गरबा नाइट को मजेदार बना देंगी बॉलीवुड के इन गानों की प्लेलिस्ट: Garba Latest Song 2023
Garba Latest Song 2023

गरबा नाइट को मजेदार बना देंगी बॉलीवुड के इन गानों की प्लेलिस्ट: Garba Latest Song 2023

Garba Latest Song 2023 :  नवरात्रि के मौके पर अगर आप गरबा डांस करने जा रहे हैं, तो कुछ नए और पुराने गानों को अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ शानदार गानों की लिस्ट-

Garba Latest Song 2023: हिन्दू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस साल 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। इन अवसर पर नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। वहीं, कई लोग धूम-धाम से गरबा नृत्य खेलकर इस पर्व को उत्सव की तरह सेलेब्रेट करते हैं। मुख्य रूप से गुजरात में गरबा नृत्य किया जाता है, लेकिन अब देश के कई लोगों में इसे धूमधाम से किया जाता है। हर साल बॉलीबुड में गरबा नृत्य के कई धमाकेदार गाने लॉन्च किए जाते हैं, जिसे सुनकर हर किसी का थिरकने का मन कर जाता है। इस खास अवसर पर हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे गरबा सॉन्ग की लिस्ट बताने जा रहे हैं, जिसे आप इस साल के गरबा डांस के प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं गरबा डांस के लिए शानदार सॉन्ग की लिस्ट-

‘गरबो, गुजरात’

Garba Latest Song 2023
Garba Latest Song 2023-garbo

इस नवरात्रि के मौके पर आप गरबा डांस के दौरान नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखा हुआ सॉन्ग ‘गरबो गुजरात’ पर थिरक सकते हैं। इस गाने को नवरात्रि शुरू होने से ठीक एक दिन पहले 14 अक्टूबर को रिलीज किया गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखे इस गाने को ध्वनि भानुशाली ने गाया है। यह 190 सेकंड का म्यूजिक है, जिसे तनिष्क बागची ने कंपोज किया है।

सुन सजनी, बाजे डोल

Sun Sajini
Garba Latest Song 2023-Sun Sajini

गरबा डांस के लिए आप इस लेटेस्ट गाने को चुन सकते हैं। यह कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ की है। इसे मीट ब्रोस और परंपरा ठाकुर ने आवाज दी है। अगर आप पुराने गाने से बोर हो गए हैं, तो इस गरबा नाइट में इस गाने को अपनी प्ले लिस्ट में जरूर जोड़ें।

उड़ी उड़ी जाए, दिल की पतंग

बॉलीवुड का यह गाना, गरबा डांस के लिए काफी ज्यादा शानदार है। इसके हर बीट्स पर आपको थिरकने का मन कर जाता है। यह गाना रईस मूवी का है, जिसे सुखविंदर सिंह और भूमि त्रिवेदी ने गाया है। 2016 में रिलीज हुए इस गाने को आज भी काफी ज्यादा लोग पसंद कर रहे हैं। शायद ही कोई ऐसा गरबा स्टेज होगा, जिसमें इस गाने को शामिल न किया जाए।

Udi Udi jaye
Garba Latest Song 2023-Udi Udi jaye

चोगाड़ा

Chogada song
Garba Latest Song 2023-Chogada song

अगर आप किसी एनर्जेटिक ट्रैब पर गरबा डांस करना चाहते हैं, तो यह गाना आपके लिए बेस्ट हो सकता है। रोमांटिक वोकल्स बीट्स पर आप अपनी जोड़ीदार के साथ एक बेहतरीन प्रस्तुति दे सकते हैं। यह गाना लवयात्रि का है, जिसे दर्शन रावल और असीस गौर ने गाया है। साल 2018 में इस गाने को रिलीज किया गया है, तब से अबतक इस गाने की धूम मची हुई है। कई लोग हर साल इस गाने पर गरबा डांस जरूर करते हैं।

नगाड़ा संग ढोल

गरबा में अगर आप ड्रम की ताल से ताल मिलाना चाहते हैं, तो इस सॉन्ग को अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें। यह काफी एनर्जेटिक और धमाकेदार गरबा सॉन्ग है। इस गाने में दीपिका पादुकोण के डांस मूव्स को भी आप कॉपी कर सकते हैं, जो काफी ज्यादा जबरदस्त है। 

nagada song
Garba Latest Song 2023-nagada song

गरबा नाइट में आप इन बेहतरीन और एनर्जेटिक गाने को अपनी प्लेलिस्ट में एड कर सकते हैं। यह सभी गाने आपको थिरकने पर मजबूर कर सकते हैं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...