People making modak at a restaurant
People making modak at a restaurant

Summary: Deepika Padukone Prepares Modak: न्यूयॉर्क में ‘धुरंधर’ की ऐतिहासिक जीत का देसी जश्न

न्यूयॉर्क में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने फिल्म ‘धुरंधर’ की रिकॉर्डतोड़ सफलता का खास अंदाज़ में जश्न मनाया। इस मौके पर दीपिका ने पहली बार मोदक बनाकर भारतीय संस्कृति और शुभ शुरुआत का खूबसूरत संदेश दिया।

Deepika Prepares Modak: न्यूयॉर्क की चमकती सड़कों के बीच इस वक्त बॉलीवुड का सबसे रोमांटिक कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण खास पलों को एंजॉय कर रहा है। साल के आखिरी दिनों में यह कपल न सिर्फ छुट्टियां मना रहा है, बल्कि रणवीर की फिल्म ‘धुरंधर’ की रिकॉर्डतोड़ सफलता का जश्न भी बड़े ही खास अंदाज़ में मना रहा है। इस जश्न का सबसे प्यारा हिस्सा रहा दीपिका द्वारा पहली बार अपने हाथों से मोदक बनाना, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज के महज कुछ ही हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। देशभर में फिल्म ने 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है। यह न सिर्फ इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है, बल्कि रणवीर सिंह के करियर की भी अब तक की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। फिल्म में रणवीर के हमजा वाले किरदार और अक्षय खन्ना के रहमान डकैत रोल को दर्शकों और क्रिटिक्स से जबरदस्त सराहना मिली है।

इस शानदार उपलब्धि को सेलिब्रेट करने के लिए रणवीर और दीपिका न्यूयॉर्क के मशहूर रेस्टोरेंट ‘बंगलो’ पहुंचे, जो जाने-माने शेफ विकास खन्ना का है। यहां माहौल पूरी तरह भारतीय संस्कृति और उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। इस खास शाम को और यादगार बना दिया दीपिका पादुकोण ने, जिन्होंने पहली बार मोदक बनाकर एक नई शुरुआत का प्रतीक पेश किया।

शेफ विकास खन्ना ने दीपिका को पारंपरिक तरीके से मोदक बनाना सिखाया। वीडियो में देखा गया कि दीपिका पूरे मन से मोदक का आकार दे रही थीं, जबकि रणवीर बड़े ध्यान से यह पल देख रहे थे। बाद में विकास खन्ना ने रणवीर को मोदक खिलाकर ‘धुरंधर’ की ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी। वहीं दीपिका ने अपने हाथ से बना मोदक शेफ को खिलाया, जिस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए तारीफ की।

विकास खन्ना ने इस खास मौके का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि यह साल 2025 का सबसे शुभ और भावनात्मक अंत है। उन्होंने इसे भारत के सम्मान में एक नई शुरुआत बताया। साथ ही उन्होंने यह भी साझा किया कि उस दिन ‘बंगलो’ में आने वाले सभी मेहमानों को अनार और इलायची से बने मोदक परोसे गए, ताकि 2026 की शुरुआत शुभ और मंगलमय हो।

मोदक को भगवान गणेश का प्रिय भोग माना जाता है और यह शुभ शुरुआत, समृद्धि और बुद्धि का प्रतीक है। वहीं अनार को स्वास्थ्य और खुशहाली से जोड़ा जाता है। इस तरह यह जश्न सिर्फ फिल्म की सफलता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भारतीय परंपरा और संस्कृति को भी खूबसूरती से दर्शाता नजर आया।

जहां एक ओर रणवीर ‘धुरंधर’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं, वहीं दीपिका पिछले कुछ समय से अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में रही हैं। कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स से बाहर होने की खबरों के बावजूद, वह जल्द ही शाहरुख खान की ‘किंग’ और एटली की अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं। न्यूयॉर्क में मनाया गया यह जश्न उनके लिए भी एक पॉजिटिव और सुकून भरा पल साबित हुआ।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...