गर्मियों में होने वाली फंगल इन्फेक्शन की परेशानी कैसे दूर क
फंगल इन्फेक्शन की परेशानी को दूर करने के लिए कई तरह के नुस्खे प्रयोग में आ सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ प्रभावी नुस्खे।
Remedies for Fungal Infection: बरसात के मौसम में फंगल इन्फेक्शन का खतरा काफी ज्यादा होता है, लेकिन इन दिनों बिन मौसम बारिश की वजह से यह खतरा और अधिक बढ़ सकता है। दरअसल, बारिश की वजह से हवा में नमी बरकरार रहती है, जिसकी वजह से बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इस मौसम में स्किन एलर्जी, स्किन पर फंगल की परेशानी की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में दाद, खास, खुजली, नेल इन्फेक्शन, रैशेज़ इत्यादि काफी ज्यादा होने लगते हैं। ऐसी स्थिति में आप कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। इन घरेलू नुस्खों से फंगल इन्फेक्शन की समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं गर्मियों में होने वाली फंगल इन्फेक्शन की परेशानी कैसे दूर करें?

हल्दी का करें प्रयोग
बरसात की वजह से होने वाली फंगल इन्फेक्शन की परेशानी को दूर करने के लिए आप हल्दी का प्रयोग कर सकते हैं। हल्दी में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है, जो आपकी स्किन से फंगल इन्फेक्शन की समस्या को दूर कर सकता है। इसके लिए कच्ची हल्दी को अच्छी तरह से पीस लें। अब इस पेस्ट को अपनी स्किन के प्रभावित हिस्से पर लगाएं। करीब 10 मिनट बाद इसे नॉर्मल पानी से साफ कर लें। इससे फंगल इन्फेक्शन की समस्या कम होगी।

नीम है फायदेमंद
स्किन से फंगल इन्फेक्शन की परेशानी को दूर करने के लिए आप नीम का प्रयोग कर सकते हैं। नीम की पत्तियों में कई ऐसे गुण होते हैं, जो आपकी स्किन संबंधी समस्याओं को कम कर सकते हैं। नीम का इस्तेमाल करने के लिए नीम की कुछ पत्तियां लें। इसे पानी में उबालकर इस पानी का प्रयोग अपनी स्किन पर करें। इसके अलावा आप नीम की पत्तियों का पेस्ट भी स्किन पर लगा सकते हैं या फिर नीम की कोमल पत्तियों को चबाने से भी आप फंगल इन्फेक्शन की समस्या को दूर कर सकते हैं।

लहसुन का पेस्ट
बारिश में होने वाली फंगल इन्फेक्शन की परेशानी को कम करने के लिए लहसुन की कलियां आपके लिए असरदार साबित हो सकती है। इसके लिए कुछ लहसुन की कलियां लें। अब इन कलियों को अच्छी तरह से कुचलकर इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इस पेस्ट से आपको हल्दी सी जलन हो सकती है, लेकिन इससे आपकी परेशानी कम हो सकती है। कुछ देर बाद इसे साफ कर लें। कुछ ही दिनों में इससे फंगल इन्फेक्शन की समस्या दूर होगी।

एलोवेरा जेल है फायदेमंद
बारिश की वजह से होने वाली फंगल इन्फेक्शन की परेशानी को कम करने के लिए आप एलोवेरा जेल का प्रयोग कर सकते हैं। एलोवेरा जेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाया जाता है, जो आपकी स्किन से फंगल इन्फेक्शन की परेशानी को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। स्किन पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाने से आपकी स्किन को अधिक लाभ होगा। हालांकि, आप मार्केट का एलोवेरा जेल भी स्किन पर लगा सकते हैं।

बरसात के दिनों में होने वाली फंगल इन्फेक्शन की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
