Boiled Vegetables for Blood Sugar
Boiled Vegetables for Blood Sugar-Cauliflowers Credit: Istock

Summary: फूलगोभी में कीड़े? ये सरल किचन ट्रिक्स मिनटों में करेंगे गायब

फूलगोभी को पूरी तरह कीट-मुक्त बनाना बहुत आसान है। नमक वाले पानी और ब्लांचिंग की मदद से इसमें छिपे सभी कीड़े जल्दी और सुरक्षित तरीके से निकल जाते हैं।

Remove Worms from Cauliflower: फूलगोभी एक ऐसी सब्ज़ी है जो हर किसी को भाती है। चाहें पराठे हो, आलू–गोभी की सब्जी हो या गोभी मंचूरियन, हर जगह गोभी का अपना महत्व है। लेकिन इस सब्ज़ी की एक बड़ी समस्या है, इसके अंदर छुपे हुए कीड़े। फूलगोभी में छोटे–छोटे कीड़े, कैटरपिलर इसके भीतर छिपे रहते हैं, जो सामान्य पानी से धोने पर भी बाहर नहीं निकलते। अगर आप भी फूलगोभी के कीड़ों से परेशान हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि किस तरह आप आसानी से गोभी के कीड़े हटाकर इसको साफ़ कर सकते हैं।

गर्म नमक वाले पानी में डुबोएं

You can easily remove worms from cauliflower by following simple tricks
You can easily remove worms from cauliflower by following simple tricks

गोभी से कीड़े निकालने का सबसे सुरक्षित और कारगर तरीका है गर्म नमक वाला पानी। एक बड़े बर्तन में हल्का गरम पानी लें। पानी बहुत गर्म न हो, बस गुनगुना हो। उसमें 1 से 2 चम्मच नमक डालें। कटे हुए गोभी के टुकड़ों को इसमें 10–15 मिनट के लिए भिगो दें। नमक का पानी कीड़ों को बाहर निकाल देता है। अब उसे ठंडे बहते पानी में अच्छी तरह धो लें, ताकि बचे हुए नमक और कीड़े पूरी तरह निकल जाएँ। यह तरीका इसलिए प्रभावी है क्योंकि नमक कीड़ों को परेशान करता है, जिससे वे आसानी से बाहर आ जाते हैं।

सिरका या नींबू के पानी से डीप क्लीनिंग

अगर गोभी बहुत ज्यादा गंदी हो या आपको कीड़े ज्यादा दिख रहे हों, तो सिरका या नींबू वाला पानी बेहद उपयोगी है। एक बर्तन में 2 लीटर पानी लें। उसमें 2 चम्मच सिरका या 1 नींबू का रस डालें। गोभी को 10 मिनट तक भिगोकर रखें। कीड़े मरने के साथ ही इससे गंध भी निकल जाती है और गोभी ताज़ा लगती है।

हल्दी वाला पानी

हल्दी प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है। यह कीड़ों को हटाती है और गंदगी साफ कर देती है। गुनगुने पानी में ½ चम्मच हल्दी मिलाएँ। गोभी को इसमें 5–7 मिनट भिगो दें। अब साफ पानी से 1–2 बार धो लें।

ब्लांचिंग है कारगर तरीक़ा

फूलगोभी को ब्लांच करना कीड़े निकालने और सब्ज़ी को सुरक्षित रूप से पकाने के लिए तैयार करने का एक बेहद प्रभावी तरीका है। ब्लांच करने के बाद आप इसे चाहें तो लंबे समय तक फ्रिज में भी स्टोर कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी उबालें। फूलगोभी को बड़े–बड़े टुकड़ों में काटें और उबलते पानी में 2–3 मिनट के लिए डाल दें। तय समय के बाद तुरंत फूलगोभी को बर्फ जैसे ठंडे पानी वाले कटोरे में डालें ताकि पकने की प्रक्रिया वहीं रुक जाए।

सही तरीक़े से काटें

कीड़े हटाने के लिए गोभी को सही तरीक़े से काटना भी ज़रूरी है। पहले गोभी के डंठल और पत्तियों को हटाकर अलग कर दें। अब फूलों को छोटे-छोटे टुकड़े में काटें। एक-एक फूल के बीच की जगह को अच्छे से चेक करें क्योंकि इन्हीं जगहों पर कीड़े और इल्लियां छुपी रहती हैं।

तो देखा आपने इन आसन सी ट्रिक्स को अपनाकर आप अपने पसंदीदा गोभी के कीड़े आसानी से हटा सकते हैं।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...