लंबी है नीम करोली बाबा के चमत्कारों की लिस्ट, जानें घी से जुड़ा किस्सा: Neem Karoli Baba Miracle
Neem Karoli Baba Miracle

Neem Karoli Baba Miracle: हनुमान जी के परम भक्त नीम करोली बाबा के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त उनके आश्रम यानी कैंची धाम पहुंचते हैं। यहां अक्सर भक्तों का ताँता देखने को मिलता है। बाबा नीम करोली को हनुमान जी का अवतार माना जाता है। उनके द्वारा बताए गए सिद्धांतों पर लोग अमल करते हैं। इतना ही नहीं उन्हें विश्व के प्रसिद्ध संतो में से एक माना जाता है।

कहा जाता है कि हनुमान जी की उपासना से उन्हें चमत्कारिक सिद्धियां प्राप्त हुई थी। ऐसे कई सारे चमत्कार उनके द्वारा किए गए हैं, जिन्हें देखकर और सुनकर लोग आज भी हैरान हो जाते हैं। बड़ी बात यह है कि क्रिकेटर विराट कोहली ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग तक नीम करोली बाबा की महिमा की गुणगान कर चुके हैं। चलिए जानते हैं उनका अद्भुत किस्सा –

जब घी में बदल गया नदी का पानी

Neem Karoli Baba Miracle
Neem Karoli Baba Miracle- Water to Ghee

एक वक्त था जब कैंची धाम आश्रम में भंडारा होने वाला था। ऐसे में बड़ी संख्या में भंडारे में लोग शामिल होने के लिए पहुंचे। लेकिन उस दौरान खाने के लिए घी कम पड़ गया। इसकी जानकारी एक अनुयायी ने बाबा नीम करोली को दी। जिसके बाद उन्होंने कहा कि चिंता मत करो पास बह रही नदी से दो हंडे जल भरकर ले आओ।

जैसे ही अनुयायी जल भरकर ले कर आया वह कढ़ाई में डालते ही घी बन गया। इस चमत्कार को देखकर सभी लोग हैरान रह गए। हालांकि उसके बाद दूसरे दिन बाबा के आदेश पर कनस्तर देसी घी बाजार से लाकर वापस से गंगा मैया को अर्पित किया गया। यह चमत्कार आज भी काफी ज्यादा प्रचलित है। लोग इसकी काफी ज्यादा चर्चा करते हैं।

15 जून का दिन भी है बेहद खास

इसके अलावा कैंची धाम में 15 जून का दिन बेहद खास माना जाता है। दरअसल, कहा जाता है कि जो भी भक्त इस दिन बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए आता है, वह अपनी झोलियां भर कर ही यहां से वापस जाता है। क्योंकि यहां आने वाले भक्तों के लिए नीम करोली बाबा का वरदान है वह खाली हाथ वापस नहीं जाते हैं।

इतना ही नहीं 15 जून के दिन यहां पर बड़े भंडारे का आयोजन किया जाता है। दरअसल, इस दिन नीम करोली बाबा ने हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्रतिष्ठा की थी। यह दिन भी बेहद चमत्कारी माना गया था। इसके अलावा भी उनके कई चमत्कार है जिसे सुन कर लोग हैरान रह जाते हैं।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...