डंकी का टीज़र हुआ रिलीज़, सोनू निगम की आवाज़ पर फ़िदा हुए फैंस: Dunki Teaser Release
Dunki Teaser Release

Dunki Teaser Release: बादशाह खान के जन्मदिन पर फ़िल्म ‘डंकी‘ का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है। उनके फैंस काफी वक़्त से फिल्म डंकी के टीज़र का इंतज़ार कर रहे थे। फ़िल्म जवान हो या पठान शाहरुख़ खान की दीवानगी उनके दर्शकों में देखी जा रही है। फैंस में जिस तरह जवान और पठान को लेकर जोश था वही जोश अब फिल्म ‘डंकी’ को लेकर देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर फिल्म डंकी का टीज़र ट्रेंड कर रहा है। तो चलिए जानते हैं क्या है टीज़र में जिसका फैंस को इतनी बेसब्री से इंतज़ार था।

कैसा है डंकी का टीज़र

टीज़र कई तरह के इमोशन से मिला जुला है। हंसी मज़ाक के साथ भावुक भी करता है। कहानी 5 दोस्तों की है जो लंदन जाना चाहते हैं। टीज़र में सबसे पहले सुनाई देती है सोनू निगम की आवाज़। उनकी आवाज़ में गाने की पंक्ति सुनाई देती है। फिल्म का टीज़र मजेदार है हंसी मज़ाक के साथ साथ मन में एक उत्सुकता भी पैदा करता है कि आखिर फिल्म की कहानी क्या होगी। टीज़र में शाहरुख़ के अलावा तापसी पन्नू , विक्की कौशल और बोमन ईरानी नज़र आ रहे हैं।फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है जो कि संजू , मुन्ना भाई एम बी बी एस ,3 इडियट्स , पी के और लगे रहो मुन्ना भाई जैसी दमदार फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। टीज़र को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। लंदन जाने की इन दोस्तों के संघर्ष की कहानी दर्शकों को कितनी पसंद आती है ये देखना होगा।

सोनू की आवाज़ सुन खुश हुए फैंस

YouTube video

फ़िल्म डंकी का टीज़र रिलीज़ हो गया है। टीज़र में सोनू निगम की आवाज़ में गाने की पंक्ति सुनाई दे रही है। जिसके बाद से उनके फैंस भावुक हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस कमेंट कर अपने पसंदीदा सिंगर को सपोर्ट कर रहे हैं। शाहरुख़ के लिए सोनू लम्बे समय बाद गए रहे हैं ऐसे में फैंस उनके गाने के लिए बहुत उत्सुक हैं। इस गाने को मशहूर लेखक जावेद अख्तर ने लिखा है।

सृष्टि मिश्रा, फीचर राइटर हैं , यूं तो लगभग हर विषय पर लिखती हैं लेकिन बॉलीवुड फीचर लेखन उनका प्रिय विषय है। सृष्टि का जन्म उनके ननिहाल फैज़ाबाद में हुआ, पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। हिंदी और बांग्ला कहानी और उपन्यास में ख़ास रुचि रखती...