बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को आज हर कोई जनता है। उन्होंने अपनी दम पर आज यह मुकाम हासिल किया है वहीं बॉलीवुड के साथ-साथ सबके दिलों में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। दीपिका पादुकोण ने अपनी डेब्यू मूवी से ही सबका मन मोह लिया था जिसके बाद अभी तक के उनके इस सफर में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। आज हर एक इंसान दीपिका की पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चित रहती है। वहीं दीपिका पादुकोण अपने एक्टिंग के हुनर के लिए अच्छी खासी रकम लेती है।

 

वहीं आज इस पोस्ट के जरिए हम आपको दीपिका की प्रॉपर्टी के बारे में बताएंगे। साथ ही प्रॉपर्टी और संपत्ति में मामले में दीपिका अपने अभिनेता पति रणवीर सिंह को भी पीछे छोड़ चुकी है। आपको बता दें कि, अभिनेत्री को महंगे कपडे और ज्वेलरी के अलग महंगी और लक्ज़री कार भी बहुत पसंद है। उनके पास कई लक्ज़री कार, बंगले है साथ ही उनकी हर ड्रेस और पर्स भी काफी एक्सपेंसिव होते है। इस पोस्ट के जरिये आज हम आपको दीपिका पादुकोण की नेट वर्थ से लेकर संपत्ति तक तमाम बातें बताएंगे।

करोड़ों की प्रॉपर्टी की मालकिन

आपको बता दें कि, फोर्ब्स ने साल 2019 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 100 सेलिब्रिटी की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण को 10वें नंबर पर रखा गया था। फोर्ब्स के मुताबिक दीपिका पादुकोण ने साल 2019 में कुल 48 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं इससे पहले साल 2018 में दीपिका फोर्ब्स की टॉप-5 सेलिब्रिटी में शामिल थीं और उन्होंने कुल 112.8 करोड़ रुपए की कमाई की थी। साल 2017 की फोर्ब्स लिस्ट में दीपिका छठें नंबर पर थीं और उनकी कुल कमाई 70 करोड़ रुपए आंकी गई थी। दीपिका पादुकोण कुल 103 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।

दीपिका की नेट वर्थ

दीपिका पादुकोण की नेट वर्थ लगभग $47 मिलियन डॉलर है। दीपिका पादुकोण की इनकम और वेतन हर साल दोगुना हो रहा है। वह भारत की शीर्ष 5 अभिनेत्रियों में से एक हैं। वहीं नेटवर्थ रुपयों मे गिनी जाए तो दीपिका पादुकोण की नेट वर्थ भारतीय रुपयों में लगभग 351 रुपये है। दीपिका पादुकोण भारत की सबसे अधिक कमाई वाली अभिनेत्री हैं। उनकी अधिकांश आय फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट्स के माध्यम से आती है। रिपोर्ट्स के आधार पर दीपिका पादुकोण एक फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ रुपए लेती है।

दीपिका की गाड़ियां

दीपिका को गाड़ियों का भी बहुत शौक है उनके पास करोड़ों की कारे है इनकी कीमत सुनकर ही आप चौक जाएंगे। दीपिका के पास ऑडी क्यू7 कार है इस कार की कीमत 85 लाख रूपए है। इसके अलावा उनके पास मर्सिडीज बेंज एस क्लास भी है इसकी कीमत 1.20 करोड़ रुपये है। वहीं दीपिका की लक्ज़री कारों की लिस्ट में ऑडी ए8 भी शामिल है जिसकी कीमत 1.49 करोड़ रुपये है। यह सारी कार बहुत लक्ज़री है और इन कार में तमाम वो सुविधाएं है जो एक लक्ज़री कार में होती है। दीपिका और रणवीर नंबर 1 कपल होने के साथ साथ कारों के कलेक्शन में भी नंबर 1 पर है।

सगाई की अंगूठी की कीमत

रणवीर और दीपिका की सगाई से लेकर शादी तक की हर चीज की चर्चाएं बहुत तेज सुर्खियों पर थी। वहीं इस बीच सबसे ज्यादा उनकी सगाई की अंगूठी ने वाहवाही लूटी। क्या आप जानते हैं दीपिका ने हाथ में जो सगाई की अंगूठी पहनी हुई है वह बेहद बेशकीमती है। बॉलीवुड लाइफ के अनुसार दीपिका के उंगली में जो अंगूठी है उसकी कीमत 1.3 करोड़ रुपए से लेकर करीब 2.7 करोड़ रुपए तक की है। दीपिका की डायमंड रिंग स्कवेयर शेप में है। आमतौर पर राउंड शेप डायमंड रिंग देखी जाती है। ये सिंगल सोलिटेयर स्कवेयर डायमंड रिंग है।

गोद लिया है पूरा गांव

आपको बता दें कि, बॉलीवुड की फेमस और लोकप्रिय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एनडीटीवी के ग्रीनथॉन अभियान के तहत नियमित तौर पर बिजली सप्लाई के लिए एक गांव को गोद लिया है। दरअसल महाराष्ट्र में स्थित अंबेगांव नामक एक गांव को गोद भी लिया हुआ है। यह एक बहुत बड़ी बात यही और यह हर किसी के बस की बात भी नहीं है। दीपिका की यह बात साबित करती है की दीपिका एक परफेक्ट एक्ट्रेस के साथ साथ एक नेकदिल इंसान भी है।

 

यह भी पढ़े। 
Celebrity Gossip - रानी से दीपिका तक की डेब्यू मूवी में थी किसी और की आवाज, वजह सुनकर चौक जाएंगे आप 
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें।  हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com