इन वीडियो को देखकर बनेगी एकदम क्रिस्पी चकली
अगर आपकी भी चकली क्रिस्पी नहीं बन पातीं या फिर परफ़ेक्ट शेप नहीं आ पाता है तो आप इस बार चकली बनाने के पहले ये वीडियो ज़रूर देख लें।
Chakali Recipe: दीपावली का समय पास आता जा रहा है और घर-घर में पकवान बनने शुरू हो गये हैं। इन्हीं पकवानों में ख़ास है चकली। चकली पसंद तो हर किसी को आती है लेकिन इसको बनाना अधिकांश लोगों को मुश्किल लगता है क्योंकि या तो ये चकली क्रिस्पी नहीं बन पातीं या फिर परफ़ेक्ट शेप नहीं आ पाता। यानी मेहनत करने के बाद भी कुछ ना कुछ कमी तो रह ही जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है तो आप इस बार चकली बनाने के पहले ये वीडियो ज़रूर देख लें।

Also read : इन लो शुगर मिठाइयों के साथ लें दीपावली का भरपूर आनंद
अगर आप मैदा, आटा या सूजी से चकली नहीं बनाना चाहते तो आप मसाला किचन की यह रेसिपी ज़रूर देख लें। इन्होंने चावल का आटा और भुने हुए चने को पीसकर इस्तेमाल किया है। इसमें तेल, नामक, जीरा, हींग, लाल मिर्च और सफ़ेद तिल डालकर गरम पानी से गूँथ लिया है। अब इसको कुछ देर रखने के बाद चकली मेकर में डालकर बटर पेपर के ऊपर चकली बनाकर रख लें। अब इन्हें तेल में डालकर तल लें। उनके इस वीडियो को 1.6 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।
कम समय में क्रिस्पी चकली रेसिपी बनानी हो तो कुक विद् पारुल का यह वीडियो आपके बहुत काम का है। सबसे पहले चावल का आटा और बेसन में जीरा, अजवायन, नमक और तेल मिलाकर गरम पानी से डो तैयार कर लेंगे। अब चकली के साँचे में इसको भरकर बटर पेपर या प्लेट के ऊपर इन्हें निकाल लेंगे। अब सारी चकली को अच्छे से फ्राई कर लें। उनके इस वीडियो को 5.9 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।
आप हेल्थ कंशियस हैं और मैदे की चकली नहीं खाना चाहते हैं तो आप निशा मदूलिका का यह वीडियो देखकर आटे की बहुत ही टेस्टी चकली बना सकते हैं। सबसे पहले गेहूं के आटे को एक सूती कपड़े में लपेटकर गैस पर एक बर्तन में पानी भरकर उसमें रखें और स्टीम कर लें। इसके बाद इस आटे को छानकर इसमें हल्दी, नमक, अजवायन, हींग, सफ़ेद तिल डालकर और हल्का सख़्त आटा गूँथ लें। थोड़ी देर सेट होने दें। अब चकली मेकर से शेप देकर इन्हें बना लें और फिर तल लें।
अगर आप कम मेहनत में झटपट चकली बनाना चाहते हैं तो आपके लिये हेबर किचन का यह वीडियो बेस्ट है। इन्होंने सबसे पहले मैदा में हल्दी, मिर्च, नमक, हींग, सफ़ेद तिल और बटर मिलाया है। इसके बाद थोड़े से पानी से डो तैयार कर लिया है। अब साँचे में इस आटे को भरकर चकली बना लें और फिर इनको फ्राई कर लें। उनके इस वीडियो को 1.7 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।
रसोई घर के इस वीडियो की मदद लेकर आप मूँगदाल की हेल्दी चकली बना सकते हैं। सबसे पहले मूँग दाल को अच्छे से पका लें। अब गेंहू के आटे को एक सूती कपड़े में लपेटकर स्टीम कर लें। अब इस आटे को छानकर इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, सफ़ेद तिल और ओलिव आयल मिलाना है। अब इसको दाल डालते हुए डो बनाना है। अब इसको साँचे में डालकर चकली बनाकर रख लें और फिर इन्हें फ्राई कर लें। उनके इस वीडियो को 1.4 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।





