Include Mint in Diet
Include Mint in Diet

Include Mint in Diet: गर्मी के मौसम में हम सभी ऐसे हर्ब्स को अपनी डाइट में शामिल करना पसंद करते हैं, जो शरीर को ठंडक पहुंचाएं। इन्हीं में से एक है पुदीना। जब आप इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं तो आपको तुरंत रिफ्रेशिंग अहसास होता है। पुदीने की खासियत यह है कि गर्मी के दिनों में यह सिर्फ आपको ठंडक ही नहीं पहुंचाता है, बल्कि यह पाचन में भी मदद करता है, सांस को ताज़ा रखता है और आपके मूड को भी बेहतर बना सकता है।

पुदीने को अक्सर हम सभी एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक या चटनी के रूप में लेना पसंद करते हैं। जबकि अगर आप चाहें तो इससे टेस्टी डिप्स, स्मूदीज़, सलाद आदि भी बना सकते हैं। पुदीने की एक खास बात यह है कि आप इसे घर पर खुद उगा भी सकती हैं और इसलिए यह बजट फ्रेंडली है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पुदीने को अपनी डाइट में शामिल करने के कई अलग-अलग तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

पुदीने वाली दही डिप वासतव में एक रायता स्टाइल ही है, जिसे आप खाने या नाश्ते के साथ ले सकते हैं। इसे बनाना भी काफी आसान है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप सादा दही
  • 10-12 ताजा पुदीने के पत्ते, बारीक कटे हुए
  • 1 छोटा खीरा, कद्दूकस किया हुआ (वैकल्पिक)
  • स्वादानुसार नमक
  • एक चुटकी भुना जीरा पाउडर
  • थोड़ा सा नींबू का रस

पुदीने वाली दही डिप कैसे बनाएं-

  • डिप बनाने के लिए सबसे पहले दही को अच्छी तरह फेंट लें ताकि वह स्मूथ हो जाए।
  • अब इसमें कटे हुए पुदीने के पत्ते, कद्दूकस किया हुआ खीरा, नमक और भुना जीरा पाउडर मिलाएं।
  • नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • इसे 10 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा करें।
  • अपने खाने या नाश्ते के साथ इस टेस्टी-टेस्टी डिप को एन्जॉय करें।
Include Mint in Diet
Mint Smoothie

गर्मी के मौसम में अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो ऐसे में पुदीना स्मूदी बनाना एक अच्छा आइडिया साबित हो सकता है। आप पुदीना स्मूदी की मदद से अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। 

आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप दही या दूध (डेयरी या प्लांट-बेस्ड)
  • 1 छोटा केला या मुट्ठीभर आम के टुकड़े
  • 8-10 ताज़े पुदीने के पत्ते
  • 1 छोटा चम्मच शहद या गुड़ (वैकल्पिक)
  • बर्फ के टुकड़े (इच्छानुसार)

पुदीना स्मूदी कैसे बनाएं-

  • पुदीना स्मूदी बनाने के लिए सारी चीज़ों को मिक्सर में डालकर स्मूथ होने तक ब्लेंड करें।
  • अब आप इसे गिलास में डालें और फल व पुदीने की ठंडक का मज़ा लें।
Mint Salad
Mint Salad

अगर आप कुछ हल्का लेकिन टेस्टी खाना चाहते हैं तो ऐसे में पुदीना सलाद बनाया जा सकता है। यह सलाद बेहद ही रिफ्रेशिंग रहता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप कटा हुआ खीरा
  • 1 छोटा टमाटर, बारीक कटा हुआ
  • 5-6 पुदीने के पत्ते, बारीक कटे हुए
  • थोड़ी सी धनिया पत्ती, कटी हुई
  • 1 छोटा प्याज़, बारीक कटा (वैकल्पिक)
  • स्वादानुसार नमक
  • काली मिर्च
  • नींबू का रस

पुदीना सलाद कैसे बनाएं-

  • पुदीना सलाद बनाने के लिए सभी सब्जियों को एक बाउल में मिला लें।
  • अब ऊपर से पुदीना और धनिया डालें।
  • स्वादानुसार नमक, काली मिर्च और नींबू का रस मिलाएं।
  • अच्छे से टॉस करें और पुदीने से भरा हुआ ये ताज़ा सलाद एन्जॉय करें।
Mint Paratha
Mint Paratha

लंच या डिनर में अगर आप कुछ अलग व टेस्टी बनाना चाहती हैं तो ऐसे में पुदीना पराठा बनाया जा सकता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप गेहूं का आटा
  • एक चौथाई कप बारीक कटा पुदीना
  • 1 छोटा चम्मच अजवाइन
  • स्वाद अनुसार नमक
  • गूंथने के लिए पानी
  • सेंकने के लिए घी या तेल

पुदीना पराठा कैसे बनाएं-

  • एक बर्तन में आटा, नमक, अजवाइन और पुदीना मिलाएं।
  • थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंध लें।
  • 10-15 मिनट ढककर रख दें।
  • छोटी लोइयां बनाकर पराठे बेलें।
  • तवे पर थोड़ा घी या तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा सेंक लें।
  • दही या चटनी के साथ गरमागरम परोसें।

यह झटपट बनने वाली ठंडक भरी रेसिपी है। लंच बॉक्स के लिए भी यह एक बेहतरीन रेसिपी है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप पका हुआ चावल
  • 1 कटा हुआ प्याज़
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 कप पुदीने की पत्तियां
  • आधा कप धनिया पत्तियां
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • स्वाद अनुसार नमक
  • गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच तेल

पुदीना पुलाव कैसे बनाएं- 

  • पुदीना पुलाव बनाने के लिए मिक्सी में पुदीना, धनिया, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पीसकर पेस्ट बना लें।
  • अब एक पैन में तेल गरम करें और जीरा डालें।
  • फिर इसमें प्याज़ डालकर सुनहरा भूनें।
  • अब इसमें पुदीने का पेस्ट, नमक और गरम मसाला डालकर 2-3 मिनट तक भूनें।
  • अब इसमें पके हुए चावल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • रायता या दही के साथ सर्व करें।

गर्मियों में अगर आपको ठंडक चाहिए तो ऐसे में आप मिंट लस्सी बनाकर पी सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है और इसका स्वाद लाजवाब होता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप दही
  • आधा कप पानी
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा पुदीना
  • स्वाद अनुसार नमक
  • भुना जीरा
  • बर्फ के टुकड़े (अगर चाहें)

मिंट लस्सी कैसे बनाएं-

  • मिंट लस्सी बनाने के लिए सारी सामग्री ब्लेंडर में डालें।
  • इसे अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
  • अब इसे गिलास में डालें और ऊपर से थोड़ा भुना जीरा छिड़कें।
  • ठंडी-ठंडी लस्सी का मज़ा लें।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...