eemaanadaaree story in Hindi : बादशाह अकबर ने बीरबल से पूछा, ‘बीरबल! क्या हमारी सारी प्रजा ईमानदार है?’
‘नहीं हुजूर! हर व्यक्ति में कहीं-न-कहीं थोड़ी-सी बेईमानी भी होती है, बस कुछ ही लोग होते हैं, जो ईमानदार होते हैं किंतु उनकी गिनती इतनी कम होती है कि हमें यही कहना पड़ता है कि सभी बेईमान हैं।’ बीरबल ने जवाब दिया।
बादशाह अकबर को बीरबल की बात सुनकर हैरानी तो हुई किंतु फिर भी उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि उनकी प्रजा उनके प्रति बेईमान है। उन्होंने बीरबल को यह बात सिद्ध करने को कहा।
अगले दिन बीरबल ने बादशाह की ओर से फरमान जारी करवा दिया कि सामूहिक भोज हेतु बादशाह अकबर सारी प्रजा से एक-एक लोटा दूध दान में चाहते हैं। प्रजा आज शाम तक महल के बाहर रखे बड़े कड़ाह में दूध डाल दे।
हर व्यक्ति यही सोचता रहा कि सभी तो दूध डाल रहे हैं, यदि वह एक लोटा पानी डाल देगा तो क्या फर्क पड़ेगा। इस तरह सभी उसमें पानी डालते रहे, मात्र दो-चार लोगों ने ही उसमें दूध डाला।
प्रात: अकबर और बीरबल ने जब कड़ाह को देखा तो उसमें निरा पानी था। उस पानी को देखकर स्पष्ट था कि कुछ गिनती के लोगों ने ही दूध डाला है, बाकी सभी ने पानी।
अकबर ने बीरबल की ओर देखा और मुस्कराने लगे।
आओ बरसो मेघा प्यारे-पंचतंत्र की कहानी
Story for Kids: भीषण गर्मी पड़ रही थी, जंगल में चारो तरफ पानी के लिए हा- हा कार मचा हुआ…
Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां
पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…
मेरा कलेजा तो पेड़ पर है! -पंचतंत्र की कहानी
समुद्र के किनारे जामुन का एक खूब बड़ा सा पेड़ था । उस पर एक बंदर रहता था । जिसका…
अकबर की शादी: अकबर बीरबल की कहानियाँ
एक दिन रानी ने राजा अकबर से कहा कि वे बीरबल को उसके पद से हटा कर, रानी के भाई…
व्यापारी और सोने का सिक्का: अकबर बीरबल की कहानियाँ
इंसाफ करने के लिए प्रसिद्ध बीरबल के पास एक बार एक व्यापारी पहुँचा। उसने कहा, श्रीमान! बहुत समय पहले, मेरे…
बीरबल की स्वर्ग यात्रा: अकबर बीरबल की कहानियाँ
बीरबल से जलने वाले दरबारियों ने उसे मारने की साजिश रची। उन्होंने बादशाह के नाई को कुछ सोने के सिक्के…
दीपावली पर लक्ष्मी- गणेश की पूजा क्यों होती है ?
Diwali Lakshmi Puja: अधिकतर घरों में बच्चे यह दो प्रश्न अवश्य पूछते हैं कि जब दीपावली भगवान राम के 14…
Top 30 Dada Dadi Ki Kahani in Hindi : 30 सर्वश्रेष्ठ दादा दादी की कहानी
दादा दादी की कहानी: “शीर्ष 30 दादा-दादी की कहानियों का संग्रह: इस पृष्ठ पर हमने लाए हैं वो कहानियाँ जो…
दूरदर्शी सुमन – दादा दादी की कहानी
Dada dadi ki kahani : प्रिया एक अमीर और सुंदर लड़की थी, उसके पास पहनने के लिए ढेर सारे सुंदर…
