दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड इंडस्ट्री में हुए 16 साल,जानिए उनके बेहतरीन किरदार: 16 Years of Deepika Padukone
16 Years of Deepika Padukone

16 Years of Deepika Padukone: फ़िल्म ओम शांति ओम को आज 16 साल हो गए हैं ये दीपिका की डेब्यू फ़िल्म थी। दीपिका इस वक़्त की प्रसिद्ध अदाकारा हैं जिनकी फिल्में अच्छा बिजनेस करती हैं। फिल्म ‘जवान’ और ‘पठान’ के बाद तो दर्शक दीपिका के दीवाने हो गए हैं। अब दीपिका सिंघम अगेन में भी नज़र आएंगी उन्हें खाकी पहने दीपिका को इंडस्ट्री में काम करते हुए 16 साल हो गए हैं तो चलिए इस मौके पर जानते हैं दीपिका द्वारा निभाए गए उन खूबसूरत किरदारों के बारे में जिन्हें दर्शकों ने बहुत प्यार दिया। ट्विटर पर दीपिका के इन 16 साल को फैन्स सेलिब्रेट कर रहे हैं। 16 इयर्स ऑफ़ दीपिका पादुकोण ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।

Also read : Celebrity Gossip – संपत्ति के मामले में दीपिका पादुकोण नहीं है किसी से कम, जानें कुल प्रॉपर्टी

16 Years of Deepika Padukone
Piku

फिल्म ‘पीकू’ एक पिता और बेटी के रिश्ते को बयां करती है। फ़िल्म बेहद खूबसूरती से इस रिश्ते की नोकझोक को प्यार को दर्शाती है। पीकू एक ऐसी लड़की है जो अपने पिता से बेहद प्यार करती है और वो एक मां की तरह उनका ख़याल रखती है। पीकू के पिता का किरदार अमिताभ बच्चन ने निभाया है। दीपिका ने इस किरदार को इतने बेहतरीन तरीके से अदा किया था कि दर्शकों ने फिल्म को बेहद पसंद किया था। ये फिल्म सिर्फ एक पिता और बेटी के रिश्ते को ही नहीं बताती बल्कि इससे ज़्यादा भी ये फिल्म बहुत कुछ सिखाती है। ‘पीकू’ किरदार के ज़रिये ये दर्शाया गया है कि हमें किसी को वैसे ही स्वीकारना चाहिए जैसा वो इंसान है।

naina talwar
Naina talwar

फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में दीपिका ने नैना तलवार का किरदार निभाया है। फिल्म में नैना में एक बड़ा बदलाव आता है ज़िन्दगी के प्रति। ज़िन्दगी को जीना वो अपने स्कूल के दोस्तों से सीखती है। नैना अपने स्कूल के दौरान एक पढ़ाकू लड़की है लेकिन जब वो कुछ दोस्तों के संपर्क में आती है तो बिल्कुल बदल जाती है और अपनी ज़िन्दगी को ख़ुशी से जीने के बहाने तलाशती है। इस किरदार को दीपिका ने बहुत अच्छी तरह अदा किया है। इस किरदार को बहुत पसंद किया गया था।

deepika padukon
Veronica

फिल्म ‘कॉकटेल’ में दीपिका ने वेरोनिका का किरदार निभाया है। वेरोनिका एक पार्टी लवर लड़की है। मस्तमौला ये लड़की अपने दोस्तों को करीब लाने की कोशिश करती है। इस किरदार को दीपिका ने बड़ी अच्छी तरह निभाया है। फिल्म में दीपिका ने वेरोनिका की मस्ती , उदासी और दिल टूटने के दुःख बड़ी अच्छी तरह दर्शाया है। दीपिका के इस किरदार को उनके बेहतरीन किरदारों में से एक माना जाता है।

rani padmavati
Rani padmavati

फ़िल्म ‘पद्मावत’ में दीपिका ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया है। दीपिका इस किरदार में बेहद खूबसूरत दिखी थीं। न केवल खूबसूरत दिखीं थीं बल्कि बड़ी ही खूबसूरती से उन्होंने इस किरदार को अदा किया था। फिल्म में ऐसे कई दृश्य हैं जिसमें दीपिका बहुत बेहतरीन नज़र आयीं और बड़ी ही अच्छी तरह से उन्होंने अपने संवादों को बोला। उनके फैंस ने उन्हें इस किरदार में बहुत पसंद किया था।

chhapaak
chhapaak

फिल्म ‘छपाक’ में दीपिका ने लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाया है। इस फिल्म में दीपिका ने एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाया है। फ़िल्म छपाक में दीपिका द्वारा निभाए गए इस किरदार ने दर्शकों को रोने पर मजबूर कर दिया था। फिल्म में ऐसे कई भावुक दृश्य हैं जो वाक़ई दर्शकों की आँखें नम कर देते हैं।

सृष्टि मिश्रा, फीचर राइटर हैं , यूं तो लगभग हर विषय पर लिखती हैं लेकिन बॉलीवुड फीचर लेखन उनका प्रिय विषय है। सृष्टि का जन्म उनके ननिहाल फैज़ाबाद में हुआ, पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। हिंदी और बांग्ला कहानी और उपन्यास में ख़ास रुचि रखती...