Japanese Lifestyle- जैसा की हम सब जानते हैं कि पूरी दुनिया में जापान के लोग सबसे लंबी और हेल्दी लाइफ जीते हैं। जापानी लोग सावधानी बरतने के लिए भी जाने जाते हैं। इसी साइकलॉजी को वे अपने रोजमर्रा के जीवन पर भी लागू करते हैं। फिर चाहे उनके इलेक्ट्रॉनिक आइट्म्स हों या उनकी लाइफ दोनों ही लंबे समय तक साथ निभाते हैं। जापान अब 100 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों के सबसे बड़े अनुपात वाला देश बन गया है। जापान की महिलाओं की औसतन आयु 86 साल है, जबकि पुरुषों की औसत आयु 80 वर्ष। अगर भारत की बात करें तो यहां के लोगों की औसतन आयु घटकर 69 वर्ष ही रह गई है। जापानी लोग अपनी कोमल काया और बेदाग त्वचा के कारण भी कम उम्र के लगते हैं। आखिर उनकी हेल्दी लाइफ और त्वचा का राज क्या है, चलिए जानते हैं इसके बारे में।
हेल्दी और पौष्टिक खाना

जापानी लोग अपनी डाइट में सी फूड, फरमेंटेड फूड और ग्रीन टी को मुख्य रूप से शामिल करते हैं। सी फूड अपने हेल्थ बेनिफिट्स के लिए ही जाना जाता है। सी फूड में मैजिकल ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो पेट की चर्बी को कम करने में प्रभावी रूप से काम करता है। ये शरीर की सूजन को कम करके त्वचा को चिकना और कोमल बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा जापानी फरमेंटेड फूड का भी सेवन अधिक मात्रा में करते हैं जिसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन तंत्र को ठीक रखकर उन्हें हेल्दी लाइफ देते हैं। साथ ही वे लोग एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी का सेवन करते हैं जो उन्हें फ्री रेडिकल्स से लड़ने और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया में देरी करने में मदद करते हैं। जो जापानी प्रतिदिन 5 कप ग्रीन टी पीते हैं उनमें मृत्यु दर 26 प्रतिशत कम होती है। इसके अलावा ग्रीन टी वजन कम करने में भी मदद करती है।
भोजन के नियम

जापानी लोग अपने भोजन करने के समय और खाना बनाने के समय को लेकर काफी सजग रहते हैं। वे भरपूर खाते हैं लेकिन उनका पोर्शन साइज कम होता है। जापानी लोग कभी भी चलते फिरते खाना नहीं खाते। एक जगह बैठकर तसल्ली से खाना खाते हैं। उनका खाना पकाने का तरीका भारतीयों से बिल्कुल भिन्न होता है। जापानी लोग फ्राइड चीजें खाना पसंद नहीं करते हैं। यही वजह है कि उनका वजन नियंत्रित रहता है और उन्हें बीपी, डायबिटीज और कॉलेस्ट्रॉल की समस्या कम होती है। जापान में भोजन को सम्मान दिया जाता है इसलिए भोजन को लेकर वह बड़े नियमों का पालन करते हैं। जापान में अधिकतर उबला, भाप में पका और ग्रिल खाना खाया जाता है। जब आप इन तीन चीजों को जैसे छोटे पोर्शन, चलते फिरते न खाना और हेल्दी कुकिंग, को अपनाते हैं तो आप भी एक लंबी और हेल्दी लाइफ का आनंद ले सकते हैं।
यह भी देखें-मूवी Project K में होगी कमल हासन की एंट्री, अमिताभ और दीपिका भी आएंगे नजर: Project K Cast
एक्टिव लाइफस्टाइल

जापानी लोग काफी एक्टिव लाइफस्टाइल जीते हैं। वे कराटे और ऐकिडो जैसी एक्टिविटी में शामिल होते हैं जिसमें मानसिक अनुशासन, शक्ति और शारीरिक कुशलता की आवश्यकता होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जापान में कई कंपनियों ने काम के दौरान एक्सरसाइज करना भी अनिवार्य बना दिया है। भले ही वहां हर कोई मार्शल आर्ट का अभ्यास नहीं करता लेकिन फिर भी वहां के लोग पैदल बहुत चलते हैं। जापान के लोगों को ज्यादा बैठना पसंद नहीं होता इसलिए वे दिनभर में 10-12 हजार कदम चलते हैं। वहां के बुजुर्ग ही नहीं बल्कि स्कूल, कॉलेज और ऑफिस जाने वाले भी पैदल या फिर साइकिल चलाते हैं। मेट्रो में भी वे खड़े रहना पसंद करते हैं। यदि आप भी हेल्दी और लंबी जिंदगी जीना चाहते हैं तो आज से ही वॉक करना शुरू कर दें।
