Dunki Trailer Release: शाहरुख़ खान की फिल्म डंकी के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। फिल्म डंकी का ट्रेलर रिलीज़ होने के साथ अब फैंस का इंतज़ार ख़त्म हो चुका है। शाहरुख़ की फ़िल्म जवान और पठान के लिए जो क्रेज था वही फिल्म डंकी के लिए उनके फैंस में नज़र आ रहा है। यही कारण है जो फिल्म डंकी का ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। तो चलिए जानते हैं कि कैसा है ट्रेलर जिसे दर्शक इतना पसंद कर रहे हैं। फ़िल्म का निर्देशन राज कुमार हिरानी ने किया है।
Also Read: फ़िल्म ‘डंकी’ को लेकर फैन्स के सवालों पर क्या बोले शाहरुख़: Dunki Release Date
कैसा है ट्रेलर
फिल्म डंकी के ट्रेलर में 5 दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है। इसमें शाहरुख़ बताते हुए नज़र आ रहे हैं कि उनके 4 दोस्त लंदन जाना चाहते हैं। लंदन जाने के इनके संघर्ष की कहानी जिसमें ह्यूमर और इमोशन का तड़का दिख रहा है। शाहरुख़ और तापसी की केमिस्ट्री भी पसंद की जा रही है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि इन सब दोस्तों के लंदन जाने में सबसे बड़ी मुश्किल भाषा है। जहां अंग्रेजी न आने के कारण इन्हें अनुमति नहीं मिलती है। ऐसे में ये दूसरे तरीके अपनाते नज़र आते हैं। ये सभी दोस्त कैसे सरहद पार करके लंदन जाते हैं ये तो फ़िल्म देखने के बाद पता चलेगा। ट्रेलर ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज़ होगी।
शाहरुख़ का लुक
ट्रेलर में शाहरुख़ एक पंजाबी लड़के के किरदार में हैं इस वजह से उनकी बोली में भी पंजाबी लहजा अपनाने की कोशिश की गयी है। शाहरुख़ डंकी के ट्रेलर में एक मस्तमौला लड़के की भूमिका में है ज़ाहिर है उनका लुक काफी कूल है। चूँकि कहानी 1995 की है तो उस समय के दौरान ही शाहरुख़ का लुक नज़र आ रहा है। ट्रेलर में शाहरुख़ एक्शन करते हुए भी नज़र आ रहे हैं। फिल्म में शाहरुख़ ने कई बदलाव करने की कोशिश की है। शाहरुख़ द्वारा पंजाबी लहजे के लिए की गई कोशिश कितनी सफल होती है ये देखना होगा।
