Overview: जापानी रहन-सहन में छुपा है फिटनेस का राज
जापानी जीवनशैली को अपने जीवन में शामिल करके आप न सिर्फ तेजी से वेट लॉस कर सकते हैं, बल्कि खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस करेंगे याद रखें, वजन घटाना कोई सज़ा नहीं बल्कि जीवनशैली में सुधार का अवसर है।
Japanese Weight Loss: जब बात तेजी से और प्राकृतिक रूप से वजन घटाने की आती है, तो जापानी जीवनशैली एक बेहतरीन उदाहरण बनकर सामने आती है। जापान दुनिया के उन देशों में शामिल है जहाँ मोटापे की दर सबसे कम है और लोग लंबा, स्वस्थ जीवन जीते हैं। उनके खानपान, दिनचर्या और सोचने के तरीके में कुछ ऐसे रहस्य छिपे हैं जो वजन कम करने में आपकी काफी मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं उन 7 जापानी आदतों को जिन्हें अपनाकर आप भी हेल्दी और फिट बॉडी पा सकते हैं।
हरा हाची बु’ नियम अपनाएं
जापानी लोग खाने को एक कला की तरह मानते हैं। उनका मानना है कि पेट को पूरी तरह भरने की बजाय 80% भरना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे “हरा हाची बु” कहा जाता है। इससे न केवल ओवरईटिंग रुकती है, बल्कि शरीर को पचाने और ऊर्जा बनाए रखने में भी आसानी होती है।
खाना अच्छे से चबाकर खाएं
तेजी से खाना मोटापे का सबसे बड़ा कारण बन सकता है। जो भी खाना खाएं, उसे धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाएं। जापानी लोग एक निवाले को कम से कम 25 बार चबाते हैं। इससे पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
खाते समय पानी ना पीना
जापानी लोग खाने के समय पानी पीने से बचते हैं। ऐसा माना जाता है कि भोजन के दौरान पानी पीने से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है, जिससे अपच, गैस और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ये समस्याएं आगे चलकर वजन बढ़ने का कारण बन सकती हैं। साथ ही, पेट भारी लगने लगता है और शरीर में सुस्ती महसूस होने लगती है। इसलिए खाने के दौरान पानी पीने से बचना बेहतर होता है।
घर का बना हल्का और पौष्टिक खाना
जापानी लोग ज्यादा से ज्यादा घर का बना खाना पसंद करते हैं जिसमें उबली हुई, भाप में पकाई गई या हल्की तली हुई चीजें होती हैं। उनका भोजन कम तेल, कम नमक और प्राकृतिक स्वाद से भरपूर होता है। इससे शरीर को ज़रूरी पोषक तत्व मिलते हैं और वजन भी नहीं बढ़ता।
रोज़ चलना और एक्टिव रहना है
जापान में पैदल चलना, साइकिल चलाना और सीढ़ियाँ चढ़ना आम बात है। वे दिनभर किसी न किसी रूप में सक्रिय रहते हैं। यह नेचुरल एक्सरसाइज शरीर को कैलोरी बर्न करने और फिट रखने में मदद करती है।
हर दिन गुनगुना पानी पीने की आदत
जापानी लोग दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करते हैं, जिससे शरीर की टॉक्सिन्स बाहर निकलती हैं और मेटाबॉलिज़्म तेज होता है। यह साधारण सी आदत वेट लॉस में बड़ा असर दिखा सकती है।
छोटा बर्तन और छोटी प्लेट
जापान में भोजन को छोटे कटोरे और प्लेट में परोसा जाता है, जिससे व्यक्ति कम मात्रा में खाता है। इससे बिन जरुरत ज़्यादा खाने की आदत कम होती है और कैलोरी इनटेक कंट्रोल में रहता है।
