सर्व- 2    तैयारी में समय- 10 मिनट   बनने में समय 15 मिनट

सामग्री : 

सालसा के लिए :

  • टमाटर 250 ग्राम,
  • नींबू का रस 1,
  • धनिया की पत्ती एक गुच्छा,
  • काली मिर्च टेस्ट के अनुसार,
  • व्हाइट पेपर टेस्ट के अनुसार,
  • एवोकैडो (पल्प) 1,
  • स्वीटनर ½ छोटा चम्मच,
  • टाबस्को सॉस कुछ बूंदें,
  • नमक स्वादानुसार,
  • सलाद स्टिक 5-7,
  • नमक स्वादानुसार।

विधि :

  1. नाचोज बनाने के लिए सबसे पहले कुछ रोटी बनाएं। 
  2. उसके बाद उसे छोटे सर्कल में कटर के सहारे काटें । 
  3. इसे चपाती मेकर में बेक करें और फिर इसमें जीरा और अजवाईन डालें।
  4. टमाटर लेकर इसे अवन में रोस्ट करें जब तक ठीक से पक ना जाए।
  5. अवन से निकालकर इसे छीलें और पीस लें।
  6. अब इसे सलाद स्टिक और बेक्ड नाचोज के साथ सर्व करें।

सामग्री :

सजावट के लिए :

  • ताजे टमाटर (प्यूरी) 250 ग्राम,
  • लाइट सोया सॉस 1 बड़ा चम्मच,
  • सिरका एक बड़ा
  • चम्मच, धनिया बीज (रोस्टेड) ½ छोटा चम्मच,
  • दालचीनी 1 स्टिक,
  • अदरक लहसुन पेस्ट ½ छोटा चम्मच,
  • तिल काले और सफेद (रोस्टेड)½-½ छोटा चम्मच,
  • नूडल्स (रोस्टेड) आधा पैकेट,
  • शहद ½ छोटा चम्मच,
  • नमक स्वादानुसार।

सलाद के लिए :

  • पत्ता गोभी, गाजर,
  • सलाद पत्ता,
  • फ्रेंच बीन्स,
  • मूंगफली (रोस्टेड) 1 बड़ा चम्मच,
  • काजू (रोस्टेड) 1 बड़ा चम्मच।

विधि :

  1. टमाटरों को ब्लेंड करके प्यूरी बनाएं।
  2. अब एक पैन में रोस्टेड मसाले डालें और उन्हें पीसकर बारीक पाउडर बनाएं।
  3. अब टमाटर प्यूरी में मसाले डालें और अच्छी तरह मिलाकर खूबसूरत सी ड्रेसिंग करें। सब्जियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सलाद बनाएं।
  4. अधिक क्रंची बनाने के लिए नूडल्स को रोस्ट करें और सलाद के ऊपर डालें।
  5. अब उपर से मूंगफली और काजू डालकर सर्व करें।