प्लम विंटर स्किनकेयर
Products Tips: अगर आप सर्दियों में फटी त्वचा से परेशान रहती हैं तो प्लम का नया विंटर स्किनकेयर एक बार आजमाकर जरूर देंखें। इसका बॉडी लोशन आपकी त्वचा को हाइड्रेशन तो देता ही है, एसपीएफ-35 के साथ ब्रॉडस्पेक्ट्रम सन प्रोटेक्शन भी देता है। इसमें विटामिन-ई, एलोवेरा, और शिया बटर भरपूर मात्रा में मौजूद हैं। इसके 200 मिली बोतल की कीमत 525 है।
ब्लू ट्राइब कोरियन सोया चाप
आप एक नंबर के चटोरे हैं और स्ट्रीट फूड आपका फेवरट है तो ब्लू ट्राइब फूड्स का कोरियन सोया
चाप और तीखा स्पाइसी कबाब जरूर ट्राई करें। यह आपको पारंपरिक भारतीय चाप का मुलायम और रसीला स्वाद याद दिलाएगा, साथ इसमें आपको कोरियन स्ट्रीट फूड का बोल्ड, उमामी-रिच फ्लेवर महसूस होगा। बिना मैदा, बिना पाम ऑयल और जीरो कोलेस्ट्रॉल के साथ बना यह
खाना प्रोटीन से भरपूर है। इसके 100 ग्राम के फूड में 15 ग्राम प्रोटीन है।
हिमालय हेड टू टो बेबी वॉश

अपने बेबी को दें शुद्ध गाय के घी का स्नान, आप कहेंगे कैसे! जवाब है गाय के देसी घी से बना हिमालय का हेड टू टो बेबी वॉश। घी के साथ इसमें एलोवेरा एक्सट्रैक्ट भरपूर मात्रा में है। इसका माइल्ड, टियर-फ्री फॉर्मूला बल्कि नाजुक और संवेदनशील स्किन बैरियर को बचाने में भी मदद करता है, जिससे आपके बच्चे की त्वचा मुलायम और सेहतमंद बनेगी। इसके 100 मिली की
कीमत है 150 रुपये।
काया का फ्लॉलेस ग्लो लक्स
अब मुंहासों को अलविदा कहने का समय आ गया है। काया का लक्स कॉम्बो आपकी इस समस्या को हमेशा के खत्म कर देगा। पुरीफयिंग टोनर, नरिशर, क्लींजर, स्पॉट ऑन स्पॉट गॉन सीरम और रिफ्रेशिंग मैटिफाइंग वाइप्स त्वचा से अतिरिक्त तेल को हटाकर उसे पोषण प्रदान करती है। इसे आप
किसी नवविवाहिता को भी गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं।
सेट वेट रेंज
अगर आप अपने बेबी हेयर से अक्सर परेशान रहती हैं तो अपने लिए सेट वेट की रेंज जरूर खरीद कर लाएं। इसमें आपको मिलेगा हेयर स्टाइलिंग जेल, वैक्स, स्प्रे और वॉल्यूमाइजिंग पाउडर, जो आपके ग्रूमिंग रूटीन के लिए एकदम सही रहेगा। चाहे वह कैजुअल लुक हो, स्लीक स्टाइल हो या बोल्ड लुक हो, सेट वेट के पास आपके मनचाहे लुक को पाने के लिए सही प्रोडक्ट है।
लिवॉन एंटी-फ्रिज सीरम

लिवॉन एंटी-फ्रिज सीरम आपका भरोसेमंद हेयरस्टाइलिंग साथी है, जो सभी तरह के बालों के लिए सही है। विटामिन-ई और आर्गन ऑयल से भरपूर, लिवॉन तुरंत फ्रिज को कम करता है और आपको अल्ट्रा-ग्लॉसी फिनिश के साथ सैलून जैसे मुलायम बाल देता है। इस प्रोडक्ट को अपने हेयर स्टाइलिंग रूटीन का हिस्सा बनाएं और हमेशा सैलून जैसे फिनिश वाले लुक के कॉन्फिडेंस के साथ बाहर निकलें!
सुपर यू प्रोटीन वेफर मिनी
आपकी छोटी.छोटी भूख को शांत करने के लिए बेहतर विकल्प है- सुपर यू। यह एक प्रोटीन वेफर्स है जिसमें प्रोटीन की मात्रा 10 ग्राम है और इसमें किसी भी तरह का आर्टिफिशियल शुगर नहीं है। इसमें 3 फाइबर भी है जो गट हेल्थ का ध्यान रखता है। यह तीन फ्लेवर मैंगो, क्रीम और चोको हेजलनट में उपलब्ध है। इसका टेस्ट काफी क्रंची है और यह मीठे की क्रेविंग को भी कम करता है।
लैक्मे का बी-ज्वेल कलेक्शन

महिलाओं का पसंदीदा ब्यूटी ब्रांड ‘लैक्मे’ लेकर आया है, बी-ज्वेल सैटिन आई टिंट्स और बी-ज्वेल शिमर लिप लिक्विड। शादियों के इस मौसम में सैटिन-फिनिश आई टिंट्स और ट्रांसफर-प्रूफ लिक्विड लिपस्टिक का यह कलेक्शन आपको देगा एक शिमरी, सॉफ्ट मैट फिनिश अहसास। यह कोको ग्लो और रोज क्वार्ट्ज समेत पांच शेड्स में उपलब्ध है। यह काफी हल्का और 14 घंटे तक चलने वाला है।
