chaar gunon se yukt braahman story in Hindi : एक दिन बादशाह अकबर ने बीरबल से कहा, ‘एक ऐसे मनुष्य को लाओ जो पीर, बाबर्ची, भिश्ती और खर हो।’
बादशाह का हुक्म पाकर बीरबल ऐसे चारों गुणों से युक्त व्यक्ति की खोज करने निकल पड़े। रास्ते में उन्हें एक गरीब ब्राह्मण की याद आई। वह ब्राह्मण कठिन परिश्रम करके अपनी जीविका चलाता था। बीरबल उस ब्राह्मण पास पहुँचे और उससे अपने साथ चलने को कहा।
दरबार में पहुँचकर बीरबल ने उस ब्राह्मण को बादशाह अकबर के सामने खड़ा कर दिया और बोले, ‘जहाँपनाह, इस ब्राह्मण में आपके बताए चारों गुण मौजूद हैं।’
बादशाह ने पूछा, ‘विस्तारपूर्वक समझाओ।’
बीरबल ने उत्तर दिया, ‘जहाँपनाह, ब्राह्मण जगद्गुरु होते हैं इस नाते यह पीर है। ब्राह्मण के हाथ का भोजनं सब लोग बिना किसी भेदभाव के करते हैं, इसलिए यह बाबर्ची भी है। ब्राह्मण के हाथ का पानी पीने में किसी को कोई आपत्ति नहीं होती, इस कारण यह भिश्ती भी है। और इस मनुष्य का पेशा बोझा ढोना है इसलिए यह खर यानी गधे का भी काम करता है।’
बीरबल का उत्तर सुनकर बादशाह अकबर बहुत खुश हुए। उन्होंने उस ब्राह्मण को पुरस्कार देकर विदा किया।
आओ बरसो मेघा प्यारे-पंचतंत्र की कहानी
Story for Kids: भीषण गर्मी पड़ रही थी, जंगल में चारो तरफ पानी के लिए हा- हा कार मचा हुआ…
Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां
पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…
मेरा कलेजा तो पेड़ पर है! -पंचतंत्र की कहानी
समुद्र के किनारे जामुन का एक खूब बड़ा सा पेड़ था । उस पर एक बंदर रहता था । जिसका…
अकबर की शादी: अकबर बीरबल की कहानियाँ
एक दिन रानी ने राजा अकबर से कहा कि वे बीरबल को उसके पद से हटा कर, रानी के भाई…
व्यापारी और सोने का सिक्का: अकबर बीरबल की कहानियाँ
इंसाफ करने के लिए प्रसिद्ध बीरबल के पास एक बार एक व्यापारी पहुँचा। उसने कहा, श्रीमान! बहुत समय पहले, मेरे…
बीरबल की स्वर्ग यात्रा: अकबर बीरबल की कहानियाँ
बीरबल से जलने वाले दरबारियों ने उसे मारने की साजिश रची। उन्होंने बादशाह के नाई को कुछ सोने के सिक्के…
दीपावली पर लक्ष्मी- गणेश की पूजा क्यों होती है ?
Diwali Lakshmi Puja: अधिकतर घरों में बच्चे यह दो प्रश्न अवश्य पूछते हैं कि जब दीपावली भगवान राम के 14…
Top 30 Dada Dadi Ki Kahani in Hindi : 30 सर्वश्रेष्ठ दादा दादी की कहानी
दादा दादी की कहानी: “शीर्ष 30 दादा-दादी की कहानियों का संग्रह: इस पृष्ठ पर हमने लाए हैं वो कहानियाँ जो…
दूरदर्शी सुमन – दादा दादी की कहानी
Dada dadi ki kahani : प्रिया एक अमीर और सुंदर लड़की थी, उसके पास पहनने के लिए ढेर सारे सुंदर…
