Most Adventurous Zodiac Signs: फिल्मों, किताबों और वीडियो में दिखाए जाने वाले जाबांज हीरो क्या वास्तविक जीवन में साहसी होते हैं। दरअस्ल बहादुरी दिखाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। जब वास्तविक जीवन की बात आती है, तो हर कोई बहादुर और साहसी नहीं बन पाता, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें साहस भरे काम करना पसंद आता है। हर व्यक्ति का आपना अलग स्वभाव होता है। कुछ कम साहसी होते हैं और कुछ कठिन परिस्थितियों से दूर भागते हैं। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है जिसके जातक हर तरह के जोखिम उठाने में सक्षम होते हैं। वह अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पूरी जान लगा देते हैं। ऐसी कौन सी राशि हैं जिसके जातक दिमाग और शारीरिक ताकत दोनों तरीके से साहसी होते हैं। तो चलिए रैकिंग के अनुसार जानते हैं इन राशियों के बारे में।
धनु राशि

धनु राशि के लोग जन्म से ही बहादुर होते हैं। उन्हें डेयरडेविल्स भी कहा जा सकता है। इस राशि के व्यक्ति रोमांच की तलाश में खुद को कई स्थितियों और चुनौतियों में झोंक सकते हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी सकारात्मकता होती है। वे हमेशा खुश रहना चाहते हैं इसलिए वे डर को नजरअंदाज करते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के व्यक्ति के स्वभाव में लीडरशिप क्वालिटी होती है। उन्हें ऐसा काम करना पसंद होता है जिसे कोई नहीं करता। मेष राशि के लोग अपने डर पर काबू पाने का प्रयास करते हैं। साहसिक कार्य इनके स्वभाव का हिस्सा है। उनकी प्रतिस्पर्धी प्रकृति उन्हें कठिन परिस्थितियों से लड़ने में मदद करती है।
कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को अधिक साहसी नहीं माना जा सकता लेकिन ये परिस्थितियों को बदलने का काम बखूबी कर सकते हैं। समाज में अलग दिखने और असामान्य अनुभवों का पीछा करने की यह इच्छा अनजाने में ही सही लेकिन उन्हें समाज में आदर्श बना देती है।
मिथुन राशि
जुड़वा बच्चों की चिन्ह वाली ये राशि लोगों को स्थिति के अनुसार ढलना सिखाती है। इस जातक के लोगों को नए दोस्त बनाना और नए अनुभवों से सीखना अच्छा लगता है। मिथुन राशि वालों को इसकी परवाह नहीं होती कि दूसरे उनके बारे में क्या सोचते हैं। ये एक तरीका है जिससे वे निडर और आत्मविश्वासी बने रहते हैं। वे किसी भी काम को जल्दबाजी में नहीं करते।
सिंह राशि

सिंह राशि के व्यक्ति ये जानते हैं कि अगर वे डर को काबू नहीं कर पाएंगे तो वे अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएंगे। सिंह राशि वाले अपने सपनों और महत्वकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इस राशि के व्यक्ति के अंदर आमतौर पर एक आलोचनात्मक मानसिकता होती है जिसपर वे काबू पाने की कोशिश करते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति निडर होते हैं। ये सबसे बुद्धिमान राशियों में से एक है। इस जातक के लोग जोखिमों और परिणामों के बारे में जानते हैं। वे फायदे से लेकर नुकसान तक का सही आंकलन कर सकते हैं। इस राशि के लोग दूसरों का सामना भलीभांति कर सकते हैं।
यह भी देखें-कैंसर और कई खतरनाक रोगों से बचा सकता है तरबूज, रिसर्च ने किया प्रूफ: Health Benefit of Watermelon
मकर राशि
मकर वास्तव में बहुत बहादुर राशि नहीं है। उनमें विफलता का जन्मजात डर होता है। परिणामस्वरूप उन्हें दूसरों के सहारे और प्यार की आवश्यकता होती है। उनमें झूठ बोलने और दूसरों को खुश करने की प्रवृति होती है। इस राशि के जातक अपनी राय व्यक्त करने में झिझकते हैं।
तुला राशि

इस राशि के लोगों में डर की भावना नहीं होती है। लेकिन तुला राशि वाले जानते हैं कि डर क्या है और वे उसके प्रति दृढ़ता से खड़े रहते हैं। तुला राशि के लोग समस्याओं का समाधान हिंसा से नहीं बल्कि धैर्य रखकर करते हैं। उन्हें टकराव और नफरतभरी बहस पसंद नहीं होती।
मीन राशि
मीन राशि के लोग समस्याओं से बच निकलने में सबसे अधिक प्रभावशाली होते हैं। इस राशि के लोग कम बहादुर होते हैं लेकिन वे ऐसा दिखावा करते हैं कि जैसे उन्हें कोई परवाह नहीं है। अंदर ही अंदर उन्हें डर लगता है कि उनका मजाक बनाया जाएगा।
कर्क राशि
इस राशि के लोग कभी-कभी अंधविश्वासी महसूस कर सकते हैं। उन्हें नियम के विरुद्ध जाना पसंद नहीं होता इसलिए वे दूसरों से पीछे रह जाते हैं। कर्क राशि के जातक हमेशा कम्फर्ट जोन में रहना पसंद करते हैं। ये आसानी से गलतियां स्वीकार नहीं करते।
वृषभ राशि

इस राशि के जातकों को शांतिपूर्ण रहना पसंद होता है। वे हर पल का आनंद लेते हैं और उन्हें संजोकर भी रखते हैं। परिणामस्वरूप वे तनावपूर्ण और भयावह स्थितियों से बचते हैं। उनके लिए जीवन का कोई उद्देश्य और लक्ष्य नहीं है।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोग उन जोखिमों से बहुत डरते हैं जिन्हें वे अनावश्यक मानते हैं। कन्या राशि वाले अधिकतर लोगों को ओसीडी की समस्या होती है। उन्हें जीवन में उथल-पुथल पसंद नहीं होती। नकारात्मकता के कारण उनके रिश्तों और आत्मसम्मान को भारी नुकसान होता है।