इन फूड्स के अधिक सेवन से हो सकती हैं हड्डियां कमजोर, बना लें दूरी: Diet for Bones
Diet for Bones

इन फूड्स के अधिक सेवन से होती है हड्डियां कमजोर

हड्डियों की मजबूती के लिए हेल्दी डाइट का चुनाव करें। आइए जानते हैं कुछ ऐसे आहार जिससे हड्डियां हो सकती हैं कमजोर-

Worst Foods for Bone: आधुनिक समय में लोगों के रहन सहन और खानपान में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिल रहा है। खासतौर पर लोग अपने काम में इतने ज्यादा व्यस्त हो रहे हैं कि वे अपने खानपान और लाइफस्टाइल पर अधिक जोर नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। इन समस्याओं में हड्डियों का कमजोर होना भी शामिल है। जी हां, खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से हड्डियां काफी ज्यादा कमजोर होने लगती हैं। इसमें मुख्य रूप से हमारा खानपान शामिल है।

अगर आप अनहेल्दी फूड्स का सेवन करते हैं, तो इसका असर आपकी हड्डियों पर भी पड़ता है। इसलिए अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो इन खाने की चीजों से दूरी बनाकर रखें। आइए जानते हैं हड्डियों को कमजोर बनाने वाले कुछ फूड्स-

नमक

Worst Foods for Bone
Worst Foods for Bone-salt

नमक के बिना हर खाने का स्वाद अधूरा होता है। यह स्वाथ्य के लिए जरूरी भी है, लेकिन अगर आपको जरूरत से अधिक नमक खाने की आदत है तो इससे आपकी हड्डियां कमजोर होने लग सकती हैं। दरअसल, सोडियम की अधिकता के कारण हड्डियां धीरे-धीरे गलने लग सकती हैं। ऐसे में अधिक नमक का सेवन न करें। साथ ही डिब्बाबंद चीजें, फास्ट फूड्स, जंकफूड्स इत्यादि से दूरी बनाकर रहें।

आयरन की अधिकता

iron
iron

आयरन युक्त आहार शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है, लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा आयरन युक्त आहार का सेवन करते हैं तो इससे आपकी हड्डियां कमजोर होने लग सकती हैं। दरअसल, आयरन का अधिक सेवन करने से शरीर में कैल्शियम अच्छे से अवशोषित नहीं हो पाता है। इसकी वजह से बोन लॉस होने की संभावना बढ़ जाती है।

सॉफ्ट ड्रिंक्स

Soft Drinks
Worst Foods for Bone-Soft Drinks

कोल्डड्रिंक्स या फिर सॉफ्ट ड्रिंक्स का अधिक सेवन करने वालों की हड्डियां भी काफी ज्यादा कमजोर होने लगती हैं। दरअसल, सोफ्ट ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड काफी ज्यादा होता है। साख ही कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीने से शरीर में कैल्शियम अच्छे से अवशोषित नहीं हो पाता है। ऐसे में आपकी हड्डियां काफी कमजोर हो सकती हैं। अगर आप प्याज बुझाने के लिए सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन कर रहे हैं, तो यह आपकी काफी बड़ी गलती हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि आप सॉफ्ट ड्रिंक्स के बजाय फलों का जूस या फिर शेक का सेवन करें।

चीनी युक्त आहार

Sugar Foods
Sugar Foods

चीनी युक्त आहार का अधिक मात्रा में इनटेक करने की वजह से भी आपकी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसलिए जरूरत से अधिक चीनी युक्त आहार का सेवन न करें। इससे हड्डियों को डेंसिटी पर असर पड़ता है। साथ ही हड्डियां टूटने और हड्डियों में दर्द होने की संभावना अधिक रहती है।

कैफीन युक्त आहार

Caffine
Worst Foods for Bone-caffine

चाय-कॉफी या फिर अन्य कैफीन युक्त आहार का सेवन करने से भी आपकी हड्डियां काफी ज्यादा कमजोर होने लग सकती हैं। अगर एक व्यक्ति पूरे दिन में 100 mg कैफीन लेता है, तो उसके शरीर में 6 mg कैल्शियम की कमी हो सकती है। इसलिए जरूरत से अधिक कैफीन आपकी हड्डियों को खोखला कर सकती है।

अगर आप चाहते हैं कि आपकी हड्डियों की मजबूती बनी रहे, तो इसके लिए आपको इन आहार से दूरी बनाने की जरूरत है। साथ ही अगर आपको हड्डियों में अधिक परेशानी महसूस हो तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टरी सलाह लें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...

Leave a comment