स्वस्थ और सुडौल शरीर के लिए अपनाएं ये कार्डियो एक्सरसाइज: Cardio Exercise
Cardio Exercise

Cardio Exercise Benefits: आजकल के लाइफस्टाइल के चलते अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए उचित प्रशिक्षण, व्यायाम और आहार की आवश्यकता होती है। ऐसे में बॉडी कंपोजिशन एक्सरसाइज आपके शरीर को फिट बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। आप अपने शरीर को अपनी पसंद के अनुसार बना सकते हैं। इसके लिए आपको अपने शरीर की संरचना को समझना जरूरी है। फिट होने के लिए आपको अपनी मांसपेशियों के ऊपर से वसा को कम करना होता है। आपको अपने शरीर को सुडौल बनाने के लिए फैट बर्निंग और मांसपेशियों के निर्माण पर ध्यान देना चाहिए। यहां आपको कुछ सरल एक्सरसाइज बताई गई है जिन्हें आप अपनी जीवनशैली में शामिल कर सकते हैं आइए जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में-

कार्डियो एक्सरसाइज

Cardio Exercise
Fitness Tips

कार्डियो एक्सरसाइज आपके हृदय संबंधी स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छे होते हैं। यह आपकी ह्रदय की गति बढ़ाने, मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाने, कैलोरी बर्न करने और पसीना निकालने का एक अच्छा तरीका है। फैट बर्न और आपके हृदय प्रणाली को मजबूत करने के लिए आपको ज्यादातर मध्यम तीव्रता वाले कार्डियो को शामिल करना चाहिए जैसे एक ही गति से 20 से 30 मिनट तक चलना। 

चार कार्डियो एक्सरसाइज जिन्हें आप घर में कर सकते हैं

ऑन द स्पॉट मार्च या स्किप

skipping
Skipping

इस एक्सरसाइज से आपके हृदय की गति बढ़ती है और वार्म अप के लिए भी इस एक्सरसाइज को किया जाता है। इसे करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को अलग करके सीधे होकर खड़े जाए। अब अपने घुटनों को वैकल्पिक तरीके से अपनी छाती के स्तर तक या जितना हो सके ऊपर उठाएं। इस क्रिया को लगातार 30 सेकंड तक करें और 15 सेकंड तक आराम करें। वार्म-अप के लिए 3-5 राउंड दोहराएं।

रस्सी कूदना

यह एक सरल एक्सरसाइज है जहां आपको रस्सी का उपयोग करके अपनी बाहों को उठाते हुए उसी स्थान पर कूदना है। इसे लगातार 30 सेकंड तक करें और 15 सेकंड तक आराम करें।  वार्म-अप के लिए 3-5 राउंड दोहराएं। 

यह भी देखें-मार्केट में लॉन्च हुआ Asus Zenfone 10 पॉवरफुल प्रोसेसर और 16GB रैम वाला धांसू फोन: Asus Zenfone 10

जंपिंग जैक

इस अभ्यास को करने के लिए पैरों को फैलाकर खड़े हो जाएं और अपनी भुजाओं को बगल में रखें। अपने हाथों को अपने सिर के ऊपर उठाकर और पैरों को फैला कर बाहर कूदे और अपने हाथों को अपनी बगल में और पैरों को कुछ दूरी पर लाकर वापस अंदर कूदे। यह ध्यान दें कि आपके घुटने अंदर की ओर ना मुड़ें और आप की भुजाएं सीधी रहे। आप कूदने से बचकर एक तरफ से दूसरी तरफ कदम बढ़ा कर इसे कम कर सकते हैं। इसे लगातार 30 सेकंड तक करें और 15 सेकंड का आराम करें और इसके तीन से पांच राउंड करें। यह व्यायाम निश्चित रूप से आपकी हृदय गति को तेज़ कर देगा।

स्क्वाट

squat

स्क्वाट शरीर के निचले हिस्से की ताकत बढ़ाने के लिए बहुत अच्छे माने जाते है। अपने पैरों को थोड़ा फैलाकर शुरुआत करें। अपने हाथों को अपनी छाती पर रखें।  अपने हिप्स को पीछे की ओर करें। अपनी बाहों को कंधे के स्तर पर आगे बढ़ाएं और अपने ऊपरी शरीर और पीठ को सीधा रखते हुए अपने घुटनों को मोड़ें और अपने हिप्स को नीचे करना शुरू करें। पैरों को सीधा रखें और लंबा खड़ा होने के लिए अपने हिप्स को अपने नीचे लायें। इस अभ्यास के छोटे संस्करण के लिए आप अपने स्क्वाट  की गहराई को कम कर सकते हैं। यह ध्यान रखें कि स्क्वाट के दौरान आपकी पीठ गोल ना हो।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...