इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा इन बॉलीवुड एक्ट्रेस को फॉलो करते हैं लोग: Most Followed Actress on Instagram
Most Followed Actress on Instagram

Most Followed Actress on Instagram: फिल्मी परदे पर नजर आने वाले कलाकारों को पूरी दुनिया में लोग काफी पसंद करते हैं। ऐसी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिनकी फिल्मों का ना केवल बेसब्री से लोग इंतजार करते हैं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानना चाहते हैं। यही कारण है कि लोग उन्हें फॉलो करते हैं। चूंकि आज के समय में आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक हर कोई सोशल मीडिया पर अवेलेबल है, तो ऐसे में सेलेब्स के करीब रह पाना अधिक आसान हो जाता है। अमूमन फैन्स इंस्टाग्राम पर इन बॉलीवुड सेलेब्स को फॉलो करते हैं। ऐसी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं-

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा आज एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। निक जोनास से शादी करने के बाद वह भारत कम ही आती हैं, लेकिन आज भी भारत में बड़ी संख्या लोग उनके फैन है। वह फिलहाल बॉलीवुड में कम फिल्में कर रही हैं और हॉलीवुड में फिल्मों और वेब सीरीज में व्यस्त हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर 88.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर को उनकी एक्टिंग के साथ-साथ चेहरे की मासूमियत के लिए जाना जाता है। श्रद्धा कपूर ‘आशिकी-2’ से लेकर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बता दें कि श्रद्धा ने बेहद कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं। श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर लगभग 81.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट को लोग काफी पसंद करते हैं। आलिया ने गंगूबाई काठियावाड़ी में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से लोगों का दिल जीता और इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर भी जीता। वह अपनी पर्सनल लाइफ में भी इन दिनों बेहद अच्छे दौर से गुजर रही हैं। पिछले साल रणबीर कपूर से शादी करने के बाद अब वह मां बन चुकी हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने अपनी बेटी का फेस रिवील नहीं किया है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट के 78 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण एक इंटरनेशनल स्टार हैं और ग्लोबली उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। पिछले दिनों दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में नजर आई थीं, जो एक बड़ी हिट साबित हुई थी। वह इंस्टाग्राम पर काफी अपडेट रहती हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत अधिक है। बता दें कि उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 75 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगी। उन्होंने 2021 में विक्की कौशल से शादी कर ली और अब वह अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं। कैटरीना कैफ के इंस्टाग्राम पर कुल 73 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

जैकलीन फर्नांडीज

जैकलीन फर्नांडीज के लुक्स से लेकर उनकी एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं। उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। जैकलीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो और शानदार फोटोशूट शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके फॉलोअर्स की संख्या करोड़ों में है। बता दें कि जैकलीन के इंस्टाग्राम पर 67 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला ने अनपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सिंह साहब द ग्रेट से की थी। लोग उनकी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि ब्यूटी और फिटनेस के लिए काफी पसंद करते हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वर्कआउट वीडियोज और बेहतरीन तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के इंस्टाग्राम पर 66.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

अनुष्का शर्मा

रब ने बना दी जोड़ी, पीके और सुल्तान जैसी मूवीज में नजर आ चुकी अनुष्का शर्मा की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। वामिका के जन्म के बाद वह भले ही अब पहले की तरह फिल्में नहीं करती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दरअसल, एक्टिंग के साथ-साथ अनुष्का प्रोड्यूसर भी बन गई हैं। विराट कोहली के साथ उनकी तस्वीरों को लोग काफी पंसद करते हैं। बता दें कि अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर लगभग 64.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

दिशा पटानी

इंस्टाग्राम पर दिशा के लगभग 58.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह ना केवल फिल्मों में एक्टिव हैं, बल्कि फिटनेस फ्रीक भी हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर फिटनेस वीडियोज शेयर करती रहती हैं और लोग इन वीडियोज को काफी पसंद करते हैं। दिशा को बॉलीवुड की सबसे फिट सेलिब्रिटीज में से एक माना जाता है।

सनी लियोनी

सनी लियोनी के लिए बॉलीवुड में खुद के लिए जगह बनाना इतना आसान नहीं था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अब लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। बता दें कि सनी बॉलीवुड एक्ट्रेस और वीजे हैं। सनी के इंस्टाग्राम पर 54.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सनी अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

कृति सेनन

कृति सेनन हाल ही में ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष में नजर आईं। इस फिल्म में कृति सेनन ने सीता और प्रभास ने राम का किरदार निभाया। रिलीज के बाद से ही फिल्म को कई तरह की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन फिर भी कृति की एक्टिंग को लोगों ने पसंद किया। इंस्टाग्राम पर भी कृति सेनन की एक बिग फॉलोइंग है। बता दें कि कृति ने इंस्टाग्राम पर लगभग 53.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

सारा अली खान

सैफ अली खान और अमृता सिंह की प्यारी बेटी सारा अली खान की चुलबुली एक्टिंग को हर कोई बेहद पसंद करता है। सारा आखिरी बार गैसलाइट में नजर आई थी। यह डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई थी। बता दें कि सारा अली खान के इंस्टाग्राम पर 42.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

परिणीति चोपड़ा

हाल ही नेता राघव चड्ढा के साथ परिणीति चोपड़ा की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी सगाई की तस्वीरों को शेयर किया। परिणीति कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बता दें कि परिणीति चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 41.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

सोनम कपूर

अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर को बॉलीवुड की फैशनिस्ता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने आनंद आहूजा से शादी की और एक बेटे को जन्म दिया। सोनम अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 35.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

FAQ | क्या आप जानते हैं

किस भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं?

इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के लगभग 88.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह सोशल मीडिया पर बहुत अधिक एक्टिव रहती हैं। प्रियंका एक ग्लोबल स्टार हैं और सिर्फ इंडिया ही नहीं, विदेशों में लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं।

भारत में सबसे स्टाइलिश हीरोइन कौन है?

सोनम कपूर को बॉलीवुड की फैशनिस्ता कहा जाता है। वह जो भी पहनती है, उसका अपना एक अलग स्टाइल होता है। सोनम के अलावा, दीपिका पादुकोण के स्टाइल को भी लोग काफी पसंद करते हैं। पब्लिक अपीयरेंस के दौरान दीपिका का लुक देखने लायक होता है। कैजुअल लुक्स से लेकर एयरपोर्ट लुक्स तक, दीपिका पादुकोण अपने हर लुक को बेहद ही स्टाइल के साथ कैरी करती हैं।

किस हीरोइन के ज्यादा फैन हैं?

प्रियंका चोपड़ा के सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स हैं। बता दें कि प्रियंका के इंस्टाग्राम पर 88.3 मिलियन फॉलोअर्स है। फिल्मों से लेकर सोशल मीडिया पर उनकी अपनी एक अलग पहचान है।

बॉलीवुड में नंबर वन एक्ट्रेस कौन है?

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। उनकी सिर्फ इंडिया ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 75 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...