Ondem Tablet: ओंडेम 4 टैबलेट का इस्तमाल पेट खराब होने जैसी कुछ मेडिकल प्रॉब्लम के कारण होने वाली उल्टी और मतली को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है l मतली एक ऐसी अनईज़ी फीलिंग होती है जिसमें व्यक्ति का जी घबराता है और उल्टी करने की इच्छा होती है l ओंडेम टैबलेट एक नैचुरल केमिकल serotonin की एक्टिविटी को ब्लॉक करके काम करती है जिसके कारण उल्टी, मतली आदि की परेशानी होती है l
किसी सर्जरी, रेडियोथैरेपी, प्रेगनेंसी, या फिर कीमोथेरेपी के कारण होने वाली मतली और उल्टी को रोकने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है l यह दवा कैंसर के उपचार से जुड़े अन्य दुष्प्रभावों से राहत नहीं देती है l साथ ही मोशन सिकनेस के कारण होने वाली उल्टी पर भी इसका बहुत कम प्रभाव पड़ता है l
ओंडेम टैबलेट संरचना – Ondem Tablet Composition in Hindi
इसमें मुख्य कम्पोनेंट के रूप में Ondensetron (4 mg ) ओन्डेनसेट्रॉन (4 मि. ग्राम.) होता है l
Read More: रैनटेक 150 टैबलेट की संरचना । मिसोप्रोस्ट 200 की रासायनिक संरचना
ओंडेम टैबलेट के प्रयोग – Ondem Tablet Uses in Hindi
कीमो थेरेपी या रेडियो थेरेपी से होने वाली मतली और उल्टी के इलाज में उपयोगी l
सर्जरी के बाद होने वाली मतली और उल्टी के इलाज में उपयोगी l
ओंडेम टैबलेट के फायदे – Ondem Tablet Benefits in Hindi
ओंडेम टैबलेट Anti-emetics नाम की दवाओं के एक ग्रुप से रिलेटेड है जिसका उपयोग 4 साल से अधिक उम्र के बच्चों और बड़ों में कैंसर, कीमोथेरेपी ,रेडियोथेरेपी, प्रेगनेंसी और मोशन सिकनेस जैसी कंडीशन से जुड़ी उल्टी और मतली (nausea) को रोकने के लिए किया जाता है l इस टैबलेट का इस्तेमाल सर्जरी के बाद होने वाली उल्टी और मतली से राहत पाने के लिए भी किया जाता है l
जब ब्लड में सेरोटोनिन ( Serotonin ) का स्तर बढ़ जाता है तो यह मस्तिष्क में CTZ receptor (ChemoreceptorTrigger Zone ) को उत्तेजित करता है जो मतली और उल्टी को नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदार होता है l ओंडेम टैबलेट serotonin को रिलीज़ होने से रोकती है जिससे मतली और उल्टी को रोका जा सकता है l
Read More: एंटरोक्विनॉल टैबलेट के फायदे I जेंटेल टैबलेट के फायदे
ओंडेम टैबलेट की डोज़ – Ondem Tablet Doses In Hindi
ओंडेम टैबलेट का उपयोग डॉक्टर द्वारा बताई गई डोज़ और अवधि के अनुसार ही करना चाहिए l इसका उपयोग अकेले या अन्य दवाओं के साथ किया जा सकता है l आप इसे किसके लिए ले रहे हैं इसके आधार पर आपका डॉक्टर उचित डोज़ का सुझाव देगा l पहली खुराक आम तौर पर सर्जरी, कीमोथेरेपी या रेडियोथैरेपी शुरू होने से पहले ली जाती है l इसे पूरा निगल लें l चबाए, कुचले या तोड़े नही l ओंडेम टैबलेट को खाने के साथ या भूखे पेट भी ले सकते हैं लेकिन अच्छा यही है कि इसे एक फिक्स्ड टाइम पर ही लिया जाए l
यदि आपको बहुत ज्यादा कब्ज़, लीवर, हृदय संबंधी, पेट, आंतों आदि में कोई समस्या है तो इस दवा को लेने से पहले अपने डॉक्टर को बताएं l इसके अलावा अगर आप कोई अन्य दवाएं ले रहे हैं विशेष रूप से हृदय की समस्या, मिर्गी, कैंसर और डिप्रेशन के इलाज के लिए तो भी अपने डॉक्टर को जरूर बताएं l यदि आप स्तन पान करा रही हैं या गर्भवती है तो कोई भी दवाई लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें l
यदि आपके ब्लड में पोटेशियम, सोडियम और मैग्नीशियम के स्तर में असंतुलन है तो भी यह टैबलेट लेने से पहले डॉक्टर को सूचित करें l
ओंडेम टैबलेट के साइड इफैक्ट्स – Ondem Tablet Side Effects In Hindi
ओंडेम टैबलेट का इस्तेमाल करने से गर्मी, सर दर्द, चक्कर आना कमजोरी, सांस लेने में कठिनाई, कब्ज़, दस्त, थकान आदि हो सकती है हालांकि हर व्यक्ति में इस टैबलेट के साइड इफेक्ट्स देखने में नहीं आते हैं l इससे होने वाले साइड इफेक्ट्स के लिए मेडिकल अटेंशन की भी कोई आवश्यकता नहीं होती l
Read More: सेप्ट्रान टैबलेट के साइड इफेक्ट l मैक्स्ट्रा सिरप के साइड इफेक्ट्स
ओंडेम टैबलेट की कीमत – Price Of Ondem Tablet In Hindi
ओंडेम 4 टैबलेट की 10 टैबलेट के एक स्ट्रिप की कीमत 51 रूपए है l
ओंडेम टैबलेट के विकल्प – Ondem Tablet Substitute In Hindi
केवल सूचना के लिए, कोई भी दवा लेने से पहले चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें I
एमेसेट 4 टैबलेट ( सिप्ला लिमिटेड)
एमेसेट 4 ओडीटी टैबलेट (सिप्ला लिमिटेड)
पेरिसेट 4 टैबलेट ( इप्का लेबोरेटरीज लिमिटेड )
वोमिटेक 4 एमजी टैबलेट ( टेक्नेक्स फार्मा )
इंस्टासेट आईडी 4 एमजी टैबलेट(वोटरी लेबोरेटरीज़ आई लिमिटेड )
दवा के पत्ते पर बनी लाल लाइन का असली मतलब जानिए—डिज़ाइन नहीं, चेतावनी का निशान है
Red Line Medicine Meaning: हम अक्सर दवाइयां लेते हैं, लेकिन कभी-कभी उनके पत्ते (strip) पर बनी लाल रंग की लाइन पर गौर नहीं करते।…
डोलो को ‘चॉकलेट’ की तरह खाना क्यों ठीक नहीं: DOLO Trending
DOLO Trending: हाल ही में अमेरिका के एक डॉक्टर और स्टैंडअप कॉमेडियन डॉ. पलानीअप्पन मणिक्कम का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने…
इपटोइन 100 टैबलेट(Eptoin 100 Tablet in Hindi) उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Eptoin 100 Tabletin Hindi: इपटोइन 100 टैबलेट का इस्तेमाल मिर्गी के दौरे के इलाज और रोकथाम के लिए किया जाता है l यह मस्तिष्क…
नेफ्रोसेव्ह टैबलेट (Nefrosave Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Nefrosave Tablet: नेफ्रोसेव्ह टैबलेट का उपयोग किडनी से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। इसे डॉक्टर द्वारा निर्देशित और निर्धारित खुराक और…
रेलेंट टैबलेट (Relent Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Relent Tablet in Hindi : रेलेंट टैबलेट का सेवन करने से एलर्जी के लक्षणों में सुधार किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसका उपयोग,…
लूझ सिरप (Looz Syrup in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Looz Syrup: बहुत से लोगों की यह समस्या होती है कि उनका पेट सही से साफ नहीं होता है, जिसकी वजह से उन्हें बेचैनी महसूस…
सुहाग्रा 100 टैबलेट (Suhagra 100 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Suhagra 100 Tablet in Hindi : सुहाग्रा पुरुषों की परेशानियों को दूर करने वाली दवा है, जिसका प्रयोग रेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज करने में होता है।
सेलीन 500 एमजी टैबलेट (Celin 500 MG Tablet): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Celin 500 MG Tablet:विटामिन सी शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता हैI इससे हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद…
डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट(Daflon 500 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Daflon 500 Tablet: डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट का उपयोग बवासीर के उपचार के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल गुर्दे के नसों में…
अस्वीकरण
इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI
FAQ | क्या आप जानते हैं
क्या ओंडेम 4 टैबलेट एक स्टेरॉयड है ?
क्या किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए ओंडेम टैबलेट का इस्तेमाल सुरक्षित है ?
ओंडेम 4 टैबलेट कितनी देर में काम करना शुरू कर देती है?
किन स्थितियों में ओंडेम 4 टैबलेट का सेवन नहीं करना चाहिए ?
इस दवा का असर कितने समय तक रहता है ?
क्या इस दवा को लेने से इसकी आदत पड़ जाती है ?
क्या यह दावा गर्भावस्था या स्तनपान के दौरान ली जा सकती है ?
