rajma
rajma

Overview:

नवंबर 2024 में जारी हुई इस लिस्ट में रैंकिंग के आधार पर 50 बेस्ट डिशेज को शामिल किया गया। जिसमें 14वां नंबर भारत के फेवरेट फूड राजमा को हासिल हुआ है। राजमा सिर्फ जम्मू या पंजाब में ही नहीं पूरे उत्तर भारत में भी मशहूर है।

Protein Option: बच्चे हो या बड़े, राजमा सभी को पसंद होता है। हाल ही में टेस्ट एटलस ने दुनियाभर के बेस्ट रेटेड फूड्स की सूची में राजमा को शामिल किया है। नवंबर 2024 में जारी हुई इस लिस्ट में रैंकिंग के आधार पर 50 बेस्ट डिशेज को शामिल किया गया। जिसमें 14वां नंबर भारत के फेवरेट फूड राजमा को हासिल हुआ है। राजमा सिर्फ जम्मू या पंजाब में ही नहीं पूरे उत्तर भारत में भी मशहूर है। पिछले साल इसी सूची में राजमा 18वें नंबर पर था। प्रोटीन से भरा यह टेस्टी फूड स्वाद के साथ ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आइए जानते हैं कि कैसे राजमा के साथ आप टेस्ट और हेल्थ दोनों पा सकते हैं।

राजमा में फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम होते हैं।
Kidney beans contain fibre, calcium, iron, magnesium and potassium.

राजमा को रेड किडनी बीन्स भी कहा जाता है। हाई प्रोटीन से भरा राजमा लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए भी फायदेमंद होता है। राजमा में फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम होते हैं। 100 ग्राम उबले राजमा में करीब 9 ग्राम प्रोटीन, 22 ग्राम कार्ब्स और 6.4 ग्राम फाइबर होते हैं।

शाकाहारी लोगों के लिए राजमा प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है। करीब 100 ग्राम उबले हुए अंडे में 13 ग्राम प्रोटीन होता है। वहीं इतनी ही मात्रा के राजमा में 9 ग्राम प्रोटीन होता है। ऐसे में शाकाहारी लोगों के लिए राजमा प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसे खाने से आपकी मसल्स ​मजबूत होती हैं।

राजमा हड्डियों को भी हेल्दी बनाता है। यह अर्थराइटिस के मरीजों के लिए भी लाभकारी है। इसी के साथ ​इसमें कैल्शियम भी होता है, जो हड्डियों के लिए जरूरी होता है। राजमा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे सूजन कम होने में मदद मिलती है।

राजमा आपके पाचन तंत्र लिए बहुत फायदेमंद है। यह फाइबर से भरपूर होता है। ऐसे में ​कब्ज और पाचन से जुड़ी अन्य परेशानियों को यह दूर कर देता है। इसलिए उबले हुए राजमा को सलाद के रूप में खाना अच्छा रहता है।

राजमा आपके हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार होता है। राजमा में पोटेशियम और फाइबर होता है, जो आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इसी के साथ इसमें एंटीऑक्सीडेंट और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखते हैं।

वैसे तो राजमा बहुत हेल्दी होता है। लेकिन कुछ लोगों को इसे नहीं खाना चाहिए। अगर आप अक्सर एसिडिटी और गैस की समस्या से परेशान रहते हैं तो आप राजमा का सेवन करने से बचें। इससे आपको ब्लोटिंग भी हो सकती है। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसी के साथ किडनी की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी राजमा से दूर रहना चाहिए। खासतौर पर अगर आप किडनी स्टोन या इंफेक्शन से पीड़ित हैं तो भूलकर भी राजमा न खाएं। इससे किडनी में सूजन की समस्या बढ़ सकती है। राजमा में हाई प्यूरीन होता है। अगर आपका यूरिक एसिड हाई रहता है तो भी आपको राजमा नहीं खाना चाहिए।

मेरा नाम मोनिका अग्रवाल है। मैं कंप्यूटर विषय से स्नातक हूं।अपने जीवन के अनुभवों को कलमबद्ध करने का जुनून सा है जो मेरे हौंसलों को उड़ान देता है।मैंने कुछ वर्ष पूर्व टी वी और मैग्जीन के लिए कुछ विज्ञापनों में काम किया है । मेरा एक...