Bigg Boss 17 Wildcard Entry: बिग बॉस सीजन 17 दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है और घर के सितारों में आपसी लड़ाई झगड़ा लगातार जारी है। शो में अब तक दो वाइल्ड कार्ड आ चुके हैं जिनमें से एक समर्थ हैं और दूसरे औरा। अब खबर आ रही है कि घर में एक और सदस्य की एंट्री होने वाली है। यह सदस्य कोई और नहीं बल्कि आयशा खान है जो एक मॉडल और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं। इन्होंने हाल ही में तब सुर्खियां बटोरी थीं जब बिना नाम लिए उन्होंने मुनव्वर फारूकी के बारे में बहुत कुछ बोला था।
खबरों के मुताबिक, आयशा को बिग बॉस के सेट पर देखा गया है और वहां पर अपने सेगमेंट की शूटिंग कर रही थी। उनका यह सेगमेंट जल्दी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। बता दें कि पहले अंजलि अरोड़ा का नाम सामने आ रहा था लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यह साफ तौर पर बोल दिया था कि वह इसका हिस्सा नहीं है और अगर बनेंगी तो जरूर बताएंगी।
Also read : अपने बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखते हैं ये सेलेब्स
आयशा का इंटरव्यू
बता दें कि आयशाका एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हुआ था जिसमें वह स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के बारे में बातें करती हुई दिखाई दे रही थी। उन्होंने कॉमेडियन का नाम तो नहीं लिया था लेकिन बताया था कि वह पहले से ही एक रिश्ते में था और उनसे बाहर मिलने के लिए कहा था। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया था कि इस कंटेस्टेंट का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कुछ महीने पहले ब्रेकअप हुआ है।
लोगों ने लगाया अंदाजा
आपको बता दें कि आयशा ने अपने इंटरव्यू के दौरान किसी का नाम नहीं लिया था लेकिन लोगों ने अंदाजा लगाया था कि वह मुनव्वर और नाजिला की बात कर रही हैं। आयशा ने कहा था कि बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट ने उन्हें सोशल मीडिया पर संपर्क किया था और म्यूजिक वीडियो में कास्ट करने की इच्छा जताई थी जो कभी बन ही नहीं पाया। उन्होंने यह भी कहा था कि जब उनसे दूसरी मुलाकात हुई थी तो उन्होंने अपने प्यार का इजहार कर दिया था और वह भी प्यार में पड़ गई थी।
