दिवाली में घर पर नाश्ते के लिए बनाएं ये दो तरह की बेक्ड चकली, जानिए रेसिपी: Baked Chakli Recipe
दिवाली के लिए आप घर पर कई प्रकार की चकली बना सकती हैं।
Baked Chakli Recipe: दिवाली के खास मौके पर हम अपने घरों में मेहमानों का स्वागत करते हैं। इस दिन हम लोग मेहमानों को अलग-अलग तरह की मिठाइयां और स्नेक्स खिलाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस दिवाली कुछ नया करना चाहती हैं, तो कई तरह की चकली बना सकती हैं। अधिकांश तौर पर कई लोग चकली को डीप फ्राई करते हैं, लेकिन इस दिवाली आप बेक्ड चकली ट्राई कर सकती हैं। आज हम आपको दो तरह की बेक्ड चकली की रेसिपी बताने वाले है, जिसे बनाना बेहद आसान है।
बेक्ड चकली

बेक्ड चकली बनाने के लिए सामग्री
दो कप सोया फ्लार
एक कप उरद दाल का आटा
6 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा कप रोसटेड क्यूमिन पाउडर
नमक
अदरक और लहसुन पेस्ट
बेक्ड चकली बनाने की पूरी विधि

चकली बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मूंग दाल, उड़द दाल, चावल और चना दाल को अलग-अलग भिंगोकर रख दें। सभी सामग्री जब सूख जाएं तो इन्हें पैन में डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सेंक लें। इसके बाद इन्हें ठंडा होने के लिए रख दें। जब सभी चीजें ठंडी हो जाएं तो इन्हें मिक्सर ग्राइंडर में बारिक से पीस लें। फिर एक बड़े बर्तन में आटा लें और उसमें बटर, दो चम्मच जीरा पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
फिर आपकों इस आटे को दो हिस्सों में करना है। पहले हिस्से को थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। इसके बाद आटे की लोइयां बना ले और उन्हें चकली मशीन में डालकर आकार दे दीजिए। ( ध्यान रखें की आटा तैयार करने के बाद उसे ज्यादा समय तक खुला ना छोड़े, तुरंत इसकी चकली बना ले। नहीं तो चकली काफी कड़ा बना सकता है।) इसके बाद आप ओवन को 180 डिग्री तक प्रीहीट कर लें और चकली में हल्का तेल लगाकर उसे बेक होने के लिए रख दें। तकरीबन 15 मिनट बाद चकली बेक हो जाएगी।
रागी बेक्ड चकली

रागी बेक्ड चकली बनाने के लिए सामग्री
एक कप रागी आटा
एक चम्मच अदरक का पेस्ट
एक चम्मच चिली पाउडर
रिफाइंड ऑयल
आधा कप बेसन
दो चम्मच लहसुन का पेस्ट
नमक
पानी
रागी बेक्ड चकली बनाने की विधि

रागी बेक्ड चकली बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में रागी का आटा, आधा कप बेसन, एक चम्मच अदरक, एक चम्मच लहसुन का पेस्ट, एक चम्मच चिली पाउडर और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसमें तेल और थोड़ा पानी मिलाकर आटा गूंथ लिजिए। ध्यान रखें कि आटा थोड़ा नरम भी गूंथे। फिर चकली बनाने वाली मशीन में आटे को डालें और मशीन को प्रेस करके सभी चकली तैयार करें। इसके बाद अब ओवन को प्रीहिट करें और सभी चकली को उसमें डाल दें। ओवन का तापमान कम से कम 360°f रहना चाहिए। 20 मिनट बाद चकली ओवन से निकाले और किसी टाइट कंटेनर में रख दें।
