1. स्प्रेड न होने दें लिपस्टिक
माना कि दुल्हन पर डार्क शेड की लिपस्टिक जंचती है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि डार्क शेड या हैवी लिप मेकअप के लिए आप होंठ के किनारे भी लिपस्टिक लगाएं।
2. हैवी हेयर स्टाइल से हो जाए सिरदर्द
हेयर स्टाइल को इस हद तक हैवी लुक ना दें कि दुल्हन के लिए सिर दर्द का कारण बन जाए। ऐसी हेयर स्टाइल चुने तो सिंपल होते हुए भी आकर्षक लुक
3. आंसुओं के संग बह न जाए आई मेकअप के रंग
अब जब आप मायके से अपने साजन के घर के लिए विदा हो रही हैं, तो आपकी आंखों का भर आना लाज़मी है, इसलिए वॉटर प्रूफ आई मेकअप लगाएं।
4. हैवी फाउंडेशन
गोरी दिखने की तमन्ना में अक्सर लड़कियां हैवी फाउंडेशन लगाना पसंद करती हैं, लेकिन बतौर दुल्हन ऐसा करना सही नहीं है, ज्यादा फाउंडेशन लगाने से आपकी त्वचा पेची नज़र आ सकती है।
5. हाई हील सैंडल
दुल्हे की बराबरी करने के लिए शादी वाले दिन हाई हील सैंडल न पहनें, इसे तभी ट्राई करें जब आप कम्फर्ट फील करें, वरना हाई हील सैंडल से आपकी पर्सनालिटी प्रभावित हो सकती है।
