Bigg Boss 17 Wild Entry: बिग बॉस सीजन 17 इन दिनों दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन करता हुआ दिखाई दे रहा है। अब शो में एक और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है जिसके बाद घर में पहले से मौजूद मुनव्वर फारूकी मुसीबत में फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं। मुनव्वर काफी मजबूती के साथ घर में आए थे लेकिन अब धीरे-धीरे सब कुछ बिखरता जा रहा है। घर के अंदर एक धमाकेदार एंट्री हो गई है जिनका नाम आयशा खान है और मुनव्वर और उनके रिश्ते के काफी चर्चे हुए थे। अब घर में आते ही आयशा ने पोल खोलने शुरू कर दी है और मुनव्वर के चेहरे का रंग उड़ने लगा है।
Also read : अनुपमा के जीवन में आएंगी नई चुनौतियां: Anupama Update
कमजोर पड़े मुन्नवर
बिग बॉस सीजन 17 का जो लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है उसमें मुनव्वर को बहुत परेशान और लाचार देखा जा रहा है। वीडियो में उनका ऐसा कौन सा सामना हो रहा है जो घर में घुसते हैं उनके ऊपर सवाल दागना शुरू कर देती हैं। कहती है कि आप मुझसे बोल कर आए थे कि आपका ब्रेकअप हो चुका है इस पर मुनव्वर हां करते हैं।
खुलेंगे कच्चे चिट्ठे
इसके बाद आयशा रहती है कि शो पर आने के बाद में देख रही हूं कि आपका ब्रेकअप नहीं हुआ है आप अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बातें कर रहे हैं। जिस दौरान आप मुझसे बात कर रहे थे उसे दौरान आपका और उनका कोई भी कनेक्शन नहीं था। इस पर मुनव्वर कहेंगे कि सॉरी मैंने आपसे झूठ बोला है इसके बाद उन्हें जवाब मिलेगा कि उसके बादआपने लगातार झूठ बोला और बताया नहीं या फिर आप बताना भूल गए। आयशा कहेंगी कि मैं अब आपको जान रही हूं काश मैं आपको पहले जान पाती।
रो पड़ेंगे मुन्नवर
इन सारी बातों के बाद मुनव्वर को एक कोने में बैठकर फूट फूटकर होते हुए देखा जाएगा। वह रोते हुए घर वालों से कहेंगे कि लोगों ने मुझे 9 हफ्ते देखा है मैं फेक नहीं हूं। वीडियो को देखकर अब मुनव्वर पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है और सभी उन्हें घटिया इंसान बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनके सपोर्ट में खड़े हुए हैं और बोल रहे हैं कि उन्होंने घर में आकर किसी से लव एंगल नहीं किया है और ना ही किसी को चीट किया है।
