सर्व- 2 तैयारी में समय- 10 मिनट बनने में समय 15 मिनट
सामग्री :
सालसा के लिए :
- टमाटर 250 ग्राम,
- नींबू का रस 1,
- धनिया की पत्ती एक गुच्छा,
- काली मिर्च टेस्ट के अनुसार,
- व्हाइट पेपर टेस्ट के अनुसार,
- एवोकैडो (पल्प) 1,
- स्वीटनर ½ छोटा चम्मच,
- टाबस्को सॉस कुछ बूंदें,
- नमक स्वादानुसार,
- सलाद स्टिक 5-7,
- नमक स्वादानुसार।
विधि :
- नाचोज बनाने के लिए सबसे पहले कुछ रोटी बनाएं।
- उसके बाद उसे छोटे सर्कल में कटर के सहारे काटें ।
- इसे चपाती मेकर में बेक करें और फिर इसमें जीरा और अजवाईन डालें।
- टमाटर लेकर इसे अवन में रोस्ट करें जब तक ठीक से पक ना जाए।
- अवन से निकालकर इसे छीलें और पीस लें।
- अब इसे सलाद स्टिक और बेक्ड नाचोज के साथ सर्व करें।
सामग्री :
सजावट के लिए :
- ताजे टमाटर (प्यूरी) 250 ग्राम,
- लाइट सोया सॉस 1 बड़ा चम्मच,
- सिरका एक बड़ा
- चम्मच, धनिया बीज (रोस्टेड) ½ छोटा चम्मच,
- दालचीनी 1 स्टिक,
- अदरक लहसुन पेस्ट ½ छोटा चम्मच,
- तिल काले और सफेद (रोस्टेड)½-½ छोटा चम्मच,
- नूडल्स (रोस्टेड) आधा पैकेट,
- शहद ½ छोटा चम्मच,
- नमक स्वादानुसार।
सलाद के लिए :
- पत्ता गोभी, गाजर,
- सलाद पत्ता,
- फ्रेंच बीन्स,
- मूंगफली (रोस्टेड) 1 बड़ा चम्मच,
- काजू (रोस्टेड) 1 बड़ा चम्मच।
विधि :
- टमाटरों को ब्लेंड करके प्यूरी बनाएं।
- अब एक पैन में रोस्टेड मसाले डालें और उन्हें पीसकर बारीक पाउडर बनाएं।
- अब टमाटर प्यूरी में मसाले डालें और अच्छी तरह मिलाकर खूबसूरत सी ड्रेसिंग करें। सब्जियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सलाद बनाएं।
- अधिक क्रंची बनाने के लिए नूडल्स को रोस्ट करें और सलाद के ऊपर डालें।
- अब उपर से मूंगफली और काजू डालकर सर्व करें।
