मुनव्वर फारुकी बने 'बिग बॉस 17' के विनर, मिले 50 लाख रुपये: Bigg Boss 17 Winner
Bigg Boss 17 Winner

Bigg Boss 17 Winner : बिग बॉस 17 ने अपना सत्रहवां सीज़न खत्म किया है, और सीज़न का विनर कोई और नहीं बल्कि मुनव्वर फारुकी है। स्टैंडअप कॉमेडियन ने अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, अरुण माशेट्टी और अभिषेक कुमार जैसे पाटिसिपेंटस को हराया। मुनव्वर की बिग बॉस जर्नी उतार-चढ़ाव से भरी एक रोलर कोस्टर राइड रही है।

Also read : सीरियल ‘कयामत से कयामत तक’ में नज़र आएगी प्यार की कहानी: Upcoming Serial

मुंबई का लड़का, मुनव्वर फारुकी, अब बिग बॉस 17 का विनर बन गया है । कॉमेडियन और रैपर को होस्ट सलमान खान द्वारा विनर अनाउंस किया, उन्होंने अपने फ्रेंड अभिषेक कुमार को हराया। मुनव्वर ने ना केवल ट्रॉफी अपने नाम की, साथ में 50 लाख रुपये का प्राइज और एक ब्रैंड न्यू हुंडई क्रेटा कार भी मिली।

मुनव्वर शुरुआत से ही शो के सबसे मजबूत और फेमस कंटेस्टेंट में से एक रहे है। लेकिन इनके लिए चीजें तब मुश्किल हो गईं, जब आयशा खान ने शो में एंट्री ली और बताया कि मुनव्वर ने शो में हमेशा झूठ बोला था कि नक्सिला सुताशी उसकी गर्लफ्रेंड थी। आयशा ने यह भी कहा कि मुनव्वर ने उसके साथ नक्सिला को भी धोखा दिया है। आयशा ने आगे ब्लेम लगाया था कि मुनव्वर के कई लव अफेयर्स रहे हैं और वह लड़कियों को यूज करता है। मुनव्वर ने इन सभी ब्लेम को एक्सेप्ट किया और इसके लिए आयशा को सॉरी भी बोला।

अभिषेक कुमार ने जब बिग बॉस के घर में एंट्री ली, जब से ही उन्हें सीज़न के सबसे गुस्सैल प्रतियोगी कंटेस्टेंट का टैग मिला, लेकिन फाइनली पहले रनर-अप बने। वहीं मन्नारा चोपड़ा सेकेंड रनर-अप बनी। फेमस टीवी एक्ट्रेस, अंकिता लोखंडे रेस में चौथे नंबर पर रहीं और यूट्यूबर, अरुण माशेट्टी पांचवें नंबर पर रहे।