Bone
Bone

Healthy Bone Tips: हड्डियां हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है क्योंकि बिना हड्डियों के हमारा शरीर सिर्फ मांस का एक ढांचा है। हड्डियां हमारे शरीर के लिए एक सपोर्ट सिस्टम की तरह काम करती है जो हमें चलने व शरीर के अंगों का इस्तेमाल करने में मदद करती है। लेकिन आजकल की इस खराब लाइफस्टाइल और गड़बड़ खानपान की वजह से कम उम्र में ही लोगों की हड्डियां कमजोर होने लगी है। पहले के समय में हड्डियों में दर्द या फिर अर्थराइटिस की समस्या बढ़ती उम्र में हुआ करती थी। लेकिन आजकल 30 से भी कम उम्र में ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डी से संबंधित दूसरी बीमारियां दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।

अब यहां सवाल यह उठता है कि आखिर हड्डियों के कमजोर होने के पीछे का कारण क्या है और इसे कैसे सुधारा जा सकता है। आपको बता दें, रोजाना के खानपान की कुछ गलतियां कमजोर हड्डी का कारण हो सकती है। दरअसल, गलत खानपान और बुरी आदतों की वजह से धीरे-धीरे हमारे शरीर की हड्डियां खोखली होने लगती है जिसकी वजह से हड्डियों में दर्द होना और उनका कमजोर होना स्वाभाविक है। इसलिए आज हम आपकों इस लेख के द्वारा बताएंगे की आपकों किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए जिससे हड्डियां कमजोर होती हैं, तो चलिए जानते हैं।

यह 7 चीजें बनाती हैं हड्डियों को खोखला

ज्यादा नमक

Healthy Bone Tips
Healthy Bone Tips-Too much salt

नमक का ज्यादा सेवन करना हड्डियों को कमजोर बना देता है। जिन लोगों को ज्यादा नमक खाने की बुरी आदत है उन्हें अपनी आदत को जल्द से जल्द सुधारना चाहिए। नमक का ज्यादा सेवन आपकी हड्डियों को धीरे-धीरे कमजोर और खोखला बना देता हैं।

सॉफ्ट ड्रिंक

बहुत लोगों को सॉफ्ट ड्रिंक पीने का बहुत शौक होता है। अगर आप भी सॉफ्ट ड्रिंक पीने के शौकीन है तो सावधान हो जाइए। इन ड्रिंक्स में कार्बन डाइऑक्साइड और फास्फोरस ज्यादा पाया जाता है जो हड्डियों को खोखला बना देता है। साथ ही साथ सॉफ्ट ड्रिंक हड्डियों के कैल्शियम सोखने का काम करता है।

शराब

वैसे तो शराब पीना हर तरफ से हानिकारक साबित होता है। लेकिन आज हम खासतौर पर हड्डियों की बात कर रहे हैं तो आपको बता देते हैं, शराब का अधिक सेवन करने से बोन डेंसिटी कम होने लगती है। यह शरीर में कैल्शियम की कमी करता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी हड्डियां मजबूत रहे तो आपकों शराब पीना छोड़ना होगा या फिर इसका सेवन कम करना होगा।

चाय और कॉफी

हर घर में सुबह की शुरुआत चाय और कॉफी के साथ होती है। चाय और कॉफी का सेवन एनर्जी ड्रिंक के तौर पर किया जाता है। लेकिन यह हड्डियों के लिए बहुत नुकसानदायक साबित होती है। क्योंकि इनके अंदर भरपूर मात्रा में कैफीन पाया जाता है जो हड्डियों को हर तरह से नुकसान पहुंचाता है। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए आपकों इनका सेवन करना काम करना होगा।

सोडा

Healthy Bone Tips
Healthy Bone Tips-soda

अक्सर लोग भोजन को पचाने के लिए सोडा पीते हैं। लेकिन सोडा हड्डियों के लिए खतरनाक साबित होता है। हमारी हड्डियों को विटामिन बी 12 और विटामिन डी की आवश्यकता होती है। लेकिन सोडा में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो इन दोनों विटामिंस को कम कर हड्डियों को कमजोर करने का काम करते हैं। इसलिए सोडा का सेवन करने से बचना चाहिए।

स्मोकिंग

अक्सर आपने कई जगहों पर पड़ा होगा कि धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। यह बिल्कुल सही बात है क्योंकि स्मोकिंग करने से लिवर, किडनी और गले में ही समस्या नहीं होती है बल्कि इससे शरीर की हड्डियां भी धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है। क्योंकि जब सिगरेट का धुआं शरीर के अंदर जाता है तो वह हड्डियों के नए हेल्दी टिशु को बनाने से रोकता है। जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।

चॉकलेट

हर किसी को चॉकलेट खाना बहुत पसंद होता है। लेकिन क्या आप चॉकलेट से होने वाले नुकसान जानते हैं। आपको बता दें, चॉकलेट शुगर और ऑक्सलेट की मात्रा को बढ़ा देता है। जिसका सीधा असर हड्डियों पर पड़ता है और इससे हड्डियां कमजोर और खोखली होने लगती है।