हड्डियों को खोखला बना देती हैं ये बीमारियां, समय पर कराएं अपना इलाज: Bone Health
Bone Health

हड्डियों को खोखला बना देती हैं ये बीमारियां, समय पर कराएं अपना इलाज: Bone Health

Bone Health : हड्डियों में होने वाली परेशानी को नजरअंदाज करना आपके लिए घातक हो सकता है। आइए जानते हैं हड्डियों को खोखला बनाने वाली बीमारियां-

Bone Health: हड्डियों के बिना हमारा शरीर एक रेत के ढेर की तरह है। इसलिए हड्डियों का बेहतर विकास होना बहुत ही जरूरी है। यह हमारी बॉडी के लिए एक तरह का सांचा है, जिसके बिना शरीर का खड़ा होना, बैठना, उठना संभव नहीं है। ऐसे में अगर हड्डियां धीरे-धीरे खोखली होने लगे तो आपका क्या होगा? क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है कि बिना हड्डी के हमारा शरीर कैसा होगा? अगर नहीं, तो एक बार विचार करके देखिए।

हड्डियों के बिना हम अपने शरीर की कल्पना नहीं कर सकते हैं। इसलिए हड्डियों को स्वस्थ रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। हम में से अक्सर कई लोग हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए तरह-तरह कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करते हैं, लेकिन इसका असर कई बार हमारी हड्डियों पर नहीं होता है। इसका कारण हमारे हड्डियों की कुछ समस्याएं शामिल होती हैं। इन समस्याओं का अगर सही तरीके से समय पर इलाज शुरू न किया जाए, तो हड्डियां भुरभुरी होकर ढह जाएंगी। आइए जानते हैं हड्डियों को खोखला बनाने वाली बीमारियां कौन सी हैं?

ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों के विकास को करता है कम

Bone Health
Bone Health -osteoporosis

ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी समस्या है, जिसकी वजह से हमारी हडि्डयों के ह्रास की गति, विकास की गति से काफी तेज हो जाती है। ऐसी स्थिति में हड्डियां काफी ज्यादा कमजोर होने लगती हैं। इस बीमारी से पीड़ित मरीजों के हिप्स, कमर और ज्वाइंट्स फैक्चर होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में उम्र बढ़ने के साथ-साथ परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं। इसलिए अगर आपको पीठ में दर्द, हाइट कम होना, झुकने में किसी तरह की परेशानी जैसा महसूस हो तो तुरंत अपनी जांच कराएं, इससे आप काफी हद तक अपनी समस्याओं को कंट्रोल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि यह परेशानी पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में अधिक होने की संभावना होती है।

एवस्कुलर नेक्रोसिस (AVN)

शायद आप में से कई लोगों ने पहली बार इस बीमारी का नाम सुना हो, इसे ऑस्टियोनेक्रोसिस भी कहा जाता है। यह एक ऐसी मेडिकल कंडीशन है, जिसमें हड्डियों के टिश्यूज में ब्लड का सप्लाई कम हो जाता है या फिर पूरी तरह के बंद हो जाता है। ऐसे में हड्डियों में ऑक्सीजन और ब्लड की कमी के कारण हड्डियों के टिश्यूज सड़ने लगते हैं, जो अंत में हड्डियों के क्षय का कारण बनता है।

Weak Bone
Bone Health-Weak Bone

एवस्कुलर नेक्रोसिस काफी ज्यादा घातक स्थिति है। यह स्थिति हमारे शरीर के किसी भी ज्वाइंट्स में देखी जा सकती है। हालांकि, अधिकतर मामलों में मरीजों के कुल्हे के ज्वाइंट्स में अधिक दर्द होता है। अगर इस परेशानी का समय पर इलाज न किया जाए, तो यह विकलांगता का कारण बन सकता है। इस बीमारी का सर्जरी ही एक मात्र इलाज होता है। ऐसे में अगर आपको अगर कुल्हे या फिर ज्वाइंट्स के आसपास दर्द हो रहा है, तो इस स्थिति को लंबे समय तक अनदेखा न करें और समय पर अपना इलाज कराएं।

हड्डियों में होने वाली परेशानियों को नजरअंदाज करने से बचें। यह गंभीर रूप धारण कर सकती है। अगर आप अपनी स्थिति का समय पर इलाज या फिर जांच कराते हैं, तो इलाज करना काफी हद तक संभव हो जाता है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...