापना 1964 में हुई थी।

Pillars of Ashoka
Pillars of Ashoka

यह चेन्नई सेंट्रल से 12 किमी की दूरी पर है।

वेल्लोर दुर्ग तमिलनाडु के वेल्लोर के केन्द्र में स्थित है। यह दुर्ग पुराने बस स्टैण्ड के सामने खड़ा हुआ है। इस दुर्ग की देखभाल तथा रखरखाव ‘भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग’ द्वारा किया जाता है।

vellore fort
vellore fort

यहां जाने के लिए 5 रुपए का शुल्क लगता है। यह हर दिन सुबह 9 बजे से 12.30 तक खुलता है और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक खुलता है। चेन्नई से वेल्लोर दुर्ग की दूरी 137 किलोमीटर है।

श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर देवी महालक्ष्मी को समर्पित मंदिर है। इस मंदिर के अंदर एवं बाहर दोनों तरफ सोने की लगभग 15 कोटिंग की गई है। यह मंदिर भारत के तमिलनाडु में थिरुमलाइकोडी (मलाइकोडी) वेल्लोर में छोटी पहाड़ियों के तल पर श्रीपुरम आध्यात्मिक पार्क में स्थित है। इस मंदिर में प्रवेश हेतु एक सख्त ड्रेसकोड का पालन करना पड़ता है। मंदिर के अंदर शार्ट पैंट, मिडी या केफ्री पहन कर प्रवेश करना सख्त मना है। यह वेल्लोर रेलवे स्टेशन रोड से 12 किमी की दूरी पर है। वेल्लोर बस स्टेशन से इसकी दूरी 8 किमी की है।

Sri Lakshmi Narayani Golden Temple
Sri Lakshmi Narayani Golden Temple

मंदिर में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता है। यह मंदिर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुलता है। यह चेन्नई से 145 किलोमीटर की दूरी पर है।

एकम्बरेश्वर मंदिर अथवा एकम्बरनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह तमिलनाडु के विशालतम शिव मंदिरों में से एक है। यह मंदिर कांचीपुरम का सबसे बड़ा शिव मंदिर है। यह मंदिर कांचीपुरम रेलवे स्टेशन से 2 किमी की दूरी पर है।

Ekambareswarar Temple
Ekambareswarar Temple

इस मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता है। यह सुबह 6 बजे से 11 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक खुलता है। चेन्नई से कांचीपुरम की दूरी लगभग 70 किलोमीटर है।

यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित हैं। यह मंदिर भगवान विष्णु के 108 प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह दिव्य देसम मंदिरों में से एक है। यह मंदिर कांचीपुरम रेलवे स्टेशन से 6.1 किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ पहुँचने के लिए कैब या टैक्सी की सुविधा उपलब्ध है।

varadaraja perumal temple
varadaraja perumal temple

इस मंदिर में प्रवेश के लिए शुल्क नहीं लिया जाता है। यह सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 तक खुलता है और दोपहर 3.30 बजे से रात 8.30 बजे तक खुलता है। चेन्नई से वरदराज पेरुमल मंदिर की दूरी 75 किलोमीटर है।

कैलाशनाथ मंदिर कांचीपुरम का सबसे प्राचीन एवं दक्षिण भारत के सबसे शानदार मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में देवी पार्वती एवं शिव के नृत्य प्रतियोगिता को कलाकारी के द्वारा दर्शाया गया है।यह मंदिर कांचीपुरम रेलवे स्टेशन से 2.6 किमी की दूरी पर स्थित है।

varadaraja perumal temple
varadaraja perumal temple

इस मंदिर में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता है। यहां सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक दर्शन किए जा सकते हैं। यह चेन्नई से 75 किलोमीटर की दूरी पर है।

elliot beach
elliot beach

चेन्नई के बसन्त नगर में स्थित इल्लियोट समुद्री तट बाथिंग बीच के नाम से भी जाना जाता है। यह लवर पॉइंट के नाम से भी प्रसिद्ध है। कार्ल श्मिट मेमोरियल इस समुद्र तट पर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर कार्ल श्मिट मेमोरियल है, जिसका नाम एक डच नाविक के नाम पर रखा गया है, जिसने एक डूबते तैराक को बचाने के दौरान अपनी जान गंवा दी थी। यहां सूर्यास्त देखने में काफी अच्छा लगता है।

यहां पर प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता है। समुद्र तट पर सुबह 12 बजे से रात 11:59 बजे के बीच जाया जा सकता है। यह समुद्री तट चेन्नई सेंट्रल से 14 किमी की दूरी पर है। यहाँ पहुचने के लिए कैब एवं टैक्सी की सुविधा उपलब्ध है।

कोवलम समुद्री तट चेन्नई के एक गांव कोवेलोंग में स्थित है। यह गांव चेन्नई से महाबलीपुरम के बीच में पड़ता है।

Kovalam
Kovalam

यहां पर कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता है। यह बीच चेन्नई से लगभग 40 किमी की दूरी पर है जहाँ पहुँचने के लिए कैब अथवा बस की सुविधा ली जा सकती है।

यह बीच चेन्नई शहर के दक्षिण में स्थित है। इस समुद्र तट के पास पल्लव वंश के राजाओं का भव्य महल एवं स्मारक है, जो पर्यटकों के मध्य आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।

Mahabalipuram
Mahabalipuram

महाबलीपुरम बीच पर जाने के लिए प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता है। यहां सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक जाया जा सकता है। यह समुद्री तट चेन्नई सेंट्रल से लगभग 58.3 किमी की दूरी ओर है। यहाँ पहुँचने के लिए बस एवं कैब की सुविधा उपलब्ध है।

कन्याकुमारी समुद्री तट हिंदुओ के प्राचीन तीर्थस्थल के रूप में भी प्रसिद्ध है। यह समुद्री तट हिन्द महासागर, अरेबिन एवं बंगाल की खाड़ी के संगम है। यहां पर प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

Kanyakumari
Kanyakumari

कन्याकुमारी समुद्री तट में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता है। यह कन्याकुमारी रेलवे स्टेशन से 17 किमी की दूरी पर है। वहीं चेन्नई से 700 किलोमीटर की दूरी पर है।

रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। मान्यता के अनुसार, इसकी स्थापना भगवान राम ने करवाई थी। इसी कारण इसे रामेश्वरम कहा जाता है। यह समुंद्र तट के किनारे स्थित है। यह हिंदुओं के पवित्र और प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है।

Rameswaram
Rameswaram

यहां पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगता है। यह सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलता है। इसके बाद शाम 6 बजे से रात 8.30 तक खुलता है। चेन्नई से रामेश्वरम की दूरी लगभग 560 किलोमीटर है, जिसे सड़क परिवहन, उड़ान या ट्रेन द्वारा कवर किया जा सकता है।

तमिलनाडु में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक के महीने में माना जाता है। इस दौरान ज्यादा गर्मी नहीं पड़ती है। जबकि अन्य महीनों में यहां काफी गर्मी होती है, जिससे घूमने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

हवाई मार्ग- तमिलनाडु में राज्य के प्रमुख शहरों से देश के बाकी हिस्सों तक एक व्यापक घरेलू उड़ान नेटवर्क है। चेन्नई , तिरुचिरापल्ली, कोयम्बटूर और मदुरै में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं जो यूके, यूएसए, सिंगापुर , श्रीलंका , दुबई , शारजाह, मलेशिया आदि के लिए उड़ानें प्रदान करते हैं। थूथुकुडी (तूतीकोरिन) और सेलम जैसे शहरों में घरेलू हवाई अड्डे हैं।

रेलमार्ग- तमिलनाडु दक्षिणी रेलवे का एक हिस्सा है। रेलवे पश्चिम बंगाल , नई दिल्ली , पंजाब , जम्मू और कश्मीर और असम के साथ-साथ दक्षिण के पड़ोसी राज्यों सहित देश के अन्य सभी हिस्सों के लिए ट्रेन सेवाएं प्रदान करता है।

सड़क मार्ग- तमिलनाडु की सड़क प्रणाली लगभग 1.70 लाख किमी में फैली हुई है। अच्छी तरह से व्यवस्थित अंतर और इंट्रा सरकारी और निजी बसें हैं जो तमिलनाडु और पड़ोसी राज्यों केरल , कर्नाटक , पांडिचेरी और आंध्र प्रदेश तक यात्रा करती हैं।

पता: 1119, पूनामल्ली हाई रोड, पेरियामेट, चेन्नई, तमिलनाडु

पता: नेवल हॉस्पिटल रोड, पेरियामेट, पेरियामेट, चेन्नई, तमिलनाडु

पता: 2/32, कर्पुरा, नागप्पन सेंट, पेरियामेट, चेन्नई, तमिलनाडु

Hotels in Tamilnadu
Hotels in Tamilnadu

FAQ | क्या आप जानते हैं

तमिलनाडु घूमने में कितने दिन लगते हैं?

तमिलनाडु के सभी प्रसिद्ध स्थल व आसपास के अन्य ऐतिहासिक स्थलों को देखने के लिए कम से कम 5 दिन लगते हैं।

तमिलनाडु घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

तमिलनाडु घूमने के एक सप्ताह के लिए कम से कम 1000 रुपए होने चाहिए। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि हवाई यात्रा या फिर महंगे होटल बुक करके पर यह खर्चा बढ़ सकता है।

तमिलनाडु घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है?

तमिलनाडु घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का समय होता है।

मुझे तमिलनाडु में कहाँ रहना चाहिए?

तमिलनाडु में आपको कई सस्ते और महंगे होटल मिल जाएंगेI आप अपने बजट व पसंद के अनुसार होटल देख सकते हैंI

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...