लंबे समय तक दिखना है जवां और खूबसूरत, 30 की उम्र से अपनाएं ये टिप्स: Beauty Tips after 30
Beauty Tips after 30

Beauty Tips after 30: हर महिला को खूबसूरत दिखना बहुत पसंद होता है। उम्र चाहे 25 साल की हो या फिर 40 की हर महिला चाहती है कि वह खूबसूरत और जवां बनी रहे। अगर आपके मन में भी इसी तरह के ख्याल आते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देते हैं जिनका इस्तेमाल आपको 30 की उम्र होते ही शुरू कर देना चाहिए। ऐसा करने से आप लंबे समय तक खूबसूरत बनी रहेंगी।

एक्सरसाइज

Beauty Tips after 30
Exercise

स्वस्थ बने रहने के लिए सप्ताह में डेढ़ सौ मिनट की एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। यह आपके शरीर में मौजूद टॉक्सिक्स को बाहर करने में काफी सहायक होती है पर आप फ्रेश और एनर्जेटिक फील करते हैं।

फ्लेक्सिबिलिटी

Flexibility
Flexibility

योगा, पिलाटेज, स्ट्रैचिंग ये ऐसी एक्सरसाइज है जिन्हें करने से शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी और मोबिलिटी बढ़ती है। इससे आपको चोट लगने का खतरा कम रहता है और जोड़ों की मजबूती बनी रहती है।

पोश्चर

हर व्यक्ति का अपने पोश्चर पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। अगर आप डेस्क पर घंटों बैठकर काम करते हैं तो आपको इस पर खास ध्यान देना चाहिए। वरना पीठ दर्द और मसल्स इंबैलेंस जैसी समस्या हो सकती है।

स्किन केयर

Skin Care
Skin Care

आप चाहे कितना भी क्यों ना थक जाएं लेकिन अपनी स्किन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। क्लींजर, मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन को अपने डेली के रुटीन का हिस्सा जरूर बनाएं, जिससे आपकी त्वचा स्वस्थ रहेगी।

कार्डियोवैस्कुलर

साइकिलिंग, जॉगिंग, ब्रिस्क वाकिंग ऐसी चीज है जो हमारे दिल और फेफड़ों को स्वस्थ रखती है। इन्हें अपने रूटीन में शामिल करें।

हेल्दी डाइट

Healthy Diet
Healthy Diet

फल, सब्जी, प्रोटीन, होल ग्रेन यह सभी हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। हेल्थी फैट्स का सेवन करना भी पर्याप्त मात्रा में जरूरी है और इसी के साथ भरपूर पानी हमें स्वस्थ बनाए रखता है।

स्ट्रेस मैनेजमेंट

स्ट्रेस हमें फिजिकल और मेंटल दोनों रूप से परेशान करता है। इसे मैनेज करने के लिए डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज, मेडिटेशन या अपनी मनपसंद हॉबी का सहारा लिया जा सकता है।

पूरी नींद

Beauty Tips

अक्सर नींद पूरी ना होने के चलते व्यक्ति में चिड़चिड़ाहट की समस्या देखी जाती है। रात को 7 से 9 घंटे की क्वालिटी नींद का पूरा होना बहुत जरूरी है। यह फिजिकल और मेंटल रिकवरी के लिए बहुत जरूरी है।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...