बचपन में मां ने पिया एसिड, पत्नी और बच्चे से हुए अलग, संघर्षों से भरी रही मुनव्वर फारुकी की जिंदगी: Munawar Faruqui Life Journey
Munawar Faruqui Life Journey

Munawar Faruqui Life Journey: टेलीविजन के सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 17 शुरू हो चुका है। इस शो में टेलीविजन के कई चर्चित सितारों को देखा जा रहा है। जिनमें अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट जैसे नाम शामिल हैं। इन सब के बीच एक चर्चित चेहरा मुनव्वर फारूकी भी है जो पेशे से स्टैंड अप कॉमेडियन है लेकिन कई बार विवादों में भी रहे हैं।

मुन्नवर ने कंगना रनौत का शो लॉकअप जीता था और उनके खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनने की बात भी सामने आई थी। हालांकि, वो इस शो का हिस्सा नहीं बने लेकिन अब बिग बॉस के घर में पहुंच चुके हैं। मुनव्वर स्टैंड अप कॉमेडी करते हैं इसके अलावा उन्होंने म्यूजिक वीडियो भी किए हैं। चलिए आज आपको उनके बारे में बताते हैं।

जाना पड़ा था जेल

मुनव्वर फारुकी ने अपने जीवन में कई सारे उतार-चढ़ाव का सामना किया है। एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें जेल की सलाखों के पीछे अपना समय गुजारना पड़ा। उन्होंने भगवान राम और सीता के लिए अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिस मामले में उन्हें मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था। हालांकि, बाद में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से रिहा कर दिया गया।

शादीशुदा है मुनव्वर

कंगना रनौत के शो लॉकअप के दौरान मुनव्वर फारूकी को कई सारे लोगों के साथ एक जेलनुमा घर में देखा गया था। यहां पर उन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया और बताया कि वह शादीशुदा हैं। इतना ही नहीं उनका एक 3 साल का बच्चा भी है। कॉमेडियन ने बताया था कि अब वह अपनी पत्नी के साथ नहीं रहते हैं और मामला कोर्ट में चल रहा है। यहां उन्होंने अपने लव रिलेशनशिप के बारे में भी खुलासा किया था।

मां ने पिया एसिड

मुनव्वर फारुकी ने बचपन से ही काफी स्ट्रगल देखा है। उन्होंने खुद 2007 में हुए एक हादसे का जिक्र करते हुए बताया था कि उनकी मां ने एसिड पी लिया था जिस वजह से उनका डाइजेस्टिव सिस्टम डैमेज हो गया था और उनकी मौत हो गई थी। यह सब कुछ उनकी मां ने कब किया यह किसी को पता नहीं चला और जब उन्होंने यह किया तो इसके पहले हफ्ते भर तक वह कुछ खा भी नहीं रही थी। जब तक इस स्थिति के बारे में पता चला और डॉक्टर से मदद मांगी गई तब तक बहुत देर हो गई थी।

खराब हुई पिता की हालत

मुनव्वर फारुकी जो आज बड़ी ही हिम्मत के साथ अपनी हर बात को लाखों लोगों के सामने रहते हुए नजर आते हैं उन्होंने अपने शुरुआती दौर में काफी संघर्ष देखें। एक समय ऐसा आया जब उनके पिता की तबीयत ज्यादा खराब हो गई और देखते ही देखते परिवार की सारी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आगे। उस समय उनके पास सिर्फ एक ही लक्ष्य था और वह था पर्याप्त पैसे कमाना ताकि घर के हर सदस्य को खाना खिलाया जा सके। मुनव्वर आज भी मानते हैं कि उनके पिछले जीवन में जो हुआ उसी से उन्हें नई दिशा मिली और उसे कठिन समय ने उन्हें मजबूत बनाया।

गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप

कंगना रनौत का शो लॉकअप जीतने के बाद मुनव्वर फारूकी के नाजिला से रिलेशनशिप में होने की खबरें सामने आई थी और दोनों को कई बार साथ भी देखा गया था। इन दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी करते थे लेकिन कुछ समय पहले ही इन दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। इन्होंने अलग होने का फैसला क्यों लिया यह आज तक किसी को भी समझ में नहीं आया है।

एक गलती पड़ी भारी

मुनव्वर फारूकी अपनी स्टैंड अप कॉमेडी में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए कई तरह की बातें बोलते थे और उनके एक वीडियो में हिंदू देवी देवताओं के अपमान की बात सामने आई थी। इस मामले पर काफी बवाल मचा था और उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। अपनी इस गलती का खामियाजा उन्हें लंबे समय तक भुगतना पड़ा और एक के बाद एक उनके खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन देखा गया और होने वाले शो रद्द कर दिए गए। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।