Neem Karoli Baba: उत्तराखंड के कैंची धाम के प्रसिद्ध बाबा नीम करौली के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से भक्त नैनीताल आते हैं। नीम करोली बाबा को हनुमान जी का बहुत बड़ा भक्त माना जाता है। इतना ही नहीं लोग उन्हें बजरंगबली का अवतार कहते हैं। इन्हें महान संतों में से एक माना गया है। कहा जाता है जो भी उनके दर्शन करने के लिए आता है। उसकी हर परेशानी दूर हो जाती है।
लोग नीम करोली बाबा के सिद्धांतों पर भी अमल करते हैं। उनके भक्तों की लिस्ट बेहद लंबी है। देश ही नहीं विदेशों से भी भक्त उनसे मिलने और दर्शन करने के लिए आना पसंद करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग तक नीम करोली बाबा की महिमा की गुणगान कर चुके हैं। मार्क जुकरबर्ग 2007 में सबसे पहले उनसे मिलने के लिए कैंची धाम आए थे।
उसके बाद ही उन्होंने अपनी सफलता के सबसे ऊंचे क़दमों को छुआ। जी हां उन्होंने साल 2007 में यहां आने के बाद अपने जीवन में ऊंचाईयों को छुआ था। सिर्फ वहीं नहीं और भी कई बड़े सितारें हैं जो नीम करोली बाबा के बहुत बड़े भक्त है। आज हम आपको उन सभी के बारे में बताने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं नीम करोली बाबा की लिस्ट में कौन कौन सी बड़े सितारें शुमार है?
ये बड़े सितारें है शामिल

- स्टीव जॉब्स एपल के संस्थापक भी नीम करोली बाबा के भक्तों की लिस्ट में शामिल है। वह भी नीम करोली बाबा से मिलने के लिए 1974 में कैंची धाम आए थे। उसके बाद ही उनके जीवन में काफी ज्यादा बदलाव आए। वह आज जिस मुकाम पर है वह नीम करोली बाबा की वजह से ही है क्योंकि यहां आने के बाद उन्होंने वापस पीछे मूड कर कभी नहीं देखा। इतना ही नहीं कहा जाता है कि स्टीव जॉब्स की मौत के समय उनके तकिए के नीचे बाबा नीम करोली का फोटो मिला था।
- अभिनेत्री जूलिया रॉर्बट्स भी नीम करोली बाबा की लिस्ट में शामिल है। वह भी साल 2010 में नीम करोली बाबा से मिलने के लिए कैंची धाम पहुंचीं थी। हालांकि सबसे पहले उन्होंने बाबा का सिर्फ फोटो ही देखा था। जिसके बाद वह उनकी भक्त बन गई थी। इसका खुलासा एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू में किया।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नीम करोली बाबा के भक्त है। वह भी अक्सर नीम करोली बाबा से मिलने के लिए और उनके दर्शन करने के लिए कैंची धाम जाते रहते हैं। पीएम मोदी के जीवन में भी वहां जाने के बाद कई बदलाव आए है।
- विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी नीम करोली बाबा के बहुत बड़े भक्त है। कुछ समय पहले ही वह नीम करोली बाबा के दर्शन करने के लिए कैंची धाम गए थे जहां से उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। ये दोनों अक्सर बाबा के धाम जाते रहते हैं।
- भारतीय सिंगर तुलसी कुमार भी कैंची धाम अक्सर बाबा नीम करोली से मिलने के लिए जाती रहती हैं। कुछ ही समय पहले उन्होंने बाबा नीम करोली के आश्रम कैंची धाम में हाजिरी लगाई थी।
आपको बता दे, हर साल लाखों लोग बाबा नीम करोली के दर्शन करने के लिए कैंची धाम जाते हैं। उनके भक्तों की लिस्ट बहुत लंबी है। दूर-दूर से भक्त सिर्फ उनके दर्शन करने के लिए अपनी मुराद लेकर आते हैं।
