सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने के इन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से हमारे सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से एक साथ छुटकारा मिल सकता है।
Benefits of Mustard and Camphor: सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने के कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। यह मिश्रण हमारे सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को एक साथ दूर कर सकता है। सरसों का तेल एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, फैटी एसिड और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। जबकि, कपूर में भरपूर मात्रा में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। अगर हम सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाते हैं, तो इससे हमारे शरीर से लेकर हमारे बालों को भी काफी फायदा पहुंचता है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं।
सरसों के तेल और कपूर के फायदे
जोड़ों के दर्द से मिले राहत

अगर आपके जोड़ों में दर्द है, तो आप सरसों के तेल और कपूर का मिश्रण से मालिश करके आराम पा सकते हैं। इससे पुरानी गठिया जैसी बीमारियां भी दूर होती है।
झड़ते बालों से मिले छुटकारा

महिलाओं को अक्सर झड़ते हुए बालों से काफी परेशानी होती है। ऐसे में आप सरसों के तेल में कपूर मिलाकर अपने बालों की जड़ों की मालिश कर सकती है। इससे बालों का झड़ना रुकता है।
कील मुंहासों से मिले छुटकारा

अगर आपको अक्सर कील मुंहासे परेशान करते हैं, तो आप सरसों के तेल और कपूर का मिश्रण अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। इसके अलावा यह मिश्रण दाद और खुजली जैसी समस्याओं को भी दूर करता है।
सर्दी और जुकाम में मिले आराम

अगर आपको जुकाम ने परेशान कर रखा है, तो आप गर्म सरसों के तेल में कपूर मिलाकर अपनी छाती पर लगाएं। ऐसा करने से आपको राहत मिलेगा।
कमर दर्द और पीठ दर्द करें ठीक
आजकल पीठ दर्द और कमर दर्द होना आम बात हैं। ऐसे में सरसों के तेल और कपूर के मिश्रण से मालिश करके दर्द कम किया जा सकता है।
दिल की समस्या से मिले राहत
सरसों के तेल में कपूर मिलाकर अगर आप अपने दिल के साथ-साथ अपने हाथ-पैरों की भी अच्छे से मालिश करते हैं, तो यह उसे काफी फायदा पहुंचता है।
आंखों की रोशनी बढ़ाए
बढ़ती उम्र के साथ लोगों को आंखों की रोशनी की समस्या परेशान करने लगती है। ऐसे में रात में सोने से पहले आप अपने पैरों के तलवों पर सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाएं। ऐसा करने से आपके आंखों की रोशनी अच्छी हो जाती है।
सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने का सही तरीका

आप सरसों के तेल को सबसे पहले गर्म करें और उसके बाद उसमें कपूर की 2 गोलियां मिलाएं। इस मिश्रण से अपने त्वचा और शरीर पर मालिश करें। तभी आपको फायदा मिलेगा। अगर आप चाहे तो ठंडे सरसों के तेल में भी कपूर मिलाकर लगा सकती हैं।
सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने के नुकसान
जिस तरह से सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से फायदे होते हैं, वैसे ही इसके कुछ नुकसान भी है। कई लोगों को कपूर या सरसों के तेल से एलर्जी होती है। क्योंकि, दोनों की तासीर गर्म होती है। इसके अलावा हमेशा कोशिश करें कि अगर आप मालिश कर रहे हैं, तो अपनी आंखों को इस तेल से दूर रखें। साथ ही दो दिन से पुराना तेल उपयोग न करें।
सरसों के तेल में मिलाएं सेंधा नमक, ये समस्याएं होंगी दूर

कई लोगों को मसूड़ों में काफी दर्द परेशान करता है। ऐसे में आप सरसों के तेल में सेंधा नमक मिलाकर अपने मसूड़ों की साफ-सफाई कर सकते हैं। इससे आपके मसूड़े मजबूत भी होते हैं और आपको दर्द या सूजन से राहत भी मिलता है।
अगर आप वजन बढ़ने की समस्या से काफी परेशान है, तो आप सरसों के तेल एवं सेंधा नमक का सेवन करें। इसके अंदर फैट और कैलोरी दोनों नहीं होते हैं। ऐसे में आपका वजन आसानी से कम हो जाएगा।
सरसों के तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, बाल हो जाएंगे घने और काले
मेथी और लहसुन

आप सरसों के तेल में मेथी और लहसुन एक साथ मिलाकर लगाते हैं, तो उससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। इसके लिए आप मेथी को रात में थोड़े से पानी में भिगोकर रख दें। फिर अगले दिन इसका महिम पेस्ट बनाएं। इसके बाद सरसों का तेल हल्का गर्म कर लें और उसमें मैथी-लहसुन के पेस्ट को मिला दें। अब इस पेस्ट को बालों के स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें। ऐसा करने से बाल काले और घने होंगे।
सरसों तेल और दही
बालों की ग्रोथ और लंबाई बढ़ाने के लिए आप सरसों के तेल में दही अपने हिसाब से मिलाकर स्कैल्प और बालों की लंबाई तक अच्छी तरह से लगाएं। फिर टावेल से लपेटकर इसे 1 से 2 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। इस हेयर मास्क को आप हफ्ते में एक या दो बार लगाएं।
सरसों तेल और एलोवेरा जेल
अगर आपके बाल काफी डैमेज हो रहे हैं, तो आप एक बर्तन में सरसों का तेल और एलोवेरा जेल अच्छी तरह से मिक्स करें और पूरे बालों में इस पेस्ट को 1 घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें। फिर किसी शैंपू से अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें। यह पेस्ट आपके बालों की डैमेजिंग को रोकता है और उसे अंदर से मजबूत बनाता है।
FAQ | क्या आप जानते हैं
तेल में कपूर डालने से क्या होता है?
क्या सरसों का तेल खुजली ठीक करता है?
खांसी के लिए कपूर का तेल कैसे बनाते हैं?
शरीर में खुजली होने पर कौन सा तेल लगाना चाहिए?
क्या सरसों का तेल त्वचा को काला करता है?
कौन सा तेल लगाने से चेहरा साफ होता है?
