बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अगले साल यानी 2020 में दो बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी। दीपिका छपाक और ’83’ में जैसी बड़ी फिल्मों में लीड रोल निभाती नजर आएंगी।
लेकिन अगर अभी हम बात करेंगे दीपिका के एयरपोर्ट लुक की और उनके क्लासी लाइफस्टाइल के बारे में। दरअसल दीपिका का हाल ही का एयरपोर्ट लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह काफी गॉर्जियस लग रही हैं।
अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें नया क्या है? क्योंकि दीपिका तो हमेशा ही काफी खूबसूरत लगती हैं। तो हम आपतो बता दें दीपिका की तस्वीर वायरल होने का रीजन उनका लुक नहीं बल्कि उनका हैंड बैग है।
जी हां, दरअसल दीपिका ने जो बैंग कैरी किया हुआ है उसकी कीमत जान कर आप हैरान हो जाएंगे। क्योंकि जितने का दीपिका का बैग है उतमें में 30 ग्राम सोना आ जाता है। तो अब आपको बता दें दीपिका के इस ट्रैवल बैग की कीमत 1,22,860 रुपए है। चौंक गए न? हालांकि यह पहली दफा नहीं जब दीपिका ने इतना महंगा बैग कैरी किया हो। इससे पहले भी उनके शानदार लुक और बैग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं।
