विवाह के हर अवसर पर एक सा मेकअप खूबसूरती बढ़ाने के बजाए घटाता है। वेडिंग के हर फंक्शन के लिए अलग लुक होना जरूरी है। मेकअप करना एक आर्ट है, यदि इसे सलीके से न किया जाए तो दुल्हन की खूबसूरती में कमी आ सकती है। मेकअप करते समय ऑकेज़न और लेटेस्ट ब्यूटी ट्रेंड्स को अवश्य ध्यान में रखें। क्या हैं लेटेस्ट ट्रेंड्स इनकी जानकारी होना आवश्यक है तभी तो हर मौके पर आपको मिलेंगे ढेरों कॉम्पलिमेंटस-

रिंग सेरेमनी

मेकअप- हाइडेफिनेशन मेकअप अधिक चलन में है। इससे चेहरे को ग्लोइंग व नेचुरल लुक मिलता है, जिससे चेहरा पाउडरी, केकी व चॉकी नहीं दिखता। सिलिकॉन मेकअप भी इस समय डिमांड में है। इससे नेचुरल लुक मिलता है।

आईज- इस समय अरेबिक स्मोकी आई अधिक फैशन में है। इसमें आउटर कॉर्नर में ब्लू या ब्लैक आइशैडो का प्रयोग करते हैं व आइलिड पर उसके कंट्रास्ट कलर का इस्तेमाल आंखों को मैजिक लुक देता है।

लिप्स – होंठों की खूबसूरती निखारने के लिए लाइट न्यूट्रल पिंक कलर के शेड का इस्तेमाल करें। ग्लिटर का प्रयोग ब्यूटी को इंहेंस करता है।

हेयर स्टाइल – मैसी बन या लूज मैसी हेयर ट्रेंड में हैं, जो इस अवसर पर अपीलिंग लुक देते हैं।

मेहंदी की रात

मेकअप- मेहंदी पर लाइट मेकअप ब्यूटीफुल लुक देता है। इसलिए लाइटवेटेड फाउंडेशन क्रीम या बीबी क्रीम का प्रयोग करें। लाइटवेटेड फाउंडेशन के साथ पाउडर का प्रयोग अवश्य करें। फेस पर हल्का पिंकिश टच ब्लशर से जरूर दें।

आईज- ग्लिटरी आईशैडोज का प्रयोग अपीलिंग लुक देने में सहायक है। फाल्स आईलैशेज का इस्तेमाल न करें बल्कि मस्कारे के कोट से आंखों की सुंदरता को उभारें।

लिप्स- ब्राइट लिपस्टिक का प्रयोग आपको पॉप लुक देगा। फ्युशिया कलर की लिपस्टिक इस अवसर के लिए सबसे अच्छी है।

हेयर स्टाइल- फिशटेल व वाटरफॉल ब्रेड हेयर स्टाइल कर सकती हैं क्योंकि यह लुक हमेशा ट्रेंड में रहता है व इंडियन ब्राइड पर अच्छा भी लगता है।

हल्दी की रस्म

मेकअप- येलो हाईलाइटर से फेस को हाईलाइट किया जाता है। मेकअप इस तरह से किया जाता है कि लुक येलोइश नजर आए।

आईज- आंखों के लिए येलो आईशैडो व आईलाइनर का प्रयोग किया जाता है।

लिप्स– होंठों को न्यूट्रल शेड से संवारा जाता है। इसके साथ न्यूड कलर की लिपस्टिक का भी प्रयोग कर सकते हैं।

हेयर स्टाइल – साइड लूज बन व ओपन कल्र्स व वेव्स हेयर स्टाइल कर सकती हैं। यह हेयर स्टाइल कल्र्स व स्ट्रेट दोनों ही स्टाइल में बना सकती हैं।

संगीत की सुरमई शाम

मेकअप – संगीत फंक्शन के वक्त नेचुरल लुक मिले इसके लिए स्किन टोन से मैच करती फाउंडेशन क्रीम अच्छे से ब्लेंड करते हुए चेहरे व गर्दन पर लगाएं। गालों पर फेस्टिव पिंक का हल्का सा टच दें, चीकी ग्लो ब्लश भी लगाएं।

आईज़- आईज़ को हाईलाइटर्स से एलीगेंट लुक दें। आईज़ का स्मोकी लुक काफी चलन में है साथ ही ‘वाटर आई मेकअप भी कर सकती हैं क्योंकि यह भी ट्रेंड में है। डिफरेंट आईलाइनर्स से आईज़ को हॉट लुक दिया जा सकता है। ब्लशर हाईलाइटर का भी प्रयोग करें।

लिप्स- अच्छी क्वालिटी की लांग लास्टिंग रेड या फ्यूशिया कलर की लिपस्टिक का इस्तेमाल करें, इससे मैजिक लुक मिलेगा। नियोन शेड में बोल्ड

मैट लिप कलर की रेंज का प्रयोग कर सकती हैं। पोशाक से मैच करती लिपस्टिक लगाएं।

हेयर स्टाइल- मैसी बन इस अवसर के लिए अच्छा हेयर स्टाइल है चाहे तो कल्र्स लेफ्ट लूज हेयर स्टाइल कर सकती हैं। यह किसी भी प्री वेडिंग ऑकेजन के लिए अच्छा ऑप्शन है।

रिसेप्शन- कयामत की रात  

मेकअप- एयर ब्रश फाइन लिक्विड मेकअप इस समय काफी ट्रेंड में है। यह 16 से 20 घंटे टिका रहता है और इसमें क्रेक नहीं पड़ते हैं। ग्लोइंग स्किन व फ्लॉलेस लुक के लिए एचडी एयर ब्रश मेकअप करवा सकती हैं।

आईज़- स्मोकी लुक देने के लिए डार्क कलर के आईशैडोज व शिमरी लुक ब्राइड की खास पसंद है। आईज़ मेकअप के लिए शिमरी बेस्ड आईशैडो का ही प्रयोग करें। ब्लैक आईलाइनर की एक पतली लेयर के साथ आईलिड को कोंटूर करें। इससे खूबसूरती इन्हेंस होगी।

लिप्स- ब्राइट व डार्क कलर्स की लिपस्टिक का प्रयोग करें चाहे तो शिमर का भी प्रयोग कर सकती हैं। इससे पॉप लुक मिलेगा।

हेयर स्टाइल- वेडिंग रिसेप्शन पार्टी के लिए मैसी साइड बन परफेक्ट हेयर स्टाइल है।

स्टेग पार्टी 

मेकअप- स्टेग पार्टी के लिए कॉकटेल व वाइन मेकअप ट्रेंड में है।

आईज- डिफरेंट आईशैडोज व कलर्ड आईलाइनर से बोल्ड लुक दें। साथ ही पॉप कलर का प्रयोग कम मात्रा में करें। फाल्स आईलैशेज का प्रयोग कर सकती हैं। ज्वैल आई मेकअप भी कर सकती है इससे बोल्ड लुक मिलेगा।

लिप्स- ब्राइट लिपस्टिक का प्रयोग करें चाहे तो शिमरी लुक दे सकती हैं, यह ब्यूटी को इन्हेंस करने में सहायक है।

हेयर स्टाइल- ओपन कल्र्स या साइड लूज बन हेयर स्टाइल से ऐलीगेंट लुक मिलेगा।

बिग डे – वेडिंग डे

मेकअप- एयरब्रश मेकअप इस समय ट्रेंड में है क्योंकि यह घंटों फ्रेश लुक देता है। ब्राइडल में इसकी डिमांड इस समय अधिक है। इसके अलावा सिलिकॉन मेकअप भी काफी चलन में है। ब्लश के लिए लाइट पीची पिंक कलर का प्रयोग करें। इससे सॉफ्ट लुक मिलेगा।

आईज़ मेकअप- शिमरी गोल्ड स्मोकी लुक दें। आउटफिटस से मैच करते हुए आईशैडोज का फैशन हमेशा ट्रेंड में रहता है। शिमर के साथ डार्क ब्लैक आईलाइनर से आईज़ को अपीलिंग लुक दें।

लिप्स- ब्राइट कलर्स की लिपस्टिक जैसे फ्यूशिया या रेड कलर का प्रयोग स्टनिंग लुक देगा।

हेयर स्टाइल- लांग फ्लावर्ड ब्रेड व हाई या मैसी बन ब्यूटी इन्हेंस करने में सहायक हैं।

(सेलिब्रिटी मेकअप एक्सपटर्स गोपिका धूपर (दिल्ली), नविता जैन (मेरठ), आकृति कोचर (दिल्ली), प्रिया कपूर (मुंबई) और धर्मेन्द्र त्रिपाठी (दिल्ली) से बातचीत पर आधारित)