पांच आयुर्वेदिक हर्ब्स जो खोल सकती हैं बंद नसों को और करें कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल: Herbs for Cholesterol
Herbs for Cholesterol

पांच आयुर्वेदिक हर्ब्स जो खोल सकती हैं बंद नसों को और करें कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल न होने से कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में बंद नर्वज को खोलने और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। जानिए इनके बारे में।

Herbs for Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल एक कंडिशन नहीं है बल्कि यह कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का कारण बन सकता है, जिसमें नसों का बंद होना और हार्ट अटैक भी शामिल है। हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल से ऐसी गंभीर कंडिशंस का जोखिम बढ़ सकता है, जो जान के लिए जोखिम भरी हो सकती हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के कई तरीके हैं। इनमें से एक है जीवनशैली में हेल्दी बदलाव लाना। इसके साथ ही अन्य कुछ उपाय भी हैं, जिनसे बंद नसें खुल सकती हैं और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। जानिए ऐसी कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स है बारे में, जो इन समस्याओं को करें दूर।

अर्जुन

अर्जुन को अर्जुन ट्री भी कहा जाता है, जो अधिकतर भारत में पाए जाते हैं। इसके कई मेडिसिनल गुण हैं हैं जैसे एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल आदि। यह वो आयुर्वेदिक हर्ब है, जिसे हार्ट संबंधी समस्याओं को कम करने में प्रभावी माना गया है। अर्जुन ट्री की छाल को पाउडर के रूप में लिया जा सकता है। इस पाउडर में कोलेस्ट्रॉल को डिजॉल्व करने और हार्ट ब्लॉकेज को रोकने की क्षमता होती है। इस पाउडर को सुबह गुनगुने पानी के साथ लेने की सलाह दी जाती है।

Herbs for Cholesterol
Arjun

लहसुन

लहसुन भी एक बेहतरीन हर्ब है, जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल को दूर करने में मददगार माना गया है। लहसुन को सदियों से स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए प्रभावी पाया गया है। हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोगों के लिए भी यह लाभदायक है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक रोजाना दो लहसुन की कलियों को खाने से हाई ब्लड कोलेस्ट्रॉल का प्रभाव कम होता है और बंद नसों को खुलने में मदद मिलती है। लहसुन को बेहतरीन एंटी-ऑक्सीडेंट माना गया है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। 

Garlic
Garlic

और पढ़ें। गंदा कोलेस्ट्रॉल हटा कर अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाती हैं ये 5 चीजें, हार्ट अटैक से भी बचने में मिलेगी मदद: Good Cholesterol Foods

गुग्गुलु 

गुग्गुलु भी एक प्रसिद्ध आयुर्वेदिक हर्ब है जिसका इस्तेमाल हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के उपचार के लिए किया जाता है। इस हर्ब में गुग्गलस्टेरॉन होता है, जिसे खून में बुरे कोलेस्ट्रॉल को ब्लॉक करने के लिए बेहतरीन पाया गया है। एक्सपर्ट्स के अनुसार नियमित रूप से 25 मिलीग्राम गुग्गुलु का इस्तेमाल करने से कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा मिल सकता है।

हल्दी 

हल्दी आर्टरीज की वॉल में जमे प्लाक और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकती है। आप इसका सेवन अपनी सब्जी में ड़ाल कर कर सकते हैं या रोजाना सोने से पहले हल्दी युक्त दूध पीसकते हैं इससे बंद नसें खुलने और कोलेस्ट्रॉल  कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा सुबह सबसे पहले गुनगुने पानी में एक चम्मच हल्दी मिला कर भी पीया जा सकता है।

Turmeric
Turmeric

नागफनी

नागफनी को भी हार्ट डिजीज के प्रति सुरक्षित और हाई ब्लड प्रेशर व हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद पाया गया है। स्टडीज में भी यह पाया गया है कि यह हर्ब कोरोनरी आर्टरी ने ब्लड फ्लो को बढ़ाती है व सर्कुलेशन सुधारने और ब्लड प्रेशर को लो रखती है।

Hawthorn
Hawthorn

इसके अलावा तुलसी, धनिया, अदरक आदि भी बंद नसों को खोलने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं। इसके साथ ही इस समस्या से राहत पाने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें। इसके लिए हेल्दी डाइट लें, व्यायाम करें, वजन को सही रखें और तनाव से बचें।