घर पर ही तैयार करें ये सलाद ड्रेसिंग, खाने में आएगा दोगुना मजा: Salad Dressings
Salad Dressings

Salad Dressings: हम सभी अपने खाने की थाली में सलाद को जरूर शामिल करते हैं। यह खाने में सब्जियों को शामिल करने का एक अच्छा तरीका है। इतना ही नहीं, जो लोग हेल्दी तरीके से खुद का ख्याल रखना चाहते हैं, वे भी सलाद खाना बेहद पसंद करते हैं। लेकिन हर दिन एक ही तरह ही कच्ची सब्जियां या सलाद खाना बोरिंग हो सकता है। खासतौर से, अगर आप किसी तरह की खास डाइट को फॉलो कर रहे हैं तो ऐसे में सलाद खाना काफी चैलेंजिंग हो जाता है, क्योंकि आपके टेस्ट बड को कोई टेस्ट नहीं मिलता है।

ऐसे में सलाद में वैरायटी लाने और उसे और भी ज्यादा टेस्टी बनाने के लिए आप सलाद ड्रेसिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। यूं तो मार्केट में कई तरह की अलग-अलग सलाद ड्रेसिंग आसानी से मिल जाएगी। लेकिन बोतल में मिलने वाली इन सलाद ड्रेसिंग में सोडियम, प्रिजर्वेटिव्स आदि का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी वजह से इनका सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में आप खुद घर पर ही सलाद ड्रेसिंग बनाकर तैयार करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर पर ही सलाद ड्रेसिंग बनाने के आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी बेहद पसंद आएंगे-

Also read: मिक्स फ्रूट सलाद बनाते समय इन पांच बातों का रखें ध्यान, मिलेगा परफेक्ट टेस्ट: Mix Fruit Salad Tips

Salad Dressings
Salad Dressings-Coriander-mint salad dressing

इस सलाद ड्रेसिंग को बनाने के लिए कई तरह की हर्ब्स का इस्तेमाल किया जाता है। यह सलाद ड्रेसिंग बेहद ही रिफ्रेशिंग होती है, जिससे आपके सलाद का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप ताजा धनिया पत्ती
  • 1/2 कप ताजा पुदीना पत्ती
  • 1 हरी मिर्च (वैकल्पिक)
  • 1/2 कप सादा दही
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल
  • स्वादानुसार नमक

सलाद ड्रेसिंग बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले एक फूड प्रोसेसर में धनिया, पुदीना और हरी मिर्च को बारीक काटकर डाल दें।
  • अब इसमें दही, नींबू का रस और जैतून का तेल डालें और अच्छी तरह ब्लेंड करें।
  • स्वादानुसार नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • आपकी सलाद ड्रेसिंग बनकर तैयार है। अब जब आप इसे अपने सलाद पर डालेंगे तो यकीनन आपको उसका टेस्ट काफी डिफरेंट लगेगा।

अगर आप सलाद को एक खट्टे-मीठे तरीके से खाना पसंद करते हैं तो ऐसे में आप इमली खजूद की मदद से सलाद ड्रेसिंग बनाकर तैयार करें। इसे बनाते समय हल्का मीठापन भी शामिल किया जाता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1/4 कप इमली का गूदा
  • 1/4 कप खजूर (गुठली निकाले हुए)
  • 1 बड़ा चम्मच शहद या गुड़ (स्वादानुसार)
  • 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच काला नमक
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आवश्यकतानुसार पानी

सलाद ड्रेसिंग बनाने का तरीका-

  • सलाद ड्रेसिंग बनाने के लिए सबसे पहले खजूर को 10 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगोएं।
  • अब आप इमली के पल्प के साथ इसे स्मूद होने तक मिक्स करें।
  • इसमें शहद या गुड़, जीरा पाउडर, काला नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें।
  • अब एक बार फिर से ब्लेंड करें।
  • ज़रूरत हो तो पानी डालकर कंसिस्टेंसी को एडजस्ट करें और अच्छी तरह मिलाएं।
Spicy Yogurt Dressing
Salad Dressings-Spicy Yogurt Dressing

अक्सर लोग सलाद के लिए दही से ड्रेसिंग बनाना पसंद करते हैं। आप भी इस मसालेदार दही सलाद ड्रेसिंग को बना सकते हैं। इसका टेस्ट यकीनन हर किसी को पसंद आएगा।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप सादा दही
  • 1 बड़ा चम्मच सरसों के बीज
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 1 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक

सलाद ड्रेसिंग बनाने का तरीका-

  • सलाद ड्रेसिंग बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटा पैन गरम करें और सरसों के बीजों को तब तक भूनें जब तक कि वे चटकने न लगें।
  • अब उन्हें ठंडा होने दें।
  • इसके बाद, आप बाउल में दही, नींबू का रस, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाएं।
  • भुने हुए सरसों के बीजों को क्रश करें और दही के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • आपकी मसालेदार दही की सलाद ड्रेसिंग बनकर तैयार है। इसे आप आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

मूंगफली-नारियल सलाद ड्रेसिंग आपके सलाद को एक रिच टेस्ट देती है। इसमें आपको कई तरह के मसालों का एक बैलेंस मिलता है। जो आपके सलाद को और भी ज्यादा हेल्दी और टेस्टी बनाता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1/4 कप भुनी हुई मूंगफली
  • 2 बड़े चम्मच कसा हुआ ताजा नारियल
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 1 बड़ा चम्मच शहद या चीनी
  • 1/2 चम्मच जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • आवश्यकतानुसार पानी

सलाद ड्रेसिंग बनाने का तरीका-

  • सलाद ड्रेसिंग बनाने के लिए एक जार में भुनी हुई मूंगफली, कसा हुआ नारियल, नींबू का रस, शहद या चीनी और जीरा पाउडर डालकर ब्लेंड करें।
  • अब आप मनचाहा गाढ़ापन पाने के लिए पानी डालें।
  • अब इसमें नमक डालें और अच्छी तरह मिक्स करें।
  • आप मसालों की मात्रा अपने टेस्ट के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं।
Lemon-Coriander Salad Dressing
Lemon-Coriander Salad Dressing

नींबू और धनिया की मदद से बनने वाली सलाद ड्रेसिंग में हल्का खट्टापन इसके टेस्ट को और भी ज्यादा बढ़ाता है। अगर आप रेग्युलर में किसी सलाद ड्रेसिंग को बनाकर खाना चाहते हैं तो इसे ट्राई किया जा सकता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1/4 कप नींबू का रस
  • 1/4 कप जैतून का तेल
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा धनिया
  • 1 छोटा चम्मच सरसों के बीज
  • 1/2 छोटा चम्मच चीनी
  • स्वादानुसार नमक और काली मिर्च

सलाद ड्रेसिंग बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले एक एक छोटा पैन गरम करें और सरसों के बीज को चटकने तक भूनें।
  • एक कटोरे में नींबू का रस, जैतून का तेल, कटा हुआ धनिया और चीनी को एक साथ फेंटें।
  • तड़के हुए सरसों के बीज डालें और नमक और काली मिर्च डालें। अच्छी तरह से मिलाएं।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...