Benefits of mustard oil and garlic
Benefits of mustard oil and garlic

सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर करें इस्तेमाल, आपको मिलेंगे कई लाभ

सरसों के तेल और लहसुन दोनों में बहुत सी ऐसी प्रॉपर्टीज होती हैं, जिनके कारण यह हमारे फिजिकल हेल्थ के लिए लाभदायक है। इसलिए, सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर इस्तेमाल के कई लाभ हैं।

Benefits of Mustard Oil and Garlic: सरसों का तेल देखने में गहरा पीला होता है और इसकी खुशबु बहुत तेज होती है। इस तेल को बहुत गुणकारी माना जाता है और इसका इस्तेमाल एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी रूमेटिक के रूप में किया जाता है। कुकिंग के साथ ही इसका प्रयोग अन्य कई चीजों के लिए भी किया जाता है। यही नहीं, ओमेगा अल्फा 3 और ओमेगा अल्फा 6 फैटी एसिड्स, विटामिन इ और एंटीऑक्सीडेंट्स का भरपूर सोर्स होने के कारण इसे सबसे हेल्दी ऑयल्स में से एक माना जाता है। इसमें बहुत सी हीलिंग और मेडिसिनल प्रॉपर्टीज भी होती हैं। इसके साथ ही लहसुन भी कई बीमारियों के लिए एक जरूरी प्राकृतिक रेमेडी है। इसलिए, ऐसा पाया गया है कि सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाने के कई फायदे हैं।  लेकिन, पहले लहसुन और सरसों के तेल के फायदे और पोषक तत्वों के बारे में जान लेते हैं।

लहसुन के फायदे और पोषक तत्व

लहसुन में पाई जाने वाली लाभदायक प्रॉपर्टीज एक कंपाउंड के कारण होती हैं, जिसे एलिसिन कहा जाता है। यह फॉस्फोरस, जिंक, पोटैशियम और मैग्नीशियम, विटामिन सी, विटामिन के और फोलेट, नियासिन आदि से भरपूर होता है। यह इम्युनिटी को बूस्ट करने, सर्दी-जुकाम से बचाव आदि के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हो सकते हैं।

सरसों के फायदे और पोषक तत्व

सरसों का तेल विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन ए, विटामिन इ, कैल्शियम, प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड्स आदि से भरपूर होता है। इसके इस्तेमाल से फाइन लाइंस और झुर्रियां दूर होती हैं। यही नहीं, यह बालों और स्किन के लिए भी फायदेमंद है।

और पढ़ें। जानें रात को सोने से पहले तलवों पर सरसों का तेल लगाने के फायदे: Foot Massage Benefits

सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाने के फायदे

लहसुन और सरसों के फायदे व पोषक तत्व इन्हें हेल्थ, स्किन, बालों आदि के लिए बेहतरीन बनाते हैं। इन दोनों को मिला कर इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद हैं। इसके कुछ फायदे इस प्रकार हैं:

बालों के लिए फायदेमंद

HAIR
hair

बालों के लिए लहसुन और सरसों का तेल मिला कर लगाना फायदेमंद माना गया है। सरसों के तेल और लहसुन को मिक्स करें और उसके बाद अपने सिर की मालिश करें। ऐसा करने से आपके बाल जल्दी बढ़ेंगे और घने भी होंगे। यही नहीं, इस तेल में एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जिससे रुसी की समस्या दूर होती है। इससे बाल मजबूत भी बनते हैं। इस तेल को हफ्ते में दो से तीन बार बालों में लगाना है और इससे आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। बेहतरीन परिणाम पाने के लिए अपने बालों और स्कैल्प में सरसों के तेल और लहसुन को मिला कर मालिश करें और फिर रात भर ऐसे ही रहने दें। सुबह माइल्ड शैम्पू और पानी के साथ इसे धो दें। 

एक्ने का उपचार

लहसुन दाग धब्बों के उपचार के लिए एक अच्छी रेमेडी है। लहसुन में सेलेनियम, एलिसिन, विटामिन सी, कॉपर और जिंक आदि होते हैं। यह सब स्किन हेल्थ को बढ़ाने में मददगार होते हैं। जिंक में खासतौर पर सीबम प्रोडक्शन को कंट्रोल करने की क्षमता होती है, जो एक्ने दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वहीं, लहसुन में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज स्किन को शांत करती हैं। इसी तरह से लहसुन और सरसों को तेल को मिला कर स्किन पर इस्तेमाल से एक्ने दूर करने में लाभ मिलता है। लहसुन के फायदे और पोषक तत्व, सरसों के फायदे और पोषक तत्व इन्हें हेल्थ, स्किन, बालों आदि के लिए बेहतरीन बनाते हैं।

इम्युनिटी बूस्ट करे

लहसुन में नेचुरल एंटीबायोटिक गुण होते हैं और इसका इस्तेमाल सर्दी व खांसी के उपचार के रूप में किया जाता है। इंफेक्शन और बुखार के उपचार के लिए लहसुन और सरसों के तेल को मिला कर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। यही नहीं, इसमें विटामिन बी, बी6 ,आयरन और फोस्फोरस आदि भी होते है। इससे इम्युनिटी बूस्ट होने में मदद मिलती है। सरसों के तेल, लहसुन और मेथी को मिला कर सिर में लगाने से स्कैल्प इंफेक्शन की समस्या दूर होती है।

दांत दर्द से आराम

दांत में दर्द बहुत परेशान करने वाली हो सकती है। इसके कारण कोई भी काम करना और खाना मुश्किल हो सकता है। लेकिन, लहसुन और सरसों के तेल को मिला कर इसका इस्तेमाल करने से इस दर्द में आराम मिल सकता है। इस तेल में मौजूद एक्टिव कंपाउंड एलिसिन दांत के दर्द और सूजन को कम करता है। इसके साथ ही इससे बैक्टीरियल एक्टिविटी भी कम होती है, जिससे दांतों की सड़न को रोका जा सकता है। रुई की मदद से इस मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगभग 15 से 20 मिनटों तक लगा कर रखें। इससे आपकी दर्द को एकदम से राहत मिलेगी।

जॉइंट पेन से राहत

Benefits of mustard oil and garlic for joints
Benefits of mustard oil and garlic for joints

जॉइंट पेन और स्वेलिंग को दूर करने के लिए भी इस मिश्रण का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मिश्रण में मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज इसके लिए फायदेमंद होती हैं। सरसों के तेल में लहसुन को मिला कर जॉइंट में लगा कर मालिश करने से जॉइंट पेन और इंफ्लेमेशन दूर हो सकती है। 

ब्लड सर्कुलेशन को रखे सही

अपने ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने के लिए आप लहसुन और सरसों के तेल को मिला कर इससे मालिश कर सकते हैं या इसका सेवन भी किया जा सकता है। छोटे बच्चों की भी इससे मालिश की जा सकती है। इससे उनकी ग्रोथ अच्छे से होती है। इस तेल और लहसुन में मौजूद गुण दर्द से छुटकारा पाने में भी मददगार हैं।

सर्दी-जुकाम और खांसी 

सरसों का तेल छाती और नाक की कंजेशन को क्लियर करने में मदद कर सकता है। इसे और प्रभावी रेमेडी बनाने के लिए कुछ चम्मच सरसों के तेल में लहसुन के साथ ही अजवाइन भी डालें। इसके बाद इसे उबलने दें और इसे इंहेल करें। इससे रेस्पिरेटरी सिस्टम को राहत मिलती है और कफ भी ढीला हो जाता है। यानी, सर्दी-जुकाम और खांसी से छुटकारा पाने का यह एक आसान और प्रभावी उपाय हो सकता है।

यह तो थे सरसों तेल और लहसुन के फायदे। जिन लोगों को बॉडी पेन या थकावट जैसी परेशानियां होती हैं, वो भी इस मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में इस मिश्रण का सेवन करें। इनमे मौजूद न्यूट्रिएंट और मिनरल से हमारे शरीर को मजबूती मिलती है और इससे मालिश करने से हड्डियां मजबूत होती हैं व दर्द जैसी परेशानियों से भी राहत मिलती है।

लहसुन का तेल बनाने का तरीका

Benefits of mustard oil and garlic for joints
Benefits of mustard oil and garlic for joints

लहसुन और सरसों के तेल के मिश्रण को बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए लहसुन की कुछ कलियां लें। इन्हें आप अच्छे से पीस लें। अब एक बर्तन में थोड़ा सरसों का तेल ड़ाल कर उसमें पीसे हुए लहसुन को ड़ाल दें। अब इस मिश्रण को कम से कम दो से तीन मिनटों तक गर्म करें। अब गैस को बंद कर दें और इस मिश्रण को ठंडा होने दें। इस मिश्रण को स्टोर कर के रख लें।

FAQ | क्या आप जानते हैं

सरसों के तेल में लहसुन मिला कर इस्तेमाल के क्या फायदे हैं?

सरसों के तेल में लहसुन को मिला कर इसके इस्तेमाल के कई लाभ हैं। इनमें एंटीफंगल और एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं। इससे बाल घने और मजबूत होते हैं। शरीर के दर्द कान दर्द, दांतों के दर्द, जोड़ों के दर्द आदि को दूर करने में भी इस तेल को फायदेमंद माना गया है।

सरसों के तेल की मालिश के क्या लाभ हो सकते हैं?

सरसों के तेल की मालिश को बहुत फायदेमंद माना गया है। इससे शरीर गर्म रहता है, ब्लड सर्कुलेशन सही रहती है, हड्डियां मजबूत होती हैं, जोड़ों का दर्द दूर होता है, स्किन अच्छी रहती है और स्कैल्प में इससे मालिश करना बालों के लिए भी फायदेमंद है।

सरसों का तेल कब लगाना चाहिए?

ऐसा माना गया है कि सोने से पहले तलवों पर रोजाना सरसों का तेल लगाना आँखों के लिए फायदेमंद होता है। यही नहीं, इससे नींद भी अच्छी आती है। इसका इस्तेमाल आप दिन में कभी भी कर सकते हैं। दिन में इसके इस्तेमाल से भी आपको बहुत से फायदे होंगे।

अजवाइन, लहसुन और सरसों के तेल के क्या फायदे हैं?

जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए लहसुन, अजवाइन और सरसों के तेल को मिला कर मालिश करना फायदेमंद होता है। इससे हड्डियां भी मजबूत बनती हैं और मसल पेन से भी राहत मिलती है। यह तेल जोड़ों की सूजन को कम करने में भी लाभदायक है। इस तेल के इस्तेमाल के अन्य कई हेल्थ बेनेफिट्स भी हो सकते हैं।

क्या लहसुन के साथ सरसों का तेल त्वचा के लिए अच्छा है?

सरसों के तेल के साथ लहसुन को मिला पर त्वचा पर इसके इस्तेमाल से बहुत से बेनिफिट्स होते हैं। इससे अगर हम मालिश करते हैं, तो स्किन पर ग्लो आता है। इससे स्किन इंफेक्शन से भी राहत मिल सकती है। सरसों के तेल में लहसुन के टुकड़ें को ड़ाल कर गर्म करके पूरे शरीर पर मालिश करने से कई स्किन प्रॉब्लम्स दूर हो सकती हैं।

सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने के लाभ किया हैं?

सरसों के तेल में विटामिन ई और अन्य एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं। इसके अलावा इसमें कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं। ऐसे में सर्दी-जुकाम या खांसी होने पर कपूर को सरसों के तेल में ड़ाल कर हल्का गर्म कर लें और इससे मालिश करें। इसके साथ ही गर्म पानी में कपूर ड़ाल कर इससे स्टीम लेने से भी सर्दी जुकाम में आराम मिलता है। पैरों में दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए कपूर और सरसों के तेल को मिला कर इसका मालिश करने से यह समस्या दूर होने में मदद मिलती है।